Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:22 Hrs(IST)
राज्य » पंजाब / हरियाणा / हिमाचल


हिमाचल में भारी बारिश से 18 मकान, स्कूल भवन और गौशालाएं बहीं

धर्मशाला, 21 जुलाई (वार्ता) हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर उपमंडल में लगातार हो रही भारी बारिश से व्यापक तबाही हुई है। अधिकारियों ने मंगलवार को बताया कि बोह घाटी के स्पैदा और गढ़गूं गांवों में 18 मकान, नौ गौशालाएं और एक प्राथमिक विद्यालय का भवन बह गया, जबकि आठ मवेशी भी बाढ़ की चपेट में आ गये।
प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, बारिश से आयी अचानक बाढ़ में 18 मकान पूरी तरह नष्ट हो गये। इस घटना में तीन महिलाएं घायल हुई हैं, जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। जिला प्रशासन ने प्रभावित गांवों में राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया है।
शाहपुर के उपमंडलाधिकारी (एसडीएम) डॉ. गणेश ठाकुर ने बताया कि वह स्वयं राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी के लिए प्रभावित क्षेत्र रवाना हो गये हैं। उन्होंने कहा कि डिब्बा और मनेड़ नाले के पास बड़े पैमाने पर भूस्खलन होने से प्रभावित क्षेत्रों तक पहुंचने में कठिनाई हो रही है।
उन्होंने बताया कि प्रभावित परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा रहा है और उन्हें तत्काल राहत उपलब्ध कराई जा रही है। बचाव एवं राहत कार्यों में सहायता के लिए राज्य आपदा मोचन बल (एसडीआरएफ) की एक टीम भी मौके पर भेजी गयी है।
कांगड़ा के उपायुक्त हेमराज बैरवा ने कहा कि प्रशासन स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता उपलब्ध कराने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने लोगों से सतर्क रहने तथा भारी बारिश के बीच नदियों, नालों और भूस्खलन संभावित क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की।
जिला प्रशासन ने मौसम में सुधार होने तक लोगों से आधिकारिक परामर्श का पालन करने और अत्यधिक सावधानी बरतने का आग्रह किया है।
शादाब सैनी
वार्ता
More News

करनाल में सफाई कर्मचारियों ने निगम कार्यालय पर जड़ा ताला, दो घंटे बंद रहा कार्यालय

18 Aug 2026 | 1:25 PM

करनाल, 18 अगस्त (वार्ता) हरियाणा के करनाल में करीब दो सप्ताह से अपनी मांगों को लेकर हड़ताल और धरना-प्रदर्शन कर रहे नगर निगम के सफाई कर्मचारियों ने मंगलवार को विरोध जताते हुए निगम कार्यालय के मुख्य द्वार पर ताला जड़ दिया। राज्य कमेटी के आह्वान पर कर्मचारियों ने करीब दो घंटे तक कार्यालय बंद रखकर सरकार के खिलाफ रोष जताया।.

see more..

बंदी सिंहों की रिहाई के लिए 21 अगस्त के पंजाब बंद का एसजीपीसी ने किया समर्थन

18 Aug 2026 | 1:09 PM

अमृतसर, 18 अगस्त (वार्ता) शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के अध्यक्ष एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी ने बंदी सिंहों की रिहाई की मांग को लेकर कौमी इंसाफ मोर्चा द्वारा 21 अगस्त 2026 को दिये गये पंजाब बंद के आह्वान का समर्थन किया है। .

see more..

ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स में फ्लाइट लेफ्टिनेंट बने सिख अर्शदीप सिंह को जत्थेदार गड़गज्ज ने दी बधाई

18 Aug 2026 | 12:50 PM

अमृतसर, 18 अगस्त (वार्ता) श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज्ज ने ब्रिटेन की रॉयल एयर फोर्स (आरएएफ) में फ्लाइट लेफ्टिनेंट का पद हासिल करने वाले साउथॉल निवासी पंजाबी मूल के सिख अर्शदीप सिंह और उनके माता-पिता जगदीप सिंह तथा गगनदीप कौर को बधाई दी है।.

see more..
हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

हरियाणा, पंजाब और दिल्ली में भारी बारिश का पूर्वानुमान, हिमाचल में बहुत भारी वर्षा की चेतावनी

18 Aug 2026 | 10:42 AM

पंचकूला, 18 अगस्त(वार्ता ) उत्तर-पश्चिम भारत में मानसून की सक्रियता बनी रहने के बीच हरियाणा, पंजाब, चंडीगढ़, दिल्ली और पहाड़ी राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में 18 अगस्त और फिर 21 अगस्त को अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताई है, जबकि पंजाब में 18 और 19 अगस्त को भारी वर्षा हो सकती है। राष्ट्रीय मौसम पूर्वानुमान केंद्र की ओर से 18 अगस्त को सुबह 8.35 बजे जारी अखिल भारतीय मौसम सारांश एवं पूर्वानुमान बुलेटिन के अनुसार पंजाब में 18 अगस्त को कई स्थानों पर बारिश होने की संभावना है।

see more..

हरियाणा में सौर ऊर्जा ने पकड़ी रफ्तार, अक्षय ऊर्जा क्षमता 3,206 मेगावाट के पार

18 Aug 2026 | 9:09 AM

पंचकूला, 18 अगस्त (वार्ता) हरियाणा में अक्षय ऊर्जा के विस्तार में सौर ऊर्जा सबसे बड़े स्रोत के रूप में उभरी है। प्रदेश की कुल स्थापित अक्षय ऊर्जा क्षमता 30 जून, 2026 तक बढ़कर 3,206.56 मेगावाट हो गई है। इसमें अकेले सौर ऊर्जा की क्षमता 2,802.18 मेगावाट है। इसके अलावा जैव ऊर्जा की स्थापित क्षमता 330.88 मेगावाट और लघु जल विद्युत परियोजनाओं की क्षमता 73.50 मेगावाट तक पहुंच गई है।.

see more..