Friday, Mar 6 2026 | Time 19:41 Hrs(IST)
दुनिया


इंडोनेशिया ने आपराधिक संहिता में संशोधन किए तेज

जकार्ता 01 अगस्त (वार्ता) इंडोनेशिया में नागरिक अधिकारों के विरोध के बीच आपराधिक प्रक्रिया संहिता में संशोधन तेज कर दिए गए हैं।
इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिज्म (आएफजे) की ओर शुक्रवार को जारी विज्ञप्ति के मुताबिक इंडोनेशियाई प्रतिनिधि सभा ने जुलाई 2025 में दो दिनों में देश के आपराधिक प्रक्रिया संहिता (कुहैप) विधेयक में 1,676 प्रस्तावित संशोधनों पर बहस की। इसका मसौदा कानून प्रवर्तन को व्यापक नई शक्तियां प्रदान करता है जबकि गिरफ्तारी और जांच की निगरानी को कम करता है।
आईएफजे से संबद्ध अलियांसी जुर्नलिस इंडिपेंडेंस (एजेआई), एमनेस्टी इंटरनेशनल इंडोनेशिया, इंडोनेशियाई लीगल एड फाउंडेशन (वाईएलबीएचआई), विक्टिम्स ऑफ वायलेंस (कोंट्राएस) और इंस्टीट्यूट फॉर क्रिमिनल जस्टिस रिफॉर्म (आईसीजेआर) सहित नागरिक समाज समूहों ने चेतावनी दी है कि यह बिल पीड़ितों के अधिकारों को कमजोर करता है कानूनी सलाहकार तक पहुंच को प्रतिबंधित करता है तथा उचित प्रक्रिया सुरक्षा को खत्म करता है।
बिल के तहत सबसे चिंताजनक प्रावधानों में कहा गया है कि यह कुछ परिस्थितियों में अनिश्चितकालीन हिरासत की अनुमति देता है।
प्रस्तावित विधेयक राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांटो के प्रशासन में नागरिक स्वतंत्रता के व्यापक हनन के बीच आया है।
गौरतलब है कि वाईएलबीएचआई ने 2019 और 2025 के बीच पुलिस हिरासत में यातना के लगभग 700 मामलों का दस्तावेजीकरण किया है, जिनमें 63 मौतें भी शामिल हैं। छात्रों और मानवाधिकार कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन व्यापक जन असंतोष को दर्शाते हैं।
संजय, मधुकांत
वार्ता
More News

नेपाल में बालेन के पक्ष में चल रही आंधी, विपक्ष कर रहा है कुछ सीटों के लिए संघर्ष

06 Mar 2026 | 7:19 PM

काठमांडू, 06 मार्च मार्च (वार्ता) नेपाल में पूर्व उप प्रधानमंत्री रवि लामिछाने और जेन जी आंदोलन से चर्चित हुए बालेंद्र शाह (बालेन) के नेतृत्व वाली राष्ट्रीय स्वतंत्र पार्टी (आरएसपी) भारी बहुमत की तरफ बढ़ती दिख रही है। .

see more..
ईरान के सर्वोच्च नेता के चयन में मेरी भागीदारी होनी चाहिए: ट्रंप

ईरान के सर्वोच्च नेता के चयन में मेरी भागीदारी होनी चाहिए: ट्रंप

06 Mar 2026 | 7:04 PM

वॉशिंगटन, 06 मार्च (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अगले सर्वोच्च नेता के चयन में उनकी व्यक्तिगत भागीदारी होनी चाहिए। अमेरिकी समाचार वेबसाइट 'एक्सियोस' को गुरुवार को दिये एक टेलीफोन साक्षात्कार में श्री ट्रंप ने कहा कि दिवंगत ईरानी सर्वोच्च नेता अली खामेनेई के बेटे मोजतबा खामेनेई का ईरान का नया नेता बनना 'अस्वीकार्य' है।

see more..

अलगाववादी कुर्द समूहों ने ईरान में प्रवेश किया तो सारे ठिकाने तबाह कर दिये जाएंगे : ईरान

06 Mar 2026 | 6:03 PM

तेहरान, 06 मार्च (वार्ता) ईरान के एक वरिष्ठ सैन्य अधिकारी ने इराक के कुर्द अलगाववादी समूह को चेतावनी दी है कि अगर वे ईरान में प्रवेश करने का प्रयास करेंगे तो कुर्दिस्तान में उनकी सभी सुविधाओं को निशाना बनाया जाएगा।.

see more..

मध्यस्थता की बात उनसे की जानी चाहिए, जिन्होंने युद्ध शुरू किया: पेजेशकियान

06 Mar 2026 | 5:57 PM

तेहरान, 06 मार्च (वार्ता) ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेज़ेशकियान ने कहा है कि मध्यस्थता की बात उन लोगों से की जानी चाहिए जिन्होंने इस संघर्ष की आग को भड़काया।.

see more..

पश्चिम एशिया संकट के मद्देनजर दक्षिण कोरिया यूएई से 60 लाख बैरल तेल खरीदेगा

06 Mar 2026 | 5:27 PM

सोल, 06 मार्च (वार्ता) दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति कार्यालय के प्रमुख कांग हून-सिक ने शुक्रवार को कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संकट और होर्मुज जलडमरूमध्य से होकर जहाजों के आवागमन में व्यवधान के मद्देनजर दक्षिण कोरिया संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से 60 लाख बैरल कच्चे तेल की आपातकालीन आपूर्ति करेगा।.

see more..