Wednesday, Jul 22 2026 | Time 07:07 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


धात्री स्वायत्त सहकारिता का निरीक्षण, महिला समूहों के उत्पादों की जिलाधिकारी ने की सराहना

टिहरी, 08 जुलाई (वार्ता) उत्तराखंड में जौनपुर विकासखंड के कैम्पटी स्थित धात्री स्वायत्त सहकारिता में स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों ने बुधवार को जिलाधिकारी नितिका खंडेलवाल का ध्यान आकर्षित किया।
जिलाधिकारी ने निरीक्षण के दौरान महिलाओं के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि स्थानीय संसाधनों पर आधारित स्वरोजगार की ऐसी पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के साथ महिला सशक्तीकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है।
निरीक्षण के दौरान सहकारिता के संचालक विरेन्द्र वर्मा ने बताया कि यह परियोजना मसूरी वन प्रभाग के अंतर्गत लखवाड़ बांध कैट प्लान के माध्यम से संचालित की जा रही है। इसके तहत सिया गांव, जेठू की काण्डी, काण्डी, डिगोन सहित आसपास के कई गांवों की महिलाएं पहाड़ी दालें, पारंपरिक मसाले, विभिन्न प्रकार के अचार, झंगोरा, मंडुवा आटा, चटनियां, बुरांश, नींबू और आंवला जूस, फलों का जैम, प्राकृतिक सूखा शैंपू, मंडुवा-झंगोरा से बने लड्डू एवं बर्फी तथा रिंगाल से निर्मित हस्तशिल्प उत्पाद तैयार कर बाजार तक पहुंचा रही हैं।
उन्होंने बताया कि क्षेत्र में तिमला, बेडू, किनगोड़, हिंसर, काली हिंसर, टिमरू, कड़ी पत्ता, भीमल, आंवला, रीठा, बिच्छूघास और तेजपात जैसे वन उत्पाद प्रचुर मात्रा में उपलब्ध हैं। इनका वैज्ञानिक तरीके से संग्रहण कर महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाता है और फिर इनसे मूल्य संवर्धित उत्पाद तैयार किए जाते हैं। सहकारिता के माध्यम से महिलाओं को ढींगरी मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। महिलाओं द्वारा तैयार ढींगरी मशरूम का अचार उपभोक्ताओं के बीच लोकप्रिय हो रहा है।
जिलाधिकारी ने कहा कि स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता सराहनीय है और ऐसे प्रयास महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के नए अवसर सृजित कर रहे हैं। उन्होंने विरेन्द्र वर्मा के प्रयासों की प्रशंसा करते हुए स्थानीय उत्पादों को व्यापक बाजार उपलब्ध कराने तथा अधिक से अधिक महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए निरंतर कार्य करने पर जोर दिया।
सं , जांगिड़
वार्ता
More News

राजारहाट इलाके में ज़मीन के विवाद में पिता-पुत्र की हत्या, दो लोग गिरफ्तार

21 Jul 2026 | 11:48 PM

कोलकाता, 21 जुलाई (वार्ता) पश्चिम बंगाल के कोलकाता के राजारहाट इलाके में एक ज़मीन के टुकड़े पर घर बनाने को लेकर हुए विवाद के बाद 55 साल के एक व्यक्ति और उनके बेटे की कथित तौर पर हत्या कर दी गई।.

see more..

तेलंगाना में अधिकारियों को मतदाता सूची पुनरीक्षण में तेजी लाने के निर्देश

21 Jul 2026 | 10:15 PM

हैदराबाद, 21 जुलाई (वार्ता) तेलंगाना के मुख्य चुनाव अधिकारी सी. सुधर्शन रेड्डी ने मंगलवार को जिला निर्वाचन अधिकारियों को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर)-2026 के तहत मतदाता सूची संशोधन कार्य में तेजी लाने और इस सप्ताह के अंत तक 90 प्रतिशत से अधिक गणना (एन्यूमरेशन) प्रक्रिया पूरी करने के निर्देश दिये। .

see more..

मेघालय में 175.45 करोड़ रुपये की 'मिशन गोल्डन स्पाइस' परियोजना शुरू

21 Jul 2026 | 10:01 PM

नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास (डोनर) मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के. संगमा ने मंगलवार को मेघालय में जीआई-टैग प्राप्त लाकाडोंग हल्दी की खेती और मूल्य शृंखला के विकास के लिए 175.45 करोड़ रुपये की 'मिशन गोल्डन स्पाइस–इंटीग्रेटेड लाकाडोंग टरमरिक वैल्यू चेन एन्हांसमेंट प्रोजेक्ट' का शुभारंभ किया।.

see more..

केंद्रीय मंत्री ने धामी सरकार का "खेत बचाओ अभियान" में सक्रिय सहभागिता के लिए जताया आभार

21 Jul 2026 | 9:24 PM

देहरादून 21 जुलाई (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को पत्र लिखकर देशव्यापी 'खेत बचाओ अभियान' के सफल संचालन में राज्य सरकार के सहयोग, मार्गदर्शन एवं सक्रिय सहभागिता के लिए आभार व्यक्त किया है।.

see more..

बेंगलुरु में 13,000 मतदाताओं को गलत तरीके से स्थानांतरित बताया गया, आयोग से जांच की मांग

21 Jul 2026 | 9:10 PM

बेंगलुरु, 21 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के सांसद तेजस्वी सूर्या ने मंगलवार को 13,000 से अधिक योग्य मतदाताओं को बिना जरूरी भौतिक सत्यापन के गलत तरीके से स्थानांतरित करने का आरोप लगाते हुए मामले में उच्च-स्तरीय जांच की मांग की।.

see more..