Wednesday, May 13 2026 | Time 18:22 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


चीता केपी-2 के आबादी क्षेत्र के नजदीक आने से ग्रामीणें में भय व्याप्त

भरतपुर, 06 मई (वार्ता) मध्य प्रदेश के कूनो राष्ट्रीय उद्यान से निकलकर राजस्थान में सवाई माधोपुर के रणथंभौर बाघ अभयारण्य के आसपास के गांवों में डेरा जमाये चीता केपी-2 के ख़ौफ़ से 10 से अधिक गांवों के लोगोें का जीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है।
वन विभाग के सूत्रों ने बुधवार को बताया कि चीता शाम सात से लेकर रात 11 बजे के बीच ही बाहर निकलता है। उसके रात में सक्रिय होने के कारण विभागीय दल को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। चार सदस्यों का एक दल हालांकि लगातार उस पर नजर रख रहा है, जिससे आबादी इलाकों में इसे पकड़ा जा सके, लेकिन फिलहाल वह पकड़ से दूर है।
क्षेत्र के कैलाशपुरी, दूमोदा और मौजीपुरा के साथ आसपास के गांवों के आवासीय क्षेत्र में बेखौफ घूम रहे चीते के डर से बच्चे स्कूल नहीं जा पा रहे हैं। खेतों में भी निराई गुड़ाई और सिंचाई का काम रुक गया है। ग्रामीण अपने खेतों में अब अकेले जाने में घबरा रहे है। ग्रामीणों की रातों की नींद उड़ गयी है। बच्चे से लेकर महिलाएं तक घर में कैद रहने को मजबूर हैं।
सूत्रों ने बताया कि रणथंभौर की प्राकृतिक छटा चीते को पसंद आ रही है, जिसकी वजह से वह करीब 150 किलोमीटर का सफर तय करके अजीतपुरा, लहसोड़ा, लक्ष्मीपुरा, भैरूपुरा, जैतपुर, हलौंदा, कुशालीपुरा, जोन नंबर 9,7, 8 के साथ श्याम वाटिका, संग्रामपुरा, नीमली, सीतामाता, कालीभाट, हिंदवाड़, दूमोदा, कैलाशपुरी, मौजीपुरा के आबादी वाले इलाकों में विचरण कर रहा है।
सं.सुनील.श्रवण
वार्ता
More News

अलवर रेलवे स्टेशन पर हटाए गये अतिक्रमण

13 May 2026 | 6:02 PM

अलवर, 15 मई (वार्ता) राजस्थान के अलवर में केंद्रीय रेलवे मंत्री अश्वनी वैष्णव के आने के कार्यक्रम के मद्देनजर रेलवे स्टेशन क्षेत्र में बुधवार को नगर निगम ने अतिक्रमण के खिलाफ बड़ा अभियान चलाते हुए सख्त कार्रवाई की। .

see more..

आरजीएचएस योजना को लेकर पेंशनर्स ने किया प्रदर्शन

13 May 2026 | 5:44 PM

अलवर, 13 मई (वार्ता) राजस्थान में अलवर में बुधवार में राजस्थान सरकार स्वास्थ्य योजना (आरजीएचएस) को लेकर बुजुर्ग पेंशनर्स ने मिनी सचिवालय में चिकित्सा मंत्री के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जताई। .

see more..

ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक युवक की मौत एक घायल

13 May 2026 | 5:21 PM

अलवर, 13 मई (वार्ता) राजस्थान में अलवर जिले के बसवा थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर की चपेट में आने से मोटर साइकिल पर सवार एक युवक की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। .

see more..

गौमाता के मुद्दे पर वायदाखिलाफी से नाराज गौसेवकों ने आंदोलन की दी चेतावनी

13 May 2026 | 5:07 PM

बारां, 13 मई (वार्ता) राजस्थान में बारां जिले में गौवंश संरक्षण और गौमाता की सुरक्षा को लेकर गौसेवकों ने संभाग स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी है।.

see more..

ग्रामीणों ने कचरा संयंत्र के विरोध में 15 मई से महा अभियान शुरु करने की घोषणा की

13 May 2026 | 4:39 PM

श्रीगंगानगर, 13 मई (वार्ता) राजस्थान में श्रीगंगानगर जिले की पदमपुर तहसील की ग्राम पंचायत नरसिंहपुरा में श्री गंगानगर शहर के लिए ठोस कचरा प्रबंधन संयंत्र लगाए जाने के विरोध में नरसिंहपुर बारानी के ग्रामीणों ने बुधवार को आंदोलन शुरू करने का फैसला करते हुए 15 मई से 'गौशाला बचाओ-कचरा संयंत्र हटाओ' महाअभियान शुरु करने की घोषणा की है।.

see more..