Monday, Sep 7 2026 | Time 18:08 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


फसल बीमा फर्जीवाड़ा : जयपुर और टोंक में ई-मित्र एवं किसानों पर एफआईआर के निर्देश

जयपुर, 18 अगस्त (वार्ता) राजस्थान में कृषि विभाग ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (पीएमएफबीवाई) में फर्जी पॉलिसी बनाने के मामले में टोंक और जयपुर जिले में ई-मित्र एवं किसानों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने के निर्देश दिये हैं।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार खरीफ 2026 के लिए टोंक जिले की मालपुरा तहसील और जयपुर जिले की शाहपुरा तहसील में फर्जी फसल बीमा कराने की गोपनीय शिकायत मिली थी, जिसकी जांच में फर्जीवाड़े की पुष्टि हुई है।
कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने फर्जीवाड़ा करने वाले किसानों टोंक जिले की मालपुरा तहसील के मुकेश सैनी, सीताराम सैनी व फूलचंद तथा जयपुर जिले के दीपक सैनी व विनीता सैनी के साथ-साथ संबंधित सीएससी (ई-मित्र) संचालकों और अन्य संलिप्त किसानों के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता, 2023 की सुसंगत धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने के निर्देश जारी किये हैं।
जांच में सामने आया है कि भूमि रिकॉर्ड (जमाबंदी/गिरदावरी) में हेरफेर कर फर्जी पॉलिसियां बनायी जा रही थीं। बिना खातेदार की जानकारी के बटाईदार के रूप में बीमा कराया जा रहा था, एक ही खसरा नंबर पर कई पॉलिसियां जारी की जा रही थीं, खसरे के वास्तविक क्षेत्रफल से अधिक रकबे का बीमा कराया जा रहा था तथा खेत में बोई गई वास्तविक फसल के बजाय दूसरी फसल का बीमा दिखाया जा रहा था।
विभाग का मानना है कि इस तरह का संगठित फर्जीवाड़ा संबंधित हितधारकों की मिलीभगत के बिना संभव नहीं है।
जोरा, आलम
वार्ता
More News

गोयनका समुदाय का शेखावाटी में पांच दिवसीय 'भादों आमवस्य उत्सव' शुरु

07 Sep 2026 | 4:58 PM

फतेहपुर शेखावाटी, (झुंझुनूं) 07 सितम्बर (वार्ता) देश और विदेशों के विभिन्न हिस्सों से अपनी कुल देवी ‘दादी मां’ को श्रद्धासुमन अर्पित करने के लिए एकत्रित हुए गोयनका समुदाय का सोमवार सुबह झुंझुनूं जिले के फतेहपुर शेखावाटी में पांच दिवसीय भादों आमवस्य उत्सव शुरू हुआ। .

see more..

राइजिंग राजस्थान से प्रदेश में बना निवेश अनुकूल वातावरण: श्रीनिवास

07 Sep 2026 | 4:55 PM

जयपुर, 07 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप आगामी 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस तक अधिकाधिक एमओयू ग्राउंड ब्रेकिंग के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी एवं समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिये हैं।.

see more..

उत्तर-पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के सोजत रोड से पहली बार शुरू हुआ चूना पत्थर का लदान

07 Sep 2026 | 4:51 PM

जयपुर, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पहली बार चूना पत्थर (लाइमस्टोन) का व्यावसायिक लदान शुरू किया हैं। .

see more..

विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा दे जिससे विद्यार्थी बने विवेकवान: बागडे

07 Sep 2026 | 4:49 PM

जयपुर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा है कि विश्वविद्यालयों में विद्यार्थी को केवल पाठ्यपुस्तकों का ही अध्ययन नहीं कराया जाये, बल्कि उससे इतर जीवन से जुड़ी विवेक जागरूक करने वाली शिक्षा भी दी जानी चाहिए। .

see more..

साक्षरता से सशक्त होता है समाज और विकसित होता है राष्ट्र: देवनानी

07 Sep 2026 | 4:46 PM

जयपुर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि साक्षरता केवल पढ़ने और लिखने की क्षमता नहीं, बल्कि व्यक्ति को ज्ञान, आत्मनिर्भरता, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।.

see more..