Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:16 Hrs(IST)
राज्य » गुजरात / महाराष्ट्र


दिल्ली पुलिस की कार्रवाई के दौरान वायरल हुए नागपुर के युवक की कहानी

नागपुर/नयी दिल्ली, 21 जुलाई (वार्ता) संसद मार्च के दौरान दिल्ली पुलिस की लाठीचार्ज कार्रवाई में बार-बार "मारो सर, मारो" कहते हुए दिखाई देने वाला नागपुर का 27 वर्षीय युवक भारत बनैत सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।
एमकॉम स्नातक श्री बनैत ने दावा किया कि वह कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के शुरुआती समर्थकों में से हैं और नागपुर में पार्टी के पहले प्रदर्शन के आयोजकों में शामिल रहे। बाद में वह संसद मार्च में भाग लेने के लिए नयी दिल्ली पहुंचे।
उन्होंने बताया कि पुलिस कार्रवाई में उनके सिर पर चोट लगी। घायल अवस्था में जब वह पुलिस वाहन में बैठे थे, तभी उनकी मां का फोन आया, जिन्होंने सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो देख लिया था। उन्होंने कहा कि मां को रोते हुए सुनना उन्हें लगी चोट से भी अधिक पीड़ादायक था।
श्री बनैत ने कहा कि इस घटना से उनके हृदय रोग से पीड़ित पिता भी बेहद आहत हुए। उन्होंने 20 जुलाई को अपने जीवन का "काला दिन" बताते हुए कहा कि उनके शरीर पर लगी चोटें इस संघर्ष की आजीवन याद दिलाती रहेंगी।
उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस द्वारा हिरासत में लिए जाने से बचने के लिए वह फिलहाल एक सुरक्षित स्थान पर चले गये हैं।
घटना के बाद उनके पिता कमलाकर बनैत और माता वनीता ने पुलिस कार्रवाई की कड़ी निंदा करते हुए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल और सख्त कार्रवाई की मांग की।
शादाब सैनी
वार्ता
More News

सिंगापुर से मुंबई आना मेरे सपने की ओर पहला कदम था : आध्या आनंद

18 Aug 2026 | 11:18 AM

मुंबई, 18 अगस्त (वार्ता) अभिनेत्री आध्या आनंद ने कहा है कि नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘बॉम्बे बेगम्स’ में काम करने के लिए सिंगापुर से मुंबई आना उनके जीवन और अभिनय करियर का निर्णायक मोड़ साबित हुआ।आध्या ने बताया कि उस समय वह सिंगापुर में अपनी पढ़ाई जारी रखने की तैयारी कर रही थीं। इसी दौरान उन्होंने ‘बॉम्बे बेगम्स’ के लिए हुए देशव्यापी ऑडिशन में हिस्सा लिया। ऑडिशन के कई दौर के बाद करीब सात से आठ महीने में उन्हें वापस बुलाया गया और निर्माताओं ने उन्हें मुंबई आकर कार्यशालाओं में शामिल होने के लिए कहा।.

see more..

शेलार बने एनडी स्टूडियो के अध्यक्ष, शुल्कों में 50 प्रतिशत छूट का एलान

17 Aug 2026 | 11:52 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता)। महाराष्ट्र के सांस्कृतिक मामलों के मंत्री आशीष शेलाार ने सोमवार को कर्जत स्थित एनडी स्टूडियो के अध्यक्ष के रूप में पदभार संभाल लिया। वह महाराष्ट्र फिल्म, नाटक और सांस्कृतिक विकास निगम के तहत गठित इसके संचालक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) के पहले अध्यक्ष बने हैं।.

see more..

किशोर मारणे हत्याकांड: आखिरी आरोपी को 12 साल बाद जमानत

17 Aug 2026 | 7:43 PM

पुणे, 17 अगस्त (वार्ता) बंबई उच्च न्यायालय ने 2010 में किशोर मारणे की हत्या के मामले में जेल में बंद आखिरी आरोपी दीपक गुलाब भटांब्रेकर को जमानत दे दी है। इस हत्याकांड के बाद पुणे के अपराध जगत में गैंगस्टर शरद मोहोळ का नाम प्रमुखता से सामने आया था।.

see more..

मुंबई के आयकर विभाग कार्यालय में आग लगी, 28 लोग बचाये गये

17 Aug 2026 | 7:38 PM

मुंबई, 17 अगस्त (वार्ता) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के आयकर विभाग कार्यालय के बेसमेंट में सोमवार को आग लगने के बाद 28 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया। .

see more..

पूर्व विधायक संजीवनीदेवी गायकवाड़ का निधन

17 Aug 2026 | 6:36 PM

कोल्हापुर, 17 अगस्त (वार्ता) कांग्रेस की पूर्व विधायक संजीवनीदेवी गायकवाड़ का सोमवार को कोल्हापुर के नागला पार्क स्थित उनके आवास पर लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया।.

see more..