Thursday, Jul 16 2026 | Time 10:06 Hrs(IST)
राज्य » जम्मू-कश्मीर


अमरनाथ यात्रा में ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन में गड़बड़ी की जांच के आदेश, चार शिक्षक निलंबित

श्रीनगर, 08 जुलाई (वार्ता) जम्मू कश्मीर में गंदेरबल जिला प्रशासन ने मणिगाम ट्रांज़ट कैंप में श्री अमरनाथ यात्रा के तीर्थयात्रियों के लिए ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया में कथित गड़बड़ियों की जांच शुरू कर दी है तथा प्रक्रिया में खामियां सामने आने के बाद चार शिक्षकों को निलंबित कर प्राथमिकी दर्ज करने के लिए कहा गया है।
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक गंदेरबल के मुख्य शिक्षा अधिकारी ने ट्रांज़िट कैंप मणिगाम के नोडल अधिकारी (सहायक आयुक्त राजस्व) की सिफारिश पर बिलाल अहमद शेख, आबिद मोहि-उद-दीन भट, पीर मुदासिर और गौहर राशिद कुल्लू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया। जिला प्रशासन ने मणिगाम ट्रांज़ट कैंप में तीर्थयात्रियों के लिए ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया से जुड़ी कुछ गड़बड़ियों का संज्ञान लिया है।
उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और इसमें संलिप्त पाये जाने वाले व्यक्तियों के खिलाफ उचित कार्रवाई की जायेगी। प्रशासन ने तीर्थयात्रियों को सूचित किया कि सभी जरुरी दस्तावेज़ दिखाने और उनकी पुष्टि होने तथा जरुरी पात्रता मानदंडों को पूरा करने पर बालटाल आधार शिविर के ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन सेंटर पर ऑन-द-स्पॉट रजिस्ट्रेशन की सुविधा उपलब्ध है।
ज़िला प्रशासन ने सभी तीर्थयात्रियों को सलाह दी है कि वे केवल अधिकृत रजिस्ट्रेशन सेंटर से ही रजिस्ट्रेशन करायें और आधिकारिक प्रक्रिया का सख्ती से पालन करें। तीर्थयात्रियों से यह भी अनुरोध किया गया है कि वे दलालों, बिचौलियों या ऐसे अनधिकृत लोगों के झांसे में न आयें जो पैसे या किसी अन्य चीज के बदले पंजीयन कराने या कोई अनधिकृत मदद देने का दावा करते हैं। तीर्थयात्रियों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या गड़बड़ी की सूचना तुरंत आधार शिविर के संबंधित अधिकारियों या गंदेरबल जिला नियंत्रण कक्ष को देने की अपील की गयी है।
अशोक
वार्ता
More News

जम्मू-कश्मीर: ऐतिहासिक भैरव यात्रा राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत में शामिल

15 Jul 2026 | 6:46 PM

जम्मू, 15 जुलाई (वार्ता) जम्मू कश्मीर के राजौरी जिले की ऐतिहासिक भैरव यात्रा को राष्ट्रीय अमूर्त सांस्कृतिक विरासत सूची में शामिल किया गया है। .

see more..

पाकिस्तान और पीओके के अधिकारी बातचीत से सुलझाएं मुद्दे: मीरवाइज़

15 Jul 2026 | 5:38 PM

श्रीनगर, 15 जुलाई (वार्ता) हुर्रियत कॉन्फ्रेंस के अध्यक्ष और कश्मीर के मुख्य मौलवी मीरवाइज़ उमर फारूक ने बुधवार को पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में जारी अशांति पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने पाकिस्तान सरकार तथा वहां के स्थानीय प्रशासन से बातचीत, संयम और मानवाधिकारों का सम्मान करते हुए संकट को हल करने का आग्रह किया।.

see more..

अमरनाथ यात्रा के सभी तीर्थयात्रियों को दिव्य अतिथि समझें: मनोज सिन्हा

15 Jul 2026 | 5:21 PM

जम्मू, 15 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने बुधवार को अधिकारियों को निर्देश दिया कि वे यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं की भारी संख्या का प्रबंधन सुचारु रूप से करने के लिए जनशक्ति की तैनाती का सर्वोत्तम उपयोग सुनिश्चित करें।.

see more..

लद्दाख से ताजी खुबानी की पहली खेप यूएई के लिए रवाना

15 Jul 2026 | 5:18 PM

श्रीनगर, 15 जुलाई (वार्ता) लद्दाख के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) के लिए पांच टन ताजी खुबानी की पहली खेप को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।.

see more..

राजौरी की भैरव यात्रा भारत की 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' की राष्ट्रीय सूची में शामिल-सिन्हा

15 Jul 2026 | 5:10 PM

जम्मू, 15 जुलाई (वार्ता) जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने राजौरी ज़िले की ऐतिहासिक भैरव यात्रा को आधिकारिक तौर पर भारत की 'अमूर्त सांस्कृतिक विरासत' की राष्ट्रीय सूची में शामिल किये जाने की घोषणा की है।.

see more..