Wednesday, Jun 10 2026 | Time 12:08 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


इतिहास गवाह है कि सत्ता और लोकप्रियता का भ्रम हमेशा स्थायी नहीं होता: बाबूलाल मरांडी

रांची, 03 जून (वार्ता) झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी ने शराब घोटाले के मुख्य सूत्रधार अनवर ढेबर पर ईडी की कार्रवाई को लेकर सीएम हेमंत सोरेन पर हमला बोला है।
श्री मरांडी ने का कि पद का दुरुपयोग कर अपने नाम पर खदान लीज़ लेने के मामले में जब सदस्यता जाने का खतरा मंडरा रहा था, तब हेमंत सोरेन विधायकों को लेकर इधर-उधर भटक रहे थे। सवाल यह है कि आखिर उन्होंने छत्तीसगढ़ को ही क्यों चुना? जबकि पश्चिम बंगाल, ओडिशा और बिहार जैसे राज्यों में भी विपक्ष की सरकारें थीं। फिर ऐसा क्या था छत्तीसगढ़ में, और कौन था वहां, जिसके भरोसे हेमंत सोरेन सीधे विधायकों को लेकर रायपुर के रिसॉर्ट में ठहर गए?
श्री मरांडी ने कहा कि आज झारखंड-छत्तीसगढ़ शराब घोटाले के मुख्य सूत्रधार अनवर ढेबर पर ईडी की कार्रवाई की तपिश हेमंत सोरेन तक भी जरूर पहुंच रही होगी। उन्हें यह जवाब देना ही होगा कि आखिर अनवर ढेबर ने उस मेजबानी पर करोड़ों रुपये क्यों खर्च किए?
उन्होंने कहा कि झारखंड में भले एसीबी की आड़ लेकर शराब घोटाले से जुड़े सबूतों को कमजोर करने की कोशिश हुई हो, भले पूरा दोष केवल विनय चौबे पर डालने के लिए मनगढ़ंत कहानियां गढ़ी गई हों, भले कई आरोपियों को डिफॉल्ट बेल मिल गई हो, लेकिन इस पूरे प्रकरण की राजनीतिक और प्रशासनिक जिम्मेदारी से बचा नहीं जा सकता।
श्री मरांडी ने कहा कि इतिहास गवाह है कि सत्ता और लोकप्रियता का भ्रम हमेशा स्थायी नहीं होता। लालू यादव भी कभी इसी विश्वास में थे कि उनकी राजनीतिक ताकत के सामने जांच एजेंसियां कुछ नहीं कर पाएंगी। उन्होंने स्वयं कभी चारा नहीं ढोया था, लेकिन घोटाले को संरक्षण देने के आरोप में कानून ने उन्हें भी नहीं छोड़ा। विडंबना देखिए कि उन्हें सजा उसी दौर में मिली, जब केंद्र में उनकी अपनी यूपीए सरकार थी।
श्री मरांडी ने कहा कि, हेमंत जी, कई बार चेतावनी और सलाह दिए जाने के बावजूद आपने शराब नीति में ऐसे बदलाव किए, जिससे झारखंड को हजारों करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका पैदा हुई। सत्ता अस्थायी हो सकती है, लेकिन फैसलों का हिसाब स्थायी होता है। जनता सब देख रही है, और कानून भी देर-सवेर हर निर्णय का जवाब जरूर मांगता है।
नीतिश/विनय
वार्ता
More News

सारण में दवा व्यवसायी से लूट

10 Jun 2026 | 11:26 AM

छपरा, 10 जून (वार्ता) बिहार के सारण जिले के मकेर थाना क्षेत्र में अपराधियों ने एक दवा व्यवसायी से नकदी, सोने की चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान लूट लिये।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि .

see more..

सारण : सड़क दुर्घटना में घायल महिला की इलाज के दौरान मौत

10 Jun 2026 | 11:15 AM

छपरा, 10 जून (वार्ता) बिहार के सारण जिले के सहाजीतपुर थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में घायल एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई।पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि मानोपाली गांव निवासी स्वर्गीय राजकुमार राय की पत्नी देवंती देवी (65) ई-रिक्शा से खाली गैस सिलेंडर लेकर भरा सिलेंडर लेने जा रही थीं। इसी दौरान रास्ते में ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गई , जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं। स्थानीय लोगों ने उसे तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया और इसकी सूचना परिजनों को दी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।.

see more..

वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहा है बिहार : तेजस्वी

10 Jun 2026 | 11:04 AM

पटना, 10 जून (वार्ता) बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने बुधवार को राज्य सरकार की आर्थिक स्थिति को लेकर गंभीर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया है कि बिहार वित्तीय संकट के दौर से गुजर रहा है। श्री यादव ने आज जारी बयान में कहा कि राज्य मंत्रिमंडल द्वारा मई, जून और जुलाई 2026 की सामाजिक सुरक्षा पेंशन के भुगतान के लिए बिहार आकस्मिकता निधि से 3,662 करोड़ रुपये निकालने की स्वीकृति देना चिंताजनक है।.

see more..

फतुहा में 200 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी अत्याधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई, 200 रोजगार के अवसर होंगे सृजित

10 Jun 2026 | 9:57 AM

पटना, 10 जून (वार्ता) बिहार के डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में कैरा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (अमूल डेयरी) की अत्याधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है। करीब 200 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाली इस परियोजना से लगभग 200 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।.

see more..

जनसमस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए आवास और सुरक्षा के मुद्दे उठाए जा रहे हैं : तेजस्वी यादव

09 Jun 2026 | 11:18 PM

पटना, 09 जून (वार्ता)बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग ) सरकार ज्वलंत जनसमस्याओं और अपनी नीतिगत विफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए आवास और सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। श्री यादव ने आज बयान जारी कर कहा कि राज्य सरकार बिना किसी स्पष्ट मानक और मापदंड के लोगों को उच्च श्रेणी की सुरक्षा, मंत्रिस्तरीय आवास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्धारित नियमों की अनदेखी कर अनुपयुक्त व्यक्तियों को सरकारी संसाधनों का लाभ दिया जा रहा है.

see more..