Sunday, Aug 16 2026 | Time 21:24 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


स्थायी अधिकारियों के अभाव में प्रभारी व्यवस्था के भरोसे चल रहे कई विभाग

बैतूल, 05 अगस्त (वार्ता) मध्य प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के गृह जिले एवं आदिवासी बहुल बैतूल में कई महत्वपूर्ण शासकीय विभाग लंबे समय से प्रभारी अधिकारियों के भरोसे संचालित हो रहे हैं। जिला पंचायत, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई), जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय तथा नगर परिषदों सहित कई विभागों में नियमित अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने से प्रशासनिक कार्यों और विकास योजनाओं के क्रियान्वयन पर असर पड़ने की बात सामने आ रही है।
जानकारों के अनुसार जिले में विभिन्न विभागों के नियमित पद वर्षों से रिक्त हैं और उनका संचालन अतिरिक्त प्रभार के माध्यम से किया जा रहा है। शासन परिवर्तन के बाद भी इस समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है।
हाल ही में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन यंत्री मनोज बैस के तबादले के बाद विभाग को नियमित अधिकारी नहीं मिल सका। उनके स्थान पर आमला के एसडीओ को अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। वर्षाकाल में पेयजल व्यवस्था और विभागीय योजनाओं के संचालन के मद्देनजर नियमित अधिकारी की आवश्यकता महसूस की जा रही है।
इसी प्रकार जिला योजना एवं सांख्यिकी कार्यालय भी प्रभारी अधिकारी के माध्यम से संचालित हो रहा है। आमला और शाहपुर नगर परिषदों में नियमित मुख्य नगर पालिका अधिकारी (सीएमओ) पदस्थ नहीं हैं। लोक निर्माण विभाग और पीआईयू में भी एसडीओ तथा उपयंत्रियों की कमी के कारण कई अधिकारियों को अतिरिक्त दायित्व सौंपे गए हैं।
जिले में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी का पद भी लगभग तीन माह से नियमित अधिकारी के बिना संचालित हो रहा है। पूर्व मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रद्युत भारती के स्थानांतरण के बाद प्रारंभ में एसडीओ को प्रभार दिया गया था। बाद में प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त कलेक्टर बेन्दा जाट को जिला पंचायत का मुख्य कार्यपालन अधिकारी नियुक्त किया गया।
पंचायत प्रतिनिधियों का कहना है कि जिला पंचायत ग्रामीण विकास योजनाओं के संचालन का प्रमुख केंद्र है और नियमित अधिकारी के अभाव में कई प्रशासनिक तथा विकास संबंधी निर्णय प्रभावित हो रहे हैं। सरपंचों और सचिवों ने भी जिला पंचायत में शीघ्र नियमित मुख्य कार्यपालन अधिकारी की नियुक्ति की आवश्यकता जताई है।
प्रशासनिक हलकों में भी यह चर्चा है कि जिले के कई विभाग लंबे समय से अतिरिक्त प्रभार के सहारे संचालित हो रहे हैं। ऐसे में नियमित अधिकारियों की नियुक्ति नहीं होने से शासकीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका व्यक्त की जा रही है।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी : वर्मा

16 Aug 2026 | 7:21 PM

रायपुर, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने रविवार को कहा कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए राज्य के शासकीय और निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है।.

see more..

खनिजों पर कर लगाने के राज्यों के अधिकार सीमित करना छत्तीसगढ़ के हितों के खिलाफ : बैज

16 Aug 2026 | 7:03 PM

रायपुर, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 का विरोध करते हुए रविवार को कहा कि इससे खनिज संपदा पर कर लगाने के राज्यों के अधिकार सीमित होंगे और छत्तीसगढ़ जैसे खनिज उत्पादक राज्यों के आर्थिक हित प्रभावित होंगे।.

see more..

बालिका छात्रावास में साइबर जागृति अभियान, छात्राओं को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय

16 Aug 2026 | 6:49 PM

कोंडागांव, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में उरंदाबेड़ा पुलिस ने रविवार को बालिका छात्रावास उरंदाबेड़ा में जन चौपाल आयोजित कर छात्राओं को साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।.

see more..

राष्ट्रपति पदक से 12 पुलिसकर्मी सम्मानित, रामावतार और अर्चना की सेवाएं बनीं मिसाल

16 Aug 2026 | 6:48 PM

रायपुर, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस विभाग के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया। इनमें एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा पदक और 11 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। इन पदकों की घोषणा 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई थी।.

see more..

पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

16 Aug 2026 | 6:46 PM

रायपुर, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण किया।.

see more..