Sunday, Dec 14 2025 | Time 01:39 Hrs(IST)
दुनिया


रूस-यूक्रेन शांति योजना में यूक्रेन,यूरोप को शामिल करना चाहिए: मैक्रों

पेरिस, 02 दिसंबर (वार्ता/शिन्हुआ) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने कहा कि रूस-यूक्रेन संघर्ष से संबंधित किसी भी शांति योजना को अंतिम रूप तभी दिया जा सकता है जब यूक्रेन और यूरोप दोनों वार्ता में शामिल हों।
श्री मैक्रों ने यह टिप्पणी यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की के साथ बैठक के बाद एलिसी पैलेस में एक संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में की।
रूसी परिसंपत्तियों को जब्त करने, सुरक्षा गारंटी और यूक्रेन के यूरोपीय संघ में संभावित प्रवेश जैसे मुद्दों पर श्री मैक्रों ने कहा कि समझौतों को केवल यूरोपीय देशों के साथ बैठक करके ही अंतिम रूप दिया जा सकता है।
फ्रांसिसी राष्ट्रपति ने इस बात पर बल दिया कि आज तक कोई अंतिम शांति योजना नहीं बनी है। श्री ज़ेलेंस्की ने कहा कि यूक्रेन संघर्ष को सम्मानजनक तरीके से समाप्त करना चाहता है। उन्होंने ठोस सुरक्षा गारंटी की मांग करते हुए कहा कि भविष्य की वार्ताओं में "क्षत्रीय मुद्दा सबसे कठिन होगा।
एलिसी पैलेस के अनुसार, श्री मैक्रों और श्री ज़ेलेंस्की ने सोमवार को यूरोपीय नेताओं के साथ-साथ अमेरिकी और यूक्रेनी वार्ताकारों के साथ भी चर्चा की।
लातविया के राष्ट्रपति एडगर्स रिंकेविक्स ने भी यूक्रेन में संभावित शांति समझौते पर टिप्पणी करते हुए कहा कि यूरोप को भी वार्ता में शामिल होना चाहिए।
श्री रिंकेविक्स ने एक लातवियाई रेडियो कार्यक्रम में कहा कि लातविया, उत्तर बाल्टिक क्षेत्र, यूरोपीय संघ के नेता और अधिकांश नाटो सदस्य देशों में विदेश नीति निर्धारक इस बात पर सहमत हैं कि तीन सिद्धांतों का सम्मान किया जाना चाहिए, जिसमें यूक्रेन की क्षेत्रीय अखंडता, संप्रभुता और सुरक्षा हित शामिल हैं।

रूसी प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने सोमवार को कहा कि रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन के साथ संघर्ष को समाप्त करने पर चर्चा करने के लिए मंगलवार को मॉस्को में अमेरिकी राष्ट्रपति के विशेष दूत स्टीव विटकॉफ से मुलाकात करेंगे।
अमेरिका द्वारा प्रस्तावित 28-सूत्रीय शांति योजना दो हफ़्ते पहले जारी की गई थी। इसके जारी होने के बाद, अमेरिका, यूक्रेन और कई यूरोपीय देशों के प्रतिनिधियों ने 23 नवंबर को जिनेवा में इस योजना पर चर्चा के लिए बैठक की।

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो और श्री विटकोफ ने रविवार को फ्लोरिडा के हैलैंडेल बीच में यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल के साथ वार्ता की।
अभय जितेन्द्र
वार्ता
More News

वेज बर्गर बनाम मीट बर्गर: यूरोपीय संघ में 'नाम' को लेकर छिड़ा महासंग्राम

13 Dec 2025 | 6:36 PM

ब्रसेल्स, 13 दिसंबर (वार्ता) यूरोपीय संघ के देशों में इन दिनों एक अजीबोगरीब जंग छिड़ी हुई है: क्या शाकाहारी 'बर्गर' को 'वेज बर्गर' कहा जाना चाहिए या नहीं? यह सवाल जितना सीधा लगता है, हकीकत में इसने पूरे महाद्वीप में कंपनियों, उपभोक्ताओं और किसान लॉबी के बीच तकरार पैदा कर दी है।.

see more..

चार लाख साल पुराना रहस्य: क्या सफ़ोल्क के आदिमानवों ने ही पहली बार जलाई थी नियंत्रित आग?

13 Dec 2025 | 6:28 PM

लंदन, 13 दिसंबर (वार्ता) एक नए रोमांचक शोध से पता चला है कि हमारे पूर्वजों ने लगभग चार लाख साल पहले ही नियंत्रित तरीके से आग जलाना सीख लिया था। यह निष्कर्ष, जो 'नेचर' पत्रिका में प्रकाशित हुआ है, इंग्लैंड के सफ़ोल्क स्थित बार्नहैम पुरापाषाणकालीन स्थल पर दशकों से चल रही खुदाई का नतीजा है। इसने मनुष्य के आग पर काबू पाने को सीखने के समय को लाखों साल पीछे धकेल दिया है।.

see more..

यूनेस्को के नये महानिदेशक संगठन में पश्चिम समर्थक राजनीति को रोकने में मदद कर सकते हैं: वेनेजुएला

13 Dec 2025 | 5:59 PM

काराकास, 13 दिसंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र शैक्षिक, वैज्ञानिक और सांस्कृतिक संगठन (यूनेस्को) में वेनेज़ुएला के स्थायी प्रतिनिधि रोडुल्फो हम्बर्टो पेरेज़ हर्नांडेज़ ने कहा कि मिस्र के पूर्व पर्यटन मंत्री खालेद अल-एननी को यूनेस्को का महानिदेशक नियुक्त किए जाने से एजेंसी के पश्चिम-केन्द्रित राजनीतिकरण को रोकने में मदद मिल सकती है।.

see more..
यूरोपीय संघ ने संघ में स्थित रूस की अचल संपत्तियों के हस्तांतरण पर रोक लगायी

यूरोपीय संघ ने संघ में स्थित रूस की अचल संपत्तियों के हस्तांतरण पर रोक लगायी

13 Dec 2025 | 4:11 PM

ब्रुसेल्स, 13 दिसंबर (वार्ता) यूरोपीय संघ (ईयू) परिषद ने शुक्रवार को यूक्रेन में चल रहे संघर्ष का हवाला देते हुए रूस के केंद्रीय बैंक से संबंधित अचल संपत्तियों के किसी भी हस्तांतरण को प्रतिबंधित करने का फैसला किया है। परिषद ने एक बयान में कहा, "यह फैसला ईयू की अर्थव्यवस्था को होने वाले नुकसान को सीमित करने के लिए तत्काल आधार पर लिया गया।" बयान में कहा गया है कि यह उपाय रूस के केंद्रीय बैंक की परिसंपत्तियों या भंडार के किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हस्तांतरण के साथ-साथ 'रूस के केंद्रीय बैंक की ओर से या उसके निर्देश पर कार्य करने वाले किसी भी कानूनी व्यक्ति, संस्था या निकाय' से जुड़े लेनदेन पर प्रतिबंध लगाता है।

see more..

ब्राजील के राष्ट्रपति ने ट्रंप से अतिरिक्त 40 प्रतिशत आयात शुल्क निलंबित करने को कहा

13 Dec 2025 | 3:52 PM

साओ पाउलो, 13 दिसंबर (वार्ता) ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज इनासियो लुला दा सिल्वा ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से ब्राजीलियाई उत्पादों पर लगाए गए अतिरिक्त 40 प्रतिशत आयात शुल्क को तब तक के लिए निलंबित करने का आग्रह किया है, जब तक दोनों देशों के बीच विवाद सुलझाने के लिए उच्चस्तरीय व्यापार वार्ता जारी है।.

see more..