Wednesday, May 13 2026 | Time 00:37 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


महाराष्ट्र में एक करोड 43 लाख रुपये की शराब ज़ब्त

मुंबई, 06 मई (वार्ता) महाराष्ट्र में मुंबई-नासिक हाईवे पर शराब की तस्करी का एक बड़ा रैकेट पकड़ा गया है। जिसमें गोवा में बनी 1.43 करोड़ रुपये की 'भारतीय निर्मित विदेशी शराब' (आईएमएफएल) ज़ब्त की गई है।
महाराष्ट्र आबकारी विभाग ने बुधवार को यह जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि एक खास खुफिया जानकारी मिलने के बाद मंगलवार शाम को उड़ने दस्ते ने माजीवड़ा रोड पर आर.सी. पाटिल टोल नाका पर एक कंटेनर ट्रक को रोका एवं उसमें से गोवा में बनी व्हिस्की की बोतलों की एक बड़ी खेप बरामद की, जिनकी बिक्री महाराष्ट्र में प्रतिबंधित है।
विभाग ने बताया कि इस संबंध में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर तस्करी के लिए इस्तेमाल किए गए वाहन को भी ज़ब्त कर लिया गया है, जिसकी कीमत करीब 22 लाख रुपये है। ज़ब्त की गई कुल सामग्री की कीमत 1.65 करोड़ रुपये है।
राज्य आबकारी अधीक्षक प्रवीण तांबे ने पुष्टि की कि निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि इस प्रतिबंधित शराब के स्रोत और इसे आगे कहां-कहां बांटा जाना था, इसका पता लगाने के लिए जांच जारी है। जांगिड़
वार्ता
More News

अक्षय कुमार, विद्या बालन और अनीस बज्मी की अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म चार दिसंबर 2026 को होगी रिलीज़

12 May 2026 | 5:50 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) बॉलीवुड स्टार अक्षय कुमार और विद्या बालन की अनटाइटल्ड कॉमेडी फिल्म चार दिसंबर 2026 को रिलीज़ होगी।.

see more..

बॉम्बे उच्च न्यायालय ने फिर कहा अल्पसंख्यक स्कूलों में टीईटी की अनिवार्यता नहीं, शिक्षा अधिकारियों को दी सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी

12 May 2026 | 5:04 PM

छत्रपति संभाजीनगर, 12 मई (वार्ता) बॉम्बे उच्च न्यायालय की औरंगाबाद पीठ ने दोहराया है कि अल्पसंख्यक शैक्षणिक संस्थानों में कार्यरत शिक्षकों के लिए शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) पास करना अनिवार्य नहीं है। .

see more..

राज ठाकरे ने व्यक्तिगत खर्च कम करने की अपील पर प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, सरकारी खर्च पर उठाये सवाल

12 May 2026 | 4:56 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) प्रमुख राज ठाकरे ने नागरिकों से व्यक्तिगत खर्च कम करने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कथित अपील को लेकर उन पर निशाना साधा और सवाल किया कि जब राजनीतिक नेता महंगे सार्वजनिक कार्यक्रमों, काफिलों तथा विदेशी दौरों को जारी रखे हुये हैं, तो आम लोगों को अपने खर्चों में कटौती करने की सलाह क्यों दी जा रही है।.

see more..

महिला यात्री से छेड़छाड़ और पीछा करने के जुर्म में टैक्सी ड्राइवर को दो साल की सजा

12 May 2026 | 3:45 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में एक महिला यात्री के साथ छेड़छाड़ और उसका पीछा करने के मामले में स्थानीय अदालत ने एक टैक्सी ड्राइवर को दो साल के सश्रम कारावास की सजा सुनाई है। अदालत ने मुजरिम रॉकी फर्नांडिस को भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की लज्जा भंग करना) और 354(घ) (पीछा करना) के तहत दोषी करार देते हुए 1,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया।.

see more..

विज्ञापन में एआई कंटेंट की लेबलिंग के नये प्रारूर नियम जारी

12 May 2026 | 3:23 PM

मुंबई, 12 मई (वार्ता) भारतीय विज्ञापन मानक परिषद (एएससीआई) ने विज्ञापनों में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) की मदद से तैयार कंटेंट के जिम्मेदार लेबलिंग के लिए दिशानिर्देशों का मसौदा जारी किया है। .

see more..