Wednesday, May 13 2026 | Time 18:33 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


शाहजहांपुर में आम के पेड़ पर लटके मिले युवक युवती के शव

शाहजहांपुर 06 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना परौर क्षेत्र में बुधवार को आम के पेड़ पर युवक और युवती के शव एक ही फंदे से लटके मिले है। युवती की सात मई को शादी होने थी।
अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) दीक्षा भंवरे ने बताया कि थाना परौर क्षेत्र के गांव कुबेरपुर गांव के रहने वाले शुभेन्द्र यादव (19) और नन्हीं यादव (19) का शव गांव के बहार आम के पेड़ पर एक ही फंदे से लटके मिले है। पेड़ की दूसरी डाल से युवती की चुनरी बरामद हुई है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।
श्री भंवरे ने बताया कि इस संबंध में परिजनों द्वारा जानकारी दी गई है कि नन्हीं देवी का रिश्ता तय कर दिया था और 07 मई को उसकी बारात आनी थी। पुलिस आत्महत्या के कारणों की गंभीरता से जांच कर रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

भदोही में धोखाधड़ी के मामले में बैंक अफसर हिरासत में

13 May 2026 | 5:30 PM

भदोही, 13 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में बैंक धोखाधड़ी मामले में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने बुधवार को बैंक ऑफ इंडिया के एक शाखा प्रबंधक के आवास पर छापा मारकर कई घंटे तक जांच पड़ताल की। कार्रवाई के बाद अधिकारी को हिरासत में ले लिया गया। सूत्रों के अनुसार लखनऊ से आई करीब 20 सदस्यीय सीबीआई टीम ने कालीन नगरी भदोही के निजामपुर मोहल्ले में स्थित बैंक ऑफ इंडिया भदोही शाखा के प्रबंधक तौसीफ अख्तर के आवास पर छापेमारी की। बताया गया कि टीम ने लगभग पांच घंटे तक घर में गहन तलाशी और दस्तावेजों की जांच की। छापेमारी के समय शाखा प्रबंधक घर पर मौजूद नहीं थे। बाद में सीबीआई अधिका.

see more..

प्रतीक यादव को श्रद्धांजलि देने पहुंचे पक्ष-विपक्ष के दिग्गज, मुख्यमंत्री योगी भी पहुंचे

13 May 2026 | 5:22 PM

लखनऊ, 13 मई (वार्ता) समाजवादी पार्टी (सपा) संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे पुत्र प्रतीक यादव के निधन के बाद उनके आवास पर श्रद्धांजलि देने वालों का तांता लगा है। भाजपा और सपा के कई बड़े नेता प्रतीक को अंतिम विदाई देने पहुंचे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी प्रतीक यादव के घर पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। .

see more..

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कई जिलों में आंधी,बारिश ने दी गर्मी से राहत

13 May 2026 | 5:19 PM

लखनऊ 13 मई (वार्ता) कानपुर और प्रयागराज समेत उत्तर प्रदेश के कई इलाकों में बुधवार दोपहर तेज रफ्तार हवा के साथ हल्की बारिश ने चिलचिलाती गर्मी से फौरी राहत प्रदान की।.

see more..

यूपी टी20 लीग का चौथा संस्करण 14 अगस्त से ग्रीनपार्क में

13 May 2026 | 5:10 PM

कानपुर, 13 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश क्रिकेट संघ (यूपीसीए) ने यूपी टी-20 लीग का चौथा संस्करण 14 अगस्त से छह सितंबर के बीच कानपुर के ग्रीनपार्क स्टेडियम पर खेला जायेगा। यूपी टी 20 लीग के चेयरमैन संजय कपूर ने बुधवार को यहां एक प्रेस कांफ्रेंस में लीग के सीजन-4 के विस्तृत रोडमैप की घोषणा कर दी । इस बार लीग का मुख्य फोकस “कंसोलिडेशन एंड डिलीवरी” पर रहेगा, जिसके माध्यम से प्रतियोगिता को नए स्तर पर ले जाने की तैयारी की गई है। लीग में प्रदेश भर की छह फ्रेंचाइजी टीमें भाग लेंगी। इस सीजन में संरचित रिटेंशन नीति लागू की गई है, जिसके तहत प्रत्येक फ्रेंचाइजी न्यूनतम छह और अधिकतम 12 खिलाड़ियों क.

see more..

कौशांबी में सड़क हादसे में चार की मौत,दो गंभीर

13 May 2026 | 4:57 PM

कौशांबी, 13 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के सैनी थाना क्षेत्र में मंगलवार आधी रात एक तेज रफ्तार कार के अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा जाने से चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।.

see more..