Wednesday, May 13 2026 | Time 18:45 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


योगी ने नॉर्थ टेक सिंपोजियम-2026’ के समापन समारोह में हिस्सा लिया

प्रयागराज, 06 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को प्रयागराज पहुंचे, जहां उन्होंने न्यू कैंट क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय ‘नॉर्थ टेक सिंपोजियम-2026’ के समापन समारोह में भाग लिया। आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, कोबरा ऑडिटोरियम में आयोजित इस सैन्य तकनीकी संगोष्ठी का आज तीसरा और अंतिम दिन है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर भारतीय सेना द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का अवलोकन किया और आधुनिक हथियारों व तकनीकी नवाचारों की जानकारी ली।
उल्लेखनीय है कि इस सिंपोजियम का उद्घाटन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने किया था। उन्होंने भी कार्यक्रम के दौरान सेना द्वारा विकसित अत्याधुनिक उपकरणों और प्रणालियों का निरीक्षण किया था। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ लगभग सवा घंटे तक कार्यक्रम में उपस्थित रहे और समापन सत्र में शामिल होकर आयोजन का औपचारिक समापन किया।
कार्यक्रम के उपरांत मुख्यमंत्री पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार दोपहर 12:40 बजे प्रयागराज से रवाना हो गए।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

हरदोई में सड़क हादसे में दो मरे,दो गंभीर

13 May 2026 | 6:29 PM

हरदोई, 13 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में हरदोई जिले के कासिमपुर थाना क्षेत्र में बुधवार दोपहर दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर में सड़क पर गिरे दो लोगों को ट्रक ने कुचल दिया जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस सूत्रों ने बताया कि कासिमपुर थाना क्षेत्र के फतेहपुर पथरौली गांव निवासी पंकज (20), अनूप (18) और प्रवीण उर्फ बाबू (25) बाइक से बेहंदर जा रहे थे। इसी दौरान संडीला-बांगरमऊ मार्ग पर सामने से आ रहे मल्लावां थाना क्षेत्र के तिरिया भवानीपुर निवासी जितेंद्र (45) की बाइक से उनकी भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद दोनों बाइकों पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर पड़े.

see more..

“छद्म हिंदुत्व” के माध्यम से समाज को किया जा रहा है भ्रमित: अविमुक्तेश्वरानंद

13 May 2026 | 6:24 PM

वाराणसी, 13 मई (वार्ता) ज्योतिषपीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने कहा है कि जैसे रामायण काल में रावण ने राक्षसों को हिंदू वेशभूषा में भेजकर राम की सेना को भ्रमित करने का प्रयास किया था, उसी प्रकार आज “छद्म हिंदुत्व” के माध्यम से समाज को भ्रमित किया जा रहा है। ‘गविष्टि (गौरक्षार्थ धर्मयुद्ध)’ अभियान के तहत बुधवार को वाराणसी जिले की छह विधानसभाओं में आयोजित जनसभाओं को संबोधित करते हुए शंकराचार्य ने गौ रक्षा का आह्वान किया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने वैदिक मंत्र “अहं हन्मि वृत्रं गविष्टौ” का सामूहिक उच्चारण कर गौ रक्षा का संकल्प लिया। .

see more..

सौर ऊर्जा पैनल स्थापना में वाराणसी देश में दसवें स्थान पर

13 May 2026 | 6:21 PM

वाराणसी, 13 मई (वार्ता) प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के तहत वाराणसी ने रूफटॉप सोलर पैनल स्थापना में देशभर में दसवां स्थान हासिल किया है। जिले में अब तक 39,018 रूफटॉप सोलर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं। मुख्य विकास अधिकारी प्रखर कुमार सिंह ने बुधवार को बताया कि योजना के तहत जिले में कुल 62,964 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से लगभग 39,018 इंस्टॉलेशन पूरे किए जा चुके हैं। उन्होंने बताया कि विभिन्न योजनाओं को मिलाकर जिले में अब तक 1,32,096.31 किलोवाट क्षमता के सौर संयंत्र स्थापित किए जा चुके हैं।.

see more..

भदोही में धोखाधड़ी के मामले में बैंक अफसर हिरासत में

13 May 2026 | 5:30 PM

भदोही, 13 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बैंक धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया के एक शाखा प्रबंधक के आवास पर छापा मारकर कई घंटे तक जांच पड़ताल की। कार्रवाई के बाद अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार लखनऊ से आई करीब 20 सदस्यीय सीबीआई टीम ने कालीन नगरी भदोही के निजामपुर मोहल्ले में स्थित बैंक ऑफ इंडिया भदोही शाखा के प्रबंधक तौसीफ अख्तर के आवास पर छापेमारी की। बताया गया कि टीम ने लगभग पांच घंटे तक घर में गहन तलाशी और दस्तावेजों की जांच की। छापेमारी के समय शाखा प्रबंधक घर पर मौजूद नहीं थे। बाद में सीबीआई अधिका.

see more..