Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:02 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


टीचर ने की कोचिंग छात्रा से अश्लील हरकत,जम कर हुयी धुनायी

प्रयागराज 4 जून , (वार्ता) उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के नैनी के दांडी इलाके में कोचिंग छात्रा के साथ शिक्षक ने अश्लील हरकत की जिसके बाद परिजनों ने उसकी जम कर पिटाई कर दी और पुलिस के हवाले कर दिया।
कक्षा तीन में पढ़ने वाली 10 साल की मासूम बच्ची ने अपने घर वालों को टीचर द्वारा किए गए हरकत के बारे में बताया। बच्ची ने रोते हुए कहा कि कोचिंग के टीचर ने उसके साथ गलत हरकत करने का प्रयास किया जिसके बाद बच्ची वहां से किसी तरह अपने घर पहुंच गई। बच्ची ने बताया कि कोचिंग में कोई नहीं था, वह अपने भाई के साथ कोचिंग पहुंची हुई थी। भाई उसे छोड़कर वापस चला गया।
इस दौरान कोचिंग में अकेले का फायदा उठाकर टीचर ने बच्ची के साथ अश्लील हरकत करने की कोशिश की जिसके बाद बच्ची ने शोर मचा दिया। बच्ची को छोड़कर टीचर वहां से भागने की कोशिश करने लगा लेकिन तब तक बच्ची अपने घर पहुंच चुकी थी। इसके बाद घरवाले और ग्रामीण कोचिंग पहुंचे और टीचर को पकड़ कर पीटना शुरू कर दिया।
घर वालों ने बताया कि बच्ची तीन साल से कोचिंग जा रही है लेकिन कभी इस तरह की वारदात नहीं हुई, आज बच्ची कोचिंग में अकेली थी जिसका फायदा उठाकर टीचर ने उसके साथ गलत करने का प्रयास किया। छात्रा के पिता ने नैनी कोतवाली में तहरीर देकर आरोपी शिक्षक के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।घटना के बारे में नैनी इंस्पेक्टर बृज किशोर गौतम ने बताया कि पूरे मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

'विजिट माय स्टेट' अभियान को मिला विस्तार, पांच धार्मिक वीकेंड टूर पैकेज हुए नियमित

17 Jun 2026 | 9:33 PM

लखनऊ, 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान का दायरा बढ़ाते हुए पांच धार्मिक वीकेंड टूर पैकेजों को नियमित कर दिया है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा संचालित इन सेवाओं के माध्यम से अब श्रद्धालु प्रत्येक सप्ताहांत अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल धाम की यात्रा सुगमता से कर सकेंगे। .

see more..

राम मंदिर पर बयान देते हुए राजवीर सिंह ने पार्टी में गुटबाजी पर दी नसीहत

17 Jun 2026 | 9:27 PM

एटा, 17 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने राम मंदिर निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की भूमिका को निर्णायक बताते हुए कहा कि उनके योगदान के बिना अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव नहीं हो पाता। उन्होंने साथ ही भाजपा के स्थानीय नेताओं को संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने की नसीहत दी। .

see more..

प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानो काे सम्मानित करेंगे योगी

17 Jun 2026 | 9:24 PM

कानपुर 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानो को सम्मानित करने कानपुर आयेंगे। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कैलाश सभागार में दोपहर 12 बजे प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के अलावा अन्नदाता को खेती के लिये जरुरी आधुनिक तकनीक से जोड़ने के प्रति जागरुक किया जायेगा।.

see more..

जालौन में अवैध नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर प्रशासन का शिकंजा

17 Jun 2026 | 9:16 PM

जालौन 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बुधवार को बिना पंजीकरण संचालित नर्सिंग होम, चिकित्सालय, अल्ट्रासाउंड केंद्र, पैथोलॉजी एवं अन्य निजी स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जनपद एवं तहसील स्तर पर संयुक्त जांच टीमों का गठन किया है।.

see more..

जौनपुर में बैनामे की जमीन को लेकर हुआ विवाद, महिला की पीट पीटकर हत्या

17 Jun 2026 | 9:13 PM

जौनपुर, 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में बुधवार सुबह जमीन के विवाद में एक आशा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। .

see more..