Sunday, Apr 12 2026 | Time 14:03 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हरियाणा में अग्निवीरों को मिलेगा 20 प्रतिशत आरक्षण

चंडीगढ़, 08 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा मंत्रिमंडल ने बुधवार को एक बड़ा फैसला लेते हुए राज्य की सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण देने को मंजूरी दी।
आधिकारिक जानकारी के अनुसार अग्निवीरों को अग्निवीर पॉलिसी, 2024 में संशोधन करते हुए फॉरेस्ट गार्ड, वार्डर और माइनिंग गार्ड जैसे पदों में मिलने वाले हॉरिजेंटल आरक्षण को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 20 प्रतिशत कर दिया है। सरकार का मानना है कि अग्निवीरों के पास सैन्य प्रशिक्षण, अनुशासन और फील्ड का अनुभव होता है, जिसका उपयोग सुरक्षा से जुड़े विभागों में बेहतर तरीके से किया जा सकता है।
मंत्रिमंडल ने अकुशल श्रमिकों की न्यूनतम मजदूरी बढ़ाने के फैसले को मंजूरी दी है। अब न्यूनतम मजदूरी 11,257 से बढ़ाकर 15,220 रुपये प्रतिमाह कर दी जाएगी। यह बढ़ोतरी वर्ष 2026-27 से लागू होगी और इससे लाखों श्रमिकों को आर्थिक मजबूती मिलने की उम्मीद है।
सरकार ने वृद्धजनों के लिए भी एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। रिटायरमेंट हाउसिंग पॉलिसी में संशोधन करते हुए हाउसिंग कॉलोनियों में फ्लोर एरिया रेशियो को 2.25 से बढ़ाकर 3.0 कर दिया गया है। इससे रिटायरमेंट हाउसिंग प्रोजेक्ट्स में ज्यादा निर्माण संभव होगा और बुजुर्गों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित की जा सकेंगी।
महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए राशन डिपो आवंटन में 33 प्रतिशत आरक्षण लागू किया गया है। इस आरक्षण में एसिड अटैक पीड़ित महिलाओं, विधवा महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को प्राथमिकता
दी जाएगी। साथ ही, सरकार ने नियमों में बदलाव करते हुए यह भी तय किया है कि अब राशन डिपो का नया लाइसेंस 300 राशन कार्ड के बजाय 500 राशन कार्ड पर दिया जाएगा। डिपो धारक की अधिकतम आयु 60
वर्ष तय की गयी है, जिसे अच्छे कार्य के आधार पर पांच साल तक बढ़ाया जा सकता है। यदि डिपो धारक का निधन हो जाता है तो उसके कानूनी वारिस को डिपो आवंटित करने का प्रावधान भी किया गया है।
इसके अलावा, मंत्रिमंडल ने हरियाणा विलेज कॉमन लैंड्स (रेगुलेशन) नियम, 1964 में संशोधन करते हुए नया नियम 5ए जोड़ने को मंजूरी दी है। इस संशोधन के तहत उन प्रोजेक्ट को राहत दी जाएगी, जिनके पास सीएलयू या लाइसेंस लेने के लिए पर्याप्त रास्ता उपलब्ध नहीं है। इसके लिए शर्त रखी गयी है कि प्रोजेक्ट मालिक को अपने क्षेत्र का पांच प्रतिशत या पंचायत द्वारा तय जमीन के चार गुना के बराबर भूमि देनी होगी, जो भी अधिक हो। यह जमीन विकसित रूप में और सार्वजनिक सुविधाओं तक पहुंच के साथ उपलब्ध करानी होगी।
हरियाणा सरकार के ये फैसले रोजगार के अवसर बढ़ाने, मजदूरों की आय में सुधार करने, महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने और राज्य में योजनाबद्ध विकास को गति देने की दिशा में अहम माने जा रहे हैं। अमित.श्रवण
वार्ता
More News

जिम मालिक पर हमला, हालत गंभीर

11 Apr 2026 | 9:34 PM

सोनीपत, 11 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा के सोनीपत जिले के गोहाना में शुक्रवार देर रात एक जिम मालिक पर सुनियोजित तरीके से जानलेवा हमला किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हमलावरों ने पहले उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मारी और फिर धारदार हथियारों से ताबड़तोड़ वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया।.

see more..

नेशनल हाईवे जाम किसानों और पुलिस में धक्का-मुक्की तय समय तक जारी रहा धरना

11 Apr 2026 | 9:31 PM

सिरसा 11 अप्रैल ( वार्ता) संयुक्त किसान मोर्चा, हरियाणा के आह्वान पर गेहूं खरीद में बायोमेट्रिक और ट्रैक्टर .

see more..

स्कूल से लौट रहे नौ वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों का हमला हालत गंभीर

11 Apr 2026 | 9:27 PM

सिरसा 11 अप्रैल (वार्ता ) हरियाणा के सिरसा जिले के नाथूसरी चौपटा थाना क्षेत्र के गांव रामपुरा ढिल्लों में शनिवार को एक दर्दनाक घटना सामने आयी, जहां स्कूल से घर लौट रहे नौ वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया। कुत्तों ने करीब पांच मिनट तक बच्चे को बुरी तरह नोचा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।.

see more..

महात्मा ज्योतिबा फुले नैतिक साहस के प्रतीक:अरविंद शर्मा

11 Apr 2026 | 8:47 PM

चंडीगढ़/गोहाना, 11 अप्रैल (वार्ता ) हरियाणा के सहकारिता मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने कहा है कि महात्मा ज्योतिबा फुले का जीवन नैतिक साहस, आत्मचिंतन और समाज कल्याण के प्रति समर्पण का प्रेरणादायक उदाहरण है।.

see more..

सरकारी अस्पतालों के व्यापक सुधार के निर्देश 24×7 सेवाएं अनिवार्य

11 Apr 2026 | 8:44 PM

चंडीगढ़, 11 अप्रैल (वार्ता) हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डॉ. सुमिता मिश्रा ने सभी सरकारी अस्पतालों के तत्काल पुनरुद्धार के निर्देश जारी किये हैं। .

see more..