Saturday, Feb 14 2026 | Time 16:57 Hrs(IST)
दुनिया


रूस-यूक्रेन शांति वार्ता का दूसरा दौर शुरू, क्षेत्रीय विवाद और ताज़ा हमलों के बीच समाधान की तलाश

अबू धाबी, 04 फरवरी (वार्ता/शिन्हुआ) रूस, यूक्रेन और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडलों ने बुधवार को संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में शांति वार्ता के दूसरे दौर की शुरुआत की।
यूक्रेन के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख रुस्तम उमेरोव ने इस त्रिपक्षीय बैठक के शुरू होने की पुष्टि की है। यह वार्ता ऐसे समय में हो रही है जब रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा संयंत्रों पर इस सर्दियों का सबसे भीषण हमला किया है। वार्ता का यह दौर खासतौर पर ऐसे जटिल मुद्दों पर केंद्रित है, जो शांति समझौते के रास्ते में सबसे बड़ी रुकावट बने हुए हैं।
रूस डोनबास (डोनेट्स्क और लुहान्स्क) के साथ-साथ खेरसॉन और ज़ापोरिज्जिया क्षेत्रों पर अपने पूर्ण नियंत्रण की मांग पर अड़ा है, लेकिन यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने स्पष्ट किया है कि यूक्रेन अपनी एक इंच जमीन भी ‘बिना लड़े’ नहीं छोड़ेगा। साथ ही यूक्रेन भविष्य में रूसी आक्रमण को रोकने के लिए पश्चिमी देशों से ठोस सुरक्षा गारंटी चाहता है, जबकि रूस, यूक्रेन की नाटो सदस्यता और पश्चिमी सैनिकों की तैनाती का कड़ा विरोध कर रहा है।
ट्रंप प्रशासन इस जंग को खत्म करने के लिए मध्यस्थता के प्रयासों में तेजी ला रहा है। बुधवार की बैठक में अमेरिकी दूत स्टीव विटकोफ और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दामाद जेरेड कुशनर भी शामिल हुए। इससे पहले श्री विटकोफ ने रूसी प्रतिनिधिमंडल के साथ फ्लोरिडा में हुई मुलाकात को 'उत्पादक' बताया था। अमेरिका का मानना है कि दोनों पक्ष शांति लाने के इच्छुक हैं, लेकिन 'क्षेत्रीय समाधान' अभी भी एक बड़ी चुनौती है।
यूक्रेन का आरोप है कि रूस ने वार्ता से ठीक पहले 450 ड्रोन और 71 मिसाइलों से उसके ऊर्जा बुनियादी ढांचे को निशाना बनाकर ‘आतंकित करने की रणनीति" अपनाई है। श्री जेलेंस्की के अनुसार, इन हमलों ने उस 'ऊर्जा संघर्ष विराम' का उल्लंघन किया है जिस पर सहमति बनी थी। यूक्रेनी प्रतिनिधिमंडल
ने संकेत दिया है कि इन ताज़ा हमलों के बाद वे अपनी बातचीत की स्थिति और शर्तों में बदलाव कर सकते हैं।
बैठक में दोनों पक्षों की ओर से सैन्य और खुफिया प्रमुखों की मौजूदगी दर्शाती है कि कूटनीतिक चर्चा के साथ-साथ जंग की हकीकत और सुरक्षा प्रबंधों पर गहरा ध्यान दिया जा रहा है।
शोभित.श्रवण
वार्ता/शिन्हुआ
More News

रूस के साथ रिश्ते टूटने की वजह से फिनलैंड मुश्किल में है: कुजनेत्सोव

14 Feb 2026 | 12:06 PM

हेलेंस्की, 14 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) फिनलैंड में रूस के राजदूत पावेल कुज़नेत्सोव ने कहा है कि रूस के साथ संबंध टूटने के कारण फिनलैंड संकट का सामना कर रहा है। देश में रिकॉर्ड बेरोजगारी, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में शून्य वृद्धि, तेजी से बढ़ता राज्य ऋण और बजट घाटा बहुत ज्यादा है।.

see more..
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की तलाश के लिए वाणिज्य दूतावास, पुलिस ने अभियान तेज किया

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की तलाश के लिए वाणिज्य दूतावास, पुलिस ने अभियान तेज किया

14 Feb 2026 | 11:41 AM

बेंगलुरु, 14 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कर्नाटक निवासी 22 वर्षीय विद्यार्थी साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने पर गहरी चिंता जतायी है। दूतावास ने कहा है कि वह स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले भारतीय विद्यार्थी के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है और उसे ढूंढने में अमेरिका के अधिकारियों की मदद कर रहा है।

see more..
अमेरिका में विमान हादसे में चार लोगों की मौत

अमेरिका में विमान हादसे में चार लोगों की मौत

14 Feb 2026 | 10:23 AM

वांशिंगटन, 13 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक ) अमेरिका में कोलोराडो के एमराल्ड पहाड़ी के एक दूर-दराज के इलाके के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अखबार स्काई-हाई न्यूज़ ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में राउट काउंटी शेरिफ डग शेरार के हवाले से कहा गया कि यह हादसा गुरुवार रात को हुआ।

see more..

ईरान पर दबाव तेज: राष्ट्रपति ट्रंप ने परमाणु संचालित विमानवाहक पोत 'यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड' रवाना किया

13 Feb 2026 | 11:37 PM

वॉशिंगटन/तेहरान, 13 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सबसे उन्नत और परमाणु संचालित विमानवाहक पोत 'यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड' और उसके स्ट्राइक ग्रुप को कैरिबियन सागर से हटाकर पश्चिम एशिया में तैनात करने का आदेश दिया है। .

see more..

पुरानी दुनिया हुई खत्म, यह भू-राजनीति का नया युग: मार्को रुबियो

13 Feb 2026 | 10:31 PM

वाशिंगटन, 13 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस सप्ताहांत "म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन" में शामिल होने के लिए जर्मनी की यात्रा करेंगे। यह जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारिक वेबसाइट से शुक्रवार को प्राप्त हुई। .

see more..