Friday, Sep 4 2026 | Time 19:27 Hrs(IST)
दुनिया


अमेरिकी कार्गो विमान दुर्घटना में तीन लोगों की मौत, 11 घायल

न्यूयॉर्क, 05 नवंबर (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिकी राज्य केंटकी के गवर्नर एंडी बेशियर ने बुधवार को कहा कि लुइसविले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद कार्गो विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने से कम से कम तीन लोगों की मौत हो गई जबकि 11 अन्य लोग घायल हो गए।
श्री बेशियर ने एक प्रेस वार्ता में कहा, "हमारा मानना है कि कम से कम तीन लोगों की मौत हुई है लेकिन यह संख्या और भी बढ़ सकती है।"
संघीय विमानन प्रशासन ने कहा कि होनोलूलू जा रहा यूपीएस का एक कार्गो विमान मंगलवार को शाम करीब 5:15 बजे (2215 जीएमटी) यूपीएस के विश्वव्यापी हवाई केंद्र, लुइसविले अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया।
श्री बेशियर ने कहा, “जैसे ही विमान एक विशाल आग के गोले में तब्दील हुआ, बचावकर्मियों को अलग-अलग चीज़ों के पीछे छिपना पड़ा। विभिन्न ज्वलनशील या संभावित विस्फोटक पदार्थों के कारण अभी भी स्थिति बहुत खतरनाक बनी हुई है।”
पुलिस ने पहले हवाई अड्डे के पांच मील के दायरे में सभी स्थानों के लिए आश्रय-स्थल का आदेश जारी किया था, बाद में इसे हवाई अड्डे के उत्तर से ओहियो नदी तक के सभी क्षेत्रों तक विस्तारित कर दिया गया।
मैकडॉनेल डगलस को खरीदने वाली कंपनी बोइंग के अनुसार, 1991 में निर्मित यह विमान मैकडॉनेल डगलस एमडी-11एफ है, जो अधिकतम 6,33,000 पाउंड वजन का है तथा 38,000 गैलन से अधिक ईंधन लेकर उड़ान भर सकता है।
अभय
वार्ता
More News

केन्या ने टाटा केमिकल्स को कारोबार समेट कर देश छोड़ने के लिए कहा

04 Sep 2026 | 6:40 PM

नैरोबी 04 सितंबर (वार्ता) केन्या सरकार ने भारत की प्रमुख रासायनिक कंपनियों में शामिल टाटा केमिकल्स को अपने कारोबार को समेट कर देश से बाहर निकल जाने के लिए कहा है। .

see more..

फिलीपींस की अदालत ने उपराष्ट्रपति के खिलाफ गंभीर धमकियों के मामले में गिरफ्तारी वारंट किया जारी

04 Sep 2026 | 5:38 PM

मनीला, 04 सितंबर (वार्ता) फिलीपींस में क्विज़ोन सिटी की एक अदालत ने शुक्रवार को उपराष्ट्रपति सारा दुतेर्ते-कारपियो के ख़िलाफ़ गिरफ़्तारी वारंट जारी किया। यह वारंट सरकारी वकीलों द्वारा गंभीर धमकियों के आरोपों के आधार पर जारी किया गया है। .

see more..

श्रीलंकाई सांसद नमल राजपक्षे को रिश्वत निरोधक आयोग ने किया गिरफ्तार

04 Sep 2026 | 5:32 PM

कोलंबो, 04 सितंबर (वार्ता) श्रीलंका पोदुजाना पेरामुना (एसएलपीपी) के राष्ट्रीय आयोजक और सांसद नमल राजपक्षे को रिश्वत निरोधक या भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच करने वाले आयोग (सीआईएबीओसी) ने गिरफ्तार किया है।.

see more..

फॉकलैंड विवाद : अर्जेंटीना ने तेल कंपनियों पर प्रतिबंधों का किया एलान, ब्रिटेन बोला- संप्रभुता सबसे ऊपर

04 Sep 2026 | 4:56 PM

लंदन/ब्यूनस आयर्स, 04 सितंबर (वार्ता) अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली ने ब्रिटिश नियंत्रण वाले फॉकलैंड (मालविनास) द्वीप समूह के पास काम कर रही तेल कंपनियों पर कड़े प्रतिबंध लगाने और क्षेत्र में नये नौसैनिक अड्डे के विस्तार की घोषणा की है। .

see more..

नेपाल में पोखरा की फेवा झील में कार गिरने से दो भारतीयों की मौत, दो घायल

04 Sep 2026 | 3:57 PM

काठमांडू, 04 सितंबर (वार्ता) नेपाल के पोखरा में शुक्रवार तड़के भारतीय नंबर की एक कार फेवा झील में गिर जाने से दो भारतीय नागरिकों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये।.

see more..