Monday, Sep 7 2026 | Time 17:16 Hrs(IST)
राज्य » राजस्थान


ओम बिरला ने कोटा में 690 करोड़ रुपये के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

कोटा 18 अगस्त (वार्ता) लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने मंगलवार को कोटा विकास प्राधिकरण, नगर निगम, सार्वजनिक निर्माण विभाग सहित विभिन्न विभागों के 690 करोड़ रुपये की लागत के 430 से अधिक विकास कार्यों का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया।
इस अवसर पर श्री बिरला ने कहा कि कोटा शहर के समग्र विकास के लिए सात हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य धरातल पर उतारे जायेंगे। बड़ी परियोजनाओं के माध्यम से शहर को आधुनिक आधारभूत ढांचा की सौगात मिलेगी, इसके साथ शहर के हर कोने में मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने और छोटी से छोटी समस्याओं के समाधान पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि कोटा शहर के सभी 100 वार्डों को स्मार्ट वार्ड के रूप में विकसित किया जाये।
उन्होंने कहा कि कोटा में ऐसा मॉडल विकसित किया जायेगा, जहां हर सेवा और जनकल्याणकारी योजना का लाभ आमजन को उसके घर के नजदीक मिले और उसे सरकारी कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ें। इसके लिए डिजिटल सेवाओं और स्थानीय स्तर पर सुविधाओं के विस्तार पर जोर दिया जायेगा।
उन्होंने कहा कि अगले वर्ष एयरपोर्ट का निर्माण पूरा होने के बाद कनेक्टिविटी के क्षेत्र में कोटा राजस्थान के अग्रणी शहरों में शामिल होगा। एक्सप्रेसवे से कोटा की कनेक्टिविटी बढ़ रही है और अगले वर्ष शहर को वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन की सौगात भी मिलेगी। रेल, सड़क और हवाई कनेक्टिविटी के मजबूत होने से कोटा के पर्यटन को नयी गति मिलेगी और औद्योगिक विकास के नये अवसर पैदा होंगे।
श्री बिरला ने कहा कि कृत्रिम बुद्धिमता (एआई) और डिजिटल शिक्षा के क्षेत्र में कोटा को आगे बढ़ाया जायेगा। ट्रिपल आईआईटी के माध्यम से देश के आधुनिकतम एक्सीलेंस सेंटर के निर्माण की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है, जिससे युवाओं को नई तकनीकों और कौशल से जोड़ने के अवसर मिलेंगे।
उन्होंने कहा कि कोटा को स्वच्छ, सुंदर, व्यवस्थित, सुरक्षित और आधुनिक शहर बनाने के लिए व्यापक कार्ययोजना के साथ काम किया जा रहा है। अगले दो वर्षों में एयरपोर्ट के साथ चंबल गार्डन, भीतरिया कुंड, संविधान पार्क, दिव्यांग एवं वैदिक पार्क, विकास पथ, स्मार्ट रोड, जंगल सफारी, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम, खेल संकुल, एयरो सिटी, रामाश्रय, मदर एंड चाइल्ड हॉस्पिटल, स्किल सेंटर तथा दशहरा मैदान फेज-1 सहित आधुनिक आधारभूत ढांचा से जुड़ी करीब एक हजार करोड़ रुपये की परियोजनाएं कोटा के विकास को नयी दिशा और नये आयाम देंगी।
जोरा, आलम
वार्ता
More News

राइजिंग राजस्थान से प्रदेश में बना निवेश अनुकूल वातावरण: श्रीनिवास

07 Sep 2026 | 4:55 PM

जयपुर, 07 सितंबर (वार्ता) राजस्थान के मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास ने मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशानुरूप आगामी 10 दिसंबर को प्रवासी राजस्थानी दिवस तक अधिकाधिक एमओयू ग्राउंड ब्रेकिंग के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी एवं समन्वित प्रयास करने के निर्देश दिये हैं।.

see more..

उत्तर-पश्चिम रेलवे अजमेर मंडल के सोजत रोड से पहली बार शुरू हुआ चूना पत्थर का लदान

07 Sep 2026 | 4:51 PM

जयपुर, 07 सितंबर (वार्ता) उत्तर-पश्चिम रेलवे के अजमेर मंडल ने माल लदान के क्षेत्र में एक नया कीर्तिमान स्थापित करते हुए पहली बार चूना पत्थर (लाइमस्टोन) का व्यावसायिक लदान शुरू किया हैं। .

see more..

विश्वविद्यालय ऐसी शिक्षा दे जिससे विद्यार्थी बने विवेकवान: बागडे

07 Sep 2026 | 4:49 PM

जयपुर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के राज्यपाल एवं कुलाधिपति हरिभाऊ किसनराव बागडे ने कहा है कि विश्वविद्यालयों में विद्यार्थी को केवल पाठ्यपुस्तकों का ही अध्ययन नहीं कराया जाये, बल्कि उससे इतर जीवन से जुड़ी विवेक जागरूक करने वाली शिक्षा भी दी जानी चाहिए। .

see more..

साक्षरता से सशक्त होता है समाज और विकसित होता है राष्ट्र: देवनानी

07 Sep 2026 | 4:46 PM

जयपुर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने अंतरराष्ट्रीय साक्षरता दिवस के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा है कि साक्षरता केवल पढ़ने और लिखने की क्षमता नहीं, बल्कि व्यक्ति को ज्ञान, आत्मनिर्भरता, जागरूकता और सामाजिक सहभागिता से जोड़ने का सशक्त माध्यम है।.

see more..

अलवर में भजनलाल का भव्य रोड शो

07 Sep 2026 | 3:18 PM

अलवर, 07 सितम्बर (वार्ता) राजस्थान के अलवर में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का भव्य रोड शो शुरू हो गया है।.

see more..