Sunday, Aug 16 2026 | Time 22:55 Hrs(IST)
राज्य » मध्य प्रदेश / छत्तीसगढ़


भीमपुर में नए सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण

बैतूल, 05 अगस्त (वार्ता) मध्यप्रदेश में बैतूल जिले के भीमपुर विकासखंड मुख्यालय में 33 करोड़ 34 लाख 40 हजार रुपये की लागत से निर्मित नए सांदीपनि विद्यालय भवन का आज भैंसदेही विधायक महेंद्र सिंह चौहान ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण कर अधूरे शौचालय निर्माण पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान विधायक ने कक्षाओं का अवलोकन कर विद्यार्थियों से संवाद किया। विद्यार्थियों द्वारा अतिरिक्त ब्लैकबोर्ड की मांग किए जाने पर उन्होंने आवश्यक व्यवस्था कराने का आश्वासन दिया और अधिकारियों को विद्यालय की व्यवस्थाओं की नियमित निगरानी के निर्देश दिए।
विधायक चौहान ने विद्यालय तक पहुंच मार्ग के निर्माण के लिए विधायक निधि से 200 मीटर लंबी सीसी सड़क स्वीकृत करने की घोषणा करते हुए कहा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है।
उन्होंने विद्यालय परिसर को नशामुक्त बनाए रखने पर जोर देते हुए घोषणा की कि विद्यालय में गुटखा या तंबाकू का सेवन करने वाले विद्यार्थी की सूचना देने वाले छात्र को उनकी ओर से एक हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। उन्होंने प्राचार्य और शिक्षकों से ऐसे विद्यार्थियों पर विशेष निगरानी रखने के निर्देश भी दिए।
जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं शिक्षा समिति अध्यक्ष हंसराज धुर्वे ने विद्यार्थियों से नए भवन की सुविधाओं का लाभ उठाकर अनुशासन और लगन के साथ अध्ययन करने का आह्वान किया। जिला पंचायत सदस्य संदीप धुर्वे ने भी विद्यार्थियों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया।
विकासखंड शिक्षा अधिकारी विशाल भोपाले ने बताया कि विद्यालय का नाम सांदीपनि मुनि के नाम पर रखा गया है, जिनके आश्रम में भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा ने शिक्षा प्राप्त की थी। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य संदीप धुर्वे, विकासखंड शिक्षा समिति अध्यक्ष प्रेमलता कासड़े, भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल उइके, प्राचार्य आशा चौरसिया, टी.आर. यादव, प्रमिला शिवहरे सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित थे।
सं.दिनेश
वार्ता
More News

कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि 31 अगस्त तक बढ़ी : वर्मा

16 Aug 2026 | 7:21 PM

रायपुर, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने रविवार को कहा कि छात्रहित को ध्यान में रखते हुए राज्य के शासकीय और निजी महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त कर दी गई है।.

see more..

खनिजों पर कर लगाने के राज्यों के अधिकार सीमित करना छत्तीसगढ़ के हितों के खिलाफ : बैज

16 Aug 2026 | 7:03 PM

रायपुर, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने केंद्र सरकार के खान एवं खनिज (विकास एवं विनियमन) संशोधन विधेयक-2026 का विरोध करते हुए रविवार को कहा कि इससे खनिज संपदा पर कर लगाने के राज्यों के अधिकार सीमित होंगे और छत्तीसगढ़ जैसे खनिज उत्पादक राज्यों के आर्थिक हित प्रभावित होंगे।.

see more..

बालिका छात्रावास में साइबर जागृति अभियान, छात्राओं को बताए ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपाय

16 Aug 2026 | 6:49 PM

कोंडागांव, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में उरंदाबेड़ा पुलिस ने रविवार को बालिका छात्रावास उरंदाबेड़ा में जन चौपाल आयोजित कर छात्राओं को साइबर अपराध, महिला एवं बाल सुरक्षा तथा ऑनलाइन ठगी से बचाव के उपायों के प्रति जागरूक किया।.

see more..

राष्ट्रपति पदक से 12 पुलिसकर्मी सम्मानित, रामावतार और अर्चना की सेवाएं बनीं मिसाल

16 Aug 2026 | 6:48 PM

रायपुर, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ में स्वतंत्रता दिवस के राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुलिस विभाग के 12 अधिकारियों और कर्मचारियों को राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया। इनमें एक अधिकारी को विशिष्ट सेवा पदक और 11 अधिकारियों को सराहनीय सेवा पदक प्रदान किया गया। इन पदकों की घोषणा 26 जनवरी 2026 को गणतंत्र दिवस के अवसर पर की गई थी।.

see more..

पुण्यतिथि पर अटल बिहारी वाजपेयी को भाजपा नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

16 Aug 2026 | 6:46 PM

रायपुर, 16 अगस्त (वार्ता) छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में देश के पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर रविवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रदेश कार्यालय में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर उनके योगदान का स्मरण किया।.

see more..