Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:01 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


पिता के मौत पर नहीं पहुंचे चारों बेटे, बेटी ने दिया कंधा और किया अंतिम संस्कार

वाराणसी, 4 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के वाराणसी में पिता की मौत की खबर सुनने के बाद भी चारों बेटों ने मुंह मोड़ लिया, तो बेटी ने बेटे का फर्ज निभाते हुए पिता को कंधा दिया और मुखाग्नि देकर अंतिम संस्कार किया।
झारखंड की रहने वाली पूजा अपने बुजुर्ग पिता के बीमार होने की खबर सुनकर उनकी सेवा के लिए काशी आ गई थीं। बुधवार को उनके पिता का निधन हो गया। पूजा ने अपने चारों भाइयों को इसकी सूचना दी, लेकिन घंटों बीत जाने के बाद भी कोई नहीं पहुंचा।
इसी बीच घटना की जानकारी समाजसेवी अमन कबीर को मिली। जब अमन मौके पर पहुंचे तो पूजा ने उनसे कहा, “भैया, पिता जी को घाट तक पहुंचा दीजिए।” अमन ने बताया कि जब उन्होंने पूजा से परिवार के अन्य सदस्यों के बारे में पूछा तो वह रो पड़ीं और बोलीं, “आज मैं ही अपनी पिता की बेटी नहीं, बेटा हूँ।”
इतना सुनते ही अमन ने तुरंत शव को वाहन से घाट तक पहुंचाया। वहां पूजा, अमन और उनके साथियों ने कंधा देकर शव को घाट पर नीचे तक पहुंचाया। अमन कबीर ने बताया कि उनकी संस्था द्वारा दाह संस्कार का पूरा इंतजाम किया गया। पूजा ने भारी मन से मुखाग्नि दी। आसपास मौजूद लोगों की आँखें पूजा की इस कहानी को सुनकर नम हो गईं।
पूजा के पिता मूल रूप से प्रयागराज के रहने वाले थे। काशी में वे फेरी लगाकर किसी तरह अपना पेट पाल रहे थे। अमन कबीर ने बताया कि एक बेटा प्रयागराज में और तीन बेटे काशी में ही कहीं रहते हैं, लेकिन पिता के अंतिम सफर में कोई भी नहीं पहुंचा।
पूजा के पास भले ही पैसे न रहे हों, लेकिन पिता के प्रति अटूट प्यार और सम्मान का जज्बा उनके अंदर था। उन्होंने समाज को आईना दिखाया कि बेटियां आज बेटों से कम नहीं हैं।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

'विजिट माय स्टेट' अभियान को मिला विस्तार, पांच धार्मिक वीकेंड टूर पैकेज हुए नियमित

17 Jun 2026 | 9:33 PM

लखनऊ, 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान का दायरा बढ़ाते हुए पांच धार्मिक वीकेंड टूर पैकेजों को नियमित कर दिया है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा संचालित इन सेवाओं के माध्यम से अब श्रद्धालु प्रत्येक सप्ताहांत अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल धाम की यात्रा सुगमता से कर सकेंगे। .

see more..

राम मंदिर पर बयान देते हुए राजवीर सिंह ने पार्टी में गुटबाजी पर दी नसीहत

17 Jun 2026 | 9:27 PM

एटा, 17 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने राम मंदिर निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की भूमिका को निर्णायक बताते हुए कहा कि उनके योगदान के बिना अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव नहीं हो पाता। उन्होंने साथ ही भाजपा के स्थानीय नेताओं को संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने की नसीहत दी। .

see more..

प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानो काे सम्मानित करेंगे योगी

17 Jun 2026 | 9:24 PM

कानपुर 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानो को सम्मानित करने कानपुर आयेंगे। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कैलाश सभागार में दोपहर 12 बजे प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के अलावा अन्नदाता को खेती के लिये जरुरी आधुनिक तकनीक से जोड़ने के प्रति जागरुक किया जायेगा।.

see more..

जालौन में अवैध नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर प्रशासन का शिकंजा

17 Jun 2026 | 9:16 PM

जालौन 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बुधवार को बिना पंजीकरण संचालित नर्सिंग होम, चिकित्सालय, अल्ट्रासाउंड केंद्र, पैथोलॉजी एवं अन्य निजी स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जनपद एवं तहसील स्तर पर संयुक्त जांच टीमों का गठन किया है।.

see more..

जौनपुर में बैनामे की जमीन को लेकर हुआ विवाद, महिला की पीट पीटकर हत्या

17 Jun 2026 | 9:13 PM

जौनपुर, 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में बुधवार सुबह जमीन के विवाद में एक आशा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। .

see more..