Sunday, Aug 16 2026 | Time 22:54 Hrs(IST)
राज्य » अन्य राज्य


तमिलनाडु में जीवाश्म ईंधन वाले वाहनों के मैकेनिकों को मिलेगा प्रशिक्षण

चेन्नई, 05 अगस्त (वार्ता) तमिलनाडु सरकार ने पेट्रोलियम-आधारित उत्पादों की मांग कम करने और पर्यावरण प्रदूषण घटाने के लिए बुधवार को राज्य विधानसभा में घोषणा की कि जीवाश्म ईंधन से चलने वाले वाहनों की सर्विसिंग करने वाले मैकेनिकों को इलेक्ट्रिक वाहनों और उनकी बैटरियों के रखरखाव का प्रशिक्षण दिया जाएगा ताकि वे इनकी अच्छी तरह सर्विसिंग कर सकें।
टीवीके सरकार का पहला बजट पेश करते हुए, वित्त मंत्री एन. मैरी विल्सन ने कहा कि अगले पांच वर्षों में इस योजना से 22,500 लोगों को फ़ायदा होगा जिनमें जीवाश्म ईंधन से चलने वाले वाहनों की सर्विसिंग करने वाले 12,500 मैकेनिक भी शामिल हैं। चालू वित्त वर्ष में इस योजना के लिए तीन करोड़ रुपये की राशि आवंटित की गई है।
उन्होंने यह भी घोषणा की कि तमिलनाडु के युवाओं को उभरते हुए वैश्विक नौकरी के अवसरों का फ़ायदा उठाने में मदद करने के लिए, सरकारी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं मशीन लर्निंग का एक नया पाठ्यक्रम शुरू किया जाएगा। इस पर अनुमानित 10 करोड़ रुपये का खर्च आएगा। यह पाठ्यक्रम पांच साल की अवधि में 50 आईटीआई में शुरू किया जाएगा, जिसमें हर साल 10 आईटीआई को शामिल किया जाएगा।
इस पहल के माध्यम से अगले पांच वर्षों में 24,000 छात्रों को एआई तकनीक में प्रशिक्षण एवं रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा, उन्होंने कहा कि राज्य में पांच नए आईटीआई भी 90 करोड़ रुपये की लागत से खोले जाएंगे।
श्री विल्सन ने कहा कि युवाओं को आधुनिक कौशल से युक्त करने, उन्हें नौकरी के काबिल बनाने और उनमें उद्धमिता में रुचि जगाने के लिए सरकार 'वेट्री कौशल प्रशिक्षण योजना' शुरू करेगी। इस योजना के तहत, इस वर्ष 12 लाख कॉलेज विद्यार्थियों और एक लाख बेरोजगारों को उद्योग की ज़रूरतों के हिसाब से कौशल प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके अलावा, पहले चरण में 20,000 युवाओं को सरकार और निजी उद्योगों के सहयोग से इंटर्नशिप प्रशिक्षण कार्यक्रम उपलब्ध कराए जाएंगे।
इंटर्नशिप प्रशिक्षण के दौरान, स्नातक और व्यावसायिक शिक्षा योग्यता वाले लोग को हर महीने वजीफा मिलेगा। जिन परिवारों में कोई स्थायी नौकरी नहीं है वहां के युवाओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
अभय, मधुकांत
वार्ता
More News

बिनयतोश मिश्रा ने ओडिशा के डीजीपी का अतिरिक्त कार्यभार संभाला

16 Aug 2026 | 10:17 PM

भुवनेश्वर, 16 अगस्त (वार्ता) वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी बिनयतोश मिश्रा ने रविवार को कटक स्थित राज्य पुलिस मुख्यालय में निवर्तमान डीजीपी योगेश बहादुर खुरानिया से ओडिशा के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) का अतिरिक्त कार्यभार संभाला।.

see more..

अलिपिरी मार्ग पर धूम्रपान करने वाले व्यक्ति के खिलाफ टीटीडी करेगा कानूनी कार्रवाई

16 Aug 2026 | 10:11 PM

तिरुपति, 16 अगस्त (वार्ता) तिरुमला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी) ने नियमों का उल्लंघन कर अलिपिरी पैदल मार्ग पर धूम्रपान करते पाये गये एक व्यक्ति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई शुरू करने का निर्णय लिया है।.

see more..

काकीनाडा में भाजपा नेताओं ने वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि

16 Aug 2026 | 10:01 PM

काकीनाडा, 16 अगस्त (वार्ता) पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि के अवसर पर रविवार को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा के रामरावपेटा क्षेत्र स्थित थ्री लाइट्स जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।.

see more..

एडीबी समर्थित करीब 1,000 करोड़ रुपये के ऋण से मिजोरम की स्वास्थ्य योजना होगी मजबूत

16 Aug 2026 | 9:56 PM

आइजोल, 16 अगस्त (वार्ता) मिजोरम सरकार ने मिजोरम यूनिवर्सल हेल्थ केयर स्कीम (एमयूएचसीएस) को मजबूत करने के लिए एशियाई विकास बैंक (एडीबी) समर्थित करीब 1,000 करोड़ रुपये के ऋण पैकेज के लिए समझौता किया है। मुख्यमंत्री लालदुहोमा ने शनिवार को यह जानकारी दी।.

see more..

कल्याण लक्ष्मी एवं शादी मुबारक योजनाओं को बंद करने के खिलाफ बीआरएस करेगा राज्यव्यापी विरोध प्रदर्शन

16 Aug 2026 | 9:50 PM

हैदराबाद, 16 अगस्त (वार्ता) भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने रविवार को आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार कल्याण लक्ष्मी एवं शादी मुबारक योजनाओं को बंद करने की साजिश रच रही है। इसके साथ ही उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से सोमवार को पूरे तेलंगाना में विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया।.

see more..