Sunday, Feb 15 2026 | Time 15:58 Hrs(IST)
दुनिया


पाकिस्तान के न्यू ग्वादर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पूर्ण पैमाने का पहला आपातकालीन अभ्यास संपन्न हुआ

इस्लामाबाद, 14 जनवरी (वार्ता/शिन्हुआ) - पाकिस्तान के दक्षिण-पश्चिमी प्रांत बलूचिस्तान में स्थित न्यू ग्वादर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर बुधवार को सफलतापूर्वक पहला पूर्ण पैमाने का हवाई अड्डा आपातकालीन अभ्यास संपन्न हुआ। यह जानकारी पाकिस्तान हवाई अड्डा प्राधिकरण (पीएए) ने दी।
पीएए ने एक बयान में कहा कि इस अभ्यास का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय विमानन मानकों के अनुरूप तैयारी और प्रतिक्रिया तंत्र की जांच करना था। हवाई अड्डे की आपातकालीन प्रबंधन प्रणाली की प्रभावशीलता का आकलन करने और संभावित विमानन आपात स्थितियों से निपटने के लिए ज्यादा तैयार रहने के लिए इस अभ्यास का आयोजन किया गया था। इसमें सभी संबंधित संस्थानों और प्रतिक्रिया देने वाली एजेंसियों ने इसमें भाग लिया।
पीएए ने बताया कि अभ्यास के दौरान हवाई अड्डे की आपातकालीन प्रतिक्रिया, सुरक्षा उपायों और परिचालन तैयारियों की व्यापक समीक्षा की गई, जिससे यात्री सुरक्षा और उच्च विमानन सुरक्षा मानकों के प्रति प्रतिबद्धता की पुष्टि हुई।
चीन की सहायता से बना यह हवाई अड्डा अत्याधुनिक 4एफ श्रेणी की सुविधा वाला है और दुनिया के सबसे बड़े नागरिक विमानों को भी सेवा देने में सक्षम है। हवाई अड्डे के कार्यवाहक प्रबंधक अब्दुल समद मगसी ने शिन्हुआ को बताया कि विशेष तकनीक से निर्मित इसका रनवे 3,658 मीटर लंबा और 75 मीटर चौड़ा है और रनवे इंजीनियरिंग मानकों में एक नया मानदंड स्थापित करता है।
यह हवाई अड्डा चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे के अंतर्गत एक प्रमुख परियोजना है, जिसे क्षेत्रीय संपर्क और आर्थिक विकास को बढ़ावा देने के लिए डिजाइन किया गया है।
श्री मगसी के अनुसार, हवाई अड्डे से अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हवाई यात्रा को सुगम बनाने, ग्वादर बंदरगाह के संचालन में सहयोग देने और क्षेत्रीय व्यापार और पारगमन केंद्र के रूप में पाकिस्तान की भूमिका को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की उम्मीद है। उन्होंने कहा, "हवाई अड्डे पर यात्रियों की आवाजाही लगातार बढ़ रही है, जो इसकी सुविधाओं और परिचालन तत्परता में बढ़ते भरोसे को दर्शाती है। स्थानीय और विदेशी दोनों एयरलाइनें इसकी क्षमताओं का पूरी तरह से उपयोग करने के लिए प्रबंधन के साथ सक्रिय रूप से सहयोग कर रही हैं।"
मनोज शोभित
वार्ता/शिन्हुआ
More News

पाकिस्तान : बस-ट्रेलर की टक्कर में 11 मरे, 10 घायल

15 Feb 2026 | 3:24 PM

इस्लामाबाद, 15 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) पाकिस्तान के दक्षिणी सिंध प्रांत में राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार सुबह एक पैसेंजर बस और ट्रेलर की टक्कर होने से कम से कम 11 लोगों की मौत हो गयी और 10 अन्य घायल हो गए। राहत और बचाव दल के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है। .

see more..

अंतरराष्ट्रीय स्पेस स्टेशन से जुड़ा स्पेस-एक्स क्रू-12 ड्रैगन स्पेसक्राफ्ट

15 Feb 2026 | 3:23 PM

लॉस एंजिल्स, 15 फरवरी (वार्ता) नासा के क्रू-12 मिशन के लिए चार अंतरिक्ष यात्रियों को लेकर गया स्पेस-एक्स का ड्रैगन अंतरिक्ष यान स्वचालित रूप से अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (आईएसएस) से जुड़ गया है। .

see more..

'शांति संबंधी' समझौते के लिए तैयार यूक्रेन : ज़ेलेंस्की

15 Feb 2026 | 2:57 PM

कीव, 14 फरवरी (वार्ता) यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की ने कहा है कि यूक्रेन एक ऐसे समझौते के लिए तैयार है जो वास्तविक रूप से शांति लाएगा। .

see more..

बंगलादेश में सांसदों और नयी कैबिनेट का शपथ ग्रहण सोमवार को, मोदी और शहबाज को मिल सकता है न्योता

14 Feb 2026 | 9:50 PM

ढाका, 14 फरवरी (वार्ता) बंगलादेश में नवनिर्वाचित सांसद और नयी कैबिनेट सोमवार (16 फरवरी)को शपथ लेगी। .

see more..

कैरीबिया में ड्रग तस्करी के संदेह में जहाज पर अमेरिकी सेना के हमले में तीन की मौत

14 Feb 2026 | 8:31 PM

वाशिंगटन, 14 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी सेना ने शुक्रवार को कैरिबिया में नशीले पदार्थों की तस्करी के संदेह में एक और जहाज पर हमला किया जिससे तीन लोगों की मौत हो गयी। .

see more..