Thursday, Jun 18 2026 | Time 00:56 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


कोचिंग छात्रा ने बीच सड़क की मनचले की पिटाई

आजमगढ़,4 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश में आज़मगढ़ जिले के देवगांव कोतवाली क्षेत्र में कोचिंग से घर लौटते समय रोज की छेड़खानी से परेशान छात्रा ने बीच सड़क में मनचले की धुनाई कर दी। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। परिजनों का आरोप है कि साहिल नामक मनचला लंबे समय से छात्रा का पीछा कर रहा था। वह न केवल फब्तियां कसता था, बल्कि अश्लील हरकतें भी करता था। छात्रा ने हिम्मत दिखाकर देवगांव कोतवाली में कई बार लिखित शिकायत दर्ज कराई, लेकिन पुलिस ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया और कार्रवाई करने की जहमत नहीं उठाई।
पुलिस से कोई मदद न मिलने पर छात्रा ने खुद अपनी सुरक्षा का फैसला किया। हमेशा की तरह जब साहिल ने बीच सड़क पर उसे रोकने की कोशिश की, तो छात्रा का गुस्सा फूट पड़ा। उसने सरेराह मनचले की जमकर पिटाई कर दी। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो अब पुलिस प्रशासन के लिए गले की हड्डी बन चुका है।
लालगंज क्षेत्रधिकारी भूपेश प्रताप पांडे ने कहा कि आज वायरल वीडियो का आजमगढ़ पुलिस ने संज्ञान लिया है, पीडित छात्र की परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है, पुलिस युवक की तलाश में जुट गई है ।
सं प्रदीप
वार्ता
More News

'विजिट माय स्टेट' अभियान को मिला विस्तार, पांच धार्मिक वीकेंड टूर पैकेज हुए नियमित

17 Jun 2026 | 9:33 PM

लखनऊ, 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश सरकार ने ‘विजिट माय स्टेट’ अभियान का दायरा बढ़ाते हुए पांच धार्मिक वीकेंड टूर पैकेजों को नियमित कर दिया है। उत्तर प्रदेश राज्य पर्यटन विकास निगम (यूपीएसटीडीसी) द्वारा संचालित इन सेवाओं के माध्यम से अब श्रद्धालु प्रत्येक सप्ताहांत अयोध्या, नैमिषारण्य, चित्रकूट और विंध्याचल धाम की यात्रा सुगमता से कर सकेंगे। .

see more..

राम मंदिर पर बयान देते हुए राजवीर सिंह ने पार्टी में गुटबाजी पर दी नसीहत

17 Jun 2026 | 9:27 PM

एटा, 17 जून (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता एवं एटा के पूर्व सांसद राजवीर सिंह ने राम मंदिर निर्माण में पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की भूमिका को निर्णायक बताते हुए कहा कि उनके योगदान के बिना अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण संभव नहीं हो पाता। उन्होंने साथ ही भाजपा के स्थानीय नेताओं को संगठन हित में एकजुट होकर कार्य करने की नसीहत दी। .

see more..

प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानो काे सम्मानित करेंगे योगी

17 Jun 2026 | 9:24 PM

कानपुर 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार को प्राकृतिक खेती में उत्कृष्ट कार्य करने वाले किसानो को सम्मानित करने कानपुर आयेंगे। चंद्रशेखर आजाद कृषि विश्वविद्यालय के कैलाश सभागार में दोपहर 12 बजे प्राकृतिक खेती कार्यशाला का आयोजन किया जायेगा जिसमें प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहन देने के अलावा अन्नदाता को खेती के लिये जरुरी आधुनिक तकनीक से जोड़ने के प्रति जागरुक किया जायेगा।.

see more..

जालौन में अवैध नर्सिंग होम और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर प्रशासन का शिकंजा

17 Jun 2026 | 9:16 PM

जालौन 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जालौन जिले में बुधवार को बिना पंजीकरण संचालित नर्सिंग होम, चिकित्सालय, अल्ट्रासाउंड केंद्र, पैथोलॉजी एवं अन्य निजी स्वास्थ्य संस्थानों के खिलाफ जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय ने सख्त रुख अपनाया है। उन्होंने अवैध रूप से संचालित स्वास्थ्य संस्थानों पर प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए जनपद एवं तहसील स्तर पर संयुक्त जांच टीमों का गठन किया है।.

see more..

जौनपुर में बैनामे की जमीन को लेकर हुआ विवाद, महिला की पीट पीटकर हत्या

17 Jun 2026 | 9:13 PM

जौनपुर, 17 जून (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में महराजगंज थाना क्षेत्र के सवंसा गांव में बुधवार सुबह जमीन के विवाद में एक आशा कार्यकर्ता की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। .

see more..