Wednesday, Jun 10 2026 | Time 11:12 Hrs(IST)
राज्य » बिहार / झारखण्ड


पूर्व मिस इंडिया स्टेफी पटेल ने राज्यपाल से की मुलाकात, पर्यटन विकास एवं झारखंड को अपना योगदान देने पर हुई चर्चा

रांची, 03 जून (वार्ता) झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से हजारीबाग की पूर्व मिस इंडिया रही स्टेफी पटेल राजभवन में शिष्टाचार भेंट की।
मुलाकात झारखंड में पर्यटन को नई ग्लोबल दिशा देने के मुद्दों पर केंद्रित रही। बैठक बेहद सकारात्मक रही। उन्होंने झारखंड पर्यटन की तरक्की में अपना योगदान देने की इच्छा जाहिर की। स्टेफी समय - समय पर राज्य को अपने कौशल और प्रतिभा के माध्यम से योगदान देना चाहती है। स्टेफी ने बताया की मैं हमेशा झारखंड की मिट्टी की प्रशंसा राष्ट्रीय- अंतर्राष्ट्रीय पर करती हूँ। मेरी दिली इच्छा है की राज्य को अपना योगदान दूँ। झारखंड पर्यटन में बहुत सम्भावनाएँ हैं। मुझे अपनी मिट्टी को कुछ वापस देकर प्रसन्नता होगी।
स्टेफी पटेल ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत और झारखंड का नाम रौशन किया है। हाल ही में इटली के मेयर ने उन्हें आमंत्रित किया है और वे जल्द ही इटली रवाना होने वाली हैं। इस वर्ष 15 अगस्त के कार्यक्रम में उन्हें अमेरिका आमंत्रित किया गया है। इससे पहले उन्होंने रूस, लंदन और पेरिस में भारत का प्रतिनिधित्व किया है तथा कोरियन, हिंदी और साउथ भारतीय फिल्मों में काम किया है।
राज्यपाल से मुलाकात में स्टेफी पटेल के पिता अमरेन्द्र पटेल, माता माधुरी पटेल भी उपस्थित थे। मुलाकात के दौरान स्टेफी पटेल ने राज्यपाल से कहा, “मैं झारखंड को वापस कुछ देना चाहती हूँ। यह मेरी जन्मभूमि है। यहाँ के लिए जो भी दायित्व सौंपा जाएगा, जो भी सहयोग मांगा जाएगा, पूरा करूँगी।” राज्यपाल
श्री गंगवार ने स्टेफी की इस भावना की सराहना की।
सुश्री स्टेफी ने बताया की उनकी इच्छा है की वह अपनी मिट्टी को अपने कार्यों से योगदान दे। ज्ञात हो की स्टेफी पटेल की उपलब्धियों से पूरा राज्य गौरव महसूस कर रहा है। जरूरत इस बात की है इस प्रतिभाशाली बेटी की क्षमता को पहचानें और उसका उपयोग करें।
सुश्री स्टेफी ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर न सिर्फ भारत बल्कि झारखंड का नाम गौरवान्वित किया है। उनकी अनुभव, संपर्क और समर्पण की भावना स्थानीय प्रतिभाओं को निखारने और राज्य की छवि को ऊँचा उठाने में बहुत बड़ी शक्ति साबित हो सकती है। झारखंड पर्यटन का विकास, परिवर्तन सामूहिक, सकारात्मक और दूरदर्शी प्रयासों से ही संभव है।
विनय/नीतिश
वार्ता
More News

फतुहा में 200 करोड़ के निवेश से स्थापित होगी अत्याधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई, 200 रोजगार के अवसर होंगे सृजित

10 Jun 2026 | 9:57 AM

पटना, 10 जून (वार्ता) बिहार के डेयरी और खाद्य प्रसंस्करण क्षेत्र को मजबूती देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए राज्य सरकार ने फतुहा औद्योगिक क्षेत्र में कैरा जिला सहकारी दुग्ध उत्पादक संघ लिमिटेड (अमूल डेयरी) की अत्याधुनिक डेयरी प्रसंस्करण इकाई की स्थापना को स्वीकृति प्रदान की है। करीब 200 करोड़ रुपये के निवेश से बनने वाली इस परियोजना से लगभग 200 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।.

see more..

जनसमस्याओं से ध्यान भटकाने के लिए आवास और सुरक्षा के मुद्दे उठाए जा रहे हैं : तेजस्वी यादव

09 Jun 2026 | 11:18 PM

पटना, 09 जून (वार्ता)बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया है कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग ) सरकार ज्वलंत जनसमस्याओं और अपनी नीतिगत विफलताओं से जनता का ध्यान भटकाने के लिए आवास और सुरक्षा जैसे मुद्दों को प्राथमिकता दे रही है। श्री यादव ने आज बयान जारी कर कहा कि राज्य सरकार बिना किसी स्पष्ट मानक और मापदंड के लोगों को उच्च श्रेणी की सुरक्षा, मंत्रिस्तरीय आवास और अन्य सुविधाएं उपलब्ध करा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि निर्धारित नियमों की अनदेखी कर अनुपयुक्त व्यक्तियों को सरकारी संसाधनों का लाभ दिया जा रहा है.

see more..

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल में बिहार को विकास की नई दिशा मिली : सम्राट चौधरी

09 Jun 2026 | 11:16 PM

पटना, 09 जून (वार्ता) बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पत्र लिखकर उनके 12 वर्ष के कार्यकाल की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा है कि उनके नेतृत्व में बिहार को विकास, आधारभूत संरचना, शिक्षा, स्वास्थ्य और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में अभूतपूर्व सहयोग मिला है। श्री चौधरी ने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में बिहार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और केंद्र सरकार के सहयोग से राज्य तेजी से प्रगति के पथ पर अग्रसर है। उन्होंने बिहार की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि यह भूमि ज्ञान, शिक्षा और मोक्ष की भूमि रही है। चाणक्य .

see more..

रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने झारखंड भवन ,वसंत विहार का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा

09 Jun 2026 | 10:40 PM

नई दिल्ली/रांची, 09 जून (वार्ता) झारखंड सरकार के रेजिडेंट कमिश्नर अरवा राजकमल ने नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन, वसंत विहार का औचक निरीक्षण कर भवन की विभिन्न व्यवस्थाओं एवं सेवाओं की विस्तृत समीक्षा की। .

see more..

लूट की साजिश नाकाम, हथियार और कारतूस के साथ एक अपराधी गिरफ्तार

09 Jun 2026 | 10:35 PM

पटना, 09 जून (वार्ता) बिहार में पटना जिले की पुलिस ने शाहजहांपुर थाना क्षेत्र में संभावित लूट की एक बड़ी वारदात को समय रहते विफल कर दिया है।पुलिस सूत्रों के अनुसार, सोमवार की रात शाहजहांपुर थाना क्षेत्र के ग्राम एरई में गुप्त सूचना मिली थी कि हाल ही में जेल से छूटा एक अपराधी अपने साथियों के साथ मिलकर लूट की घटना को अंजाम देने की योजना बना रहा है।सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) पटना के निर्देश पर शाहजहांपुर थानाध्यक्ष के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए बताए गए स्थान पर छापेमारी की।.

see more..