Saturday, Feb 14 2026 | Time 17:01 Hrs(IST)
दुनिया


जमात अमीर का एक्स अकाउंट हैक करने के आरोप में राष्ट्रपति भवन का अधिकारी हिरासत में

ढाका, 04 फरवरी (वार्ता) बंगलादेश जमात-ए-इस्लामी के अमीर डॉ शफीकुर रहमान के 'एक्स' अकाउंट को कथित तौर पर हैक करने के आरोप में ढाका मेट्रोपॉलिटन पुलिस (डीएमपी) की जासूसी शाखा (डीबी) ने बंगभवन (राष्ट्रपति भवन) के एक अधिकारी को हिरासत में लिया है।
इस हैकिंग की वजह से देशव्यापी चुनावों से ठीक पहले बड़ा विवाद खड़ा हो गया है।
हिरासत में लिये गये व्यक्ति की पहचान राष्ट्रपति कार्यालय में सहायक प्रोग्रामर के रूप में कार्यरत मोहम्मद सरवर-ए-आलम के रूप में हुई है। डीबी ने उसे तीन फरवरी की देर रात राजरबाग पुलिस लाइन्स के पास सरकारी क्वार्टर से पकड़ा। उस पर आरोप है कि उसने जमात अमीर शफीकुर रहमान के उपकरण और अकाउंट का गलत इस्तेमाल कर विवादित पोस्ट डाले।
जांच अधिकारियों के अनुसार फिलहाल उससे पूछताछ जारी है और इसके बाद ही आगे की कार्रवाई तय होगी।
डीबी के अपर आयुक्त शफीकुल इस्लाम ने हिरासत की पुष्टि की।
जमात अमीर को शनिवार को उनके वेरीफाइड एक्स पेज से हुई पोस्ट के बाद आलोचना का सामना करना पड़ा। एक्स अकाउंट का इस्तेमाल महिलाओं के खिलाफ अपमानजनक संदेश के लिए इस्तेमाल किया गया था। इसमें लिखा था, "हम मानते हैं कि जब महिलाओं को आधुनिकता के नाम पर घर से बाहर जाने दिया जाता है तो वे शोषण, नैतिक पतन और असुरक्षा का सामना करती हैं। यह और कुछ नहीं, वेश्यावृत्ति का एक रूप है।"

कामकाजी महिलाओं की तुलना वेश्याओं से करने वाले जमात अमीर की पोस्ट की राजनीतिक कार्यकर्ताओं, नागरिक समाज समूहों और छात्र संगठनों ने कड़ी निंदा की। इनमें से कई ने सार्वजनिक माफी की मांग करते हुए प्रदर्शन किये।
प्रतिद्वंद्वी बंगलादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के शीर्ष नेताओं ने कहा कि जमात अमीर ने कार्यरत महिलाओं का घोर अपमान किया है। कई फेसबुक उपयोगकर्ताओं ने उनकी आलोचना की, जबकि अधिकतर शहरों में छात्र-समूह उग्र हो गये और जमात अमीर से माफी की मांग की। बाद में उन्होंने ऐसी कोई पोस्ट करने से इनकार कर दिया।
दक्षिणपंथी इस्लामी पार्टी का दावा है कि फरवरी की शुरुआत से ही उनका अकाउंट हैक है। आरोप है कि पार्टी के बड़े नेताओं के वेरीफाइड सोशल मीडिया अकाउंट्स पर अक्सर ऐसे साइबर हमले हो रहे हैं।
जांच के दौरान डीबी अधिकारियों ने राजरबाग के पास सरकारी क्वार्टर पर छापा मारा, ताकि इस साइबर घुसपैठ में शामिल लोगों की पहचान की जा सके।
हिरासत की खबर सामने आने के बाद रहमान ने अपने वेरीफाइड फेसबुक पेज पर लिखा कि कानून प्रवर्तन ने उनके एक्स अकाउंट की हैकिंग में कथित रूप से शामिल व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया है। रहमान ने कहा, "मुझे उम्मीद है कि अब न्याय होगा। यदि साइबर अपराधों को नियंत्रित करना है और चुनावों को निष्पक्षता से संचालित करना है तो ऐसी कानूनी कार्रवाई आवश्यक है।"
आलम जितेन्द्र
वार्ता
More News

रूस के साथ रिश्ते टूटने की वजह से फिनलैंड मुश्किल में है: कुजनेत्सोव

14 Feb 2026 | 12:06 PM

हेलेंस्की, 14 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक) फिनलैंड में रूस के राजदूत पावेल कुज़नेत्सोव ने कहा है कि रूस के साथ संबंध टूटने के कारण फिनलैंड संकट का सामना कर रहा है। देश में रिकॉर्ड बेरोजगारी, सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में शून्य वृद्धि, तेजी से बढ़ता राज्य ऋण और बजट घाटा बहुत ज्यादा है।.

see more..
अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की तलाश के लिए वाणिज्य दूतावास, पुलिस ने अभियान तेज किया

अमेरिका में लापता भारतीय छात्र की तलाश के लिए वाणिज्य दूतावास, पुलिस ने अभियान तेज किया

14 Feb 2026 | 11:41 AM

बेंगलुरु, 14 फरवरी (वार्ता) अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को में भारत के महावाणिज्य दूतावास ने कर्नाटक निवासी 22 वर्षीय विद्यार्थी साकेत श्रीनिवासैया के लापता होने पर गहरी चिंता जतायी है। दूतावास ने कहा है कि वह स्नातकोत्तर की पढ़ाई करने वाले भारतीय विद्यार्थी के परिवार के साथ लगातार संपर्क में है और उसे ढूंढने में अमेरिका के अधिकारियों की मदद कर रहा है।

see more..
अमेरिका में विमान हादसे में चार लोगों की मौत

अमेरिका में विमान हादसे में चार लोगों की मौत

14 Feb 2026 | 10:23 AM

वांशिंगटन, 13 फरवरी (वार्ता/स्पूतनिक ) अमेरिका में कोलोराडो के एमराल्ड पहाड़ी के एक दूर-दराज के इलाके के पास एक छोटा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसके कारण चार लोगों की मौत हो गयी। स्थानीय अखबार स्काई-हाई न्यूज़ ने शुक्रवार को अपनी रिपोर्ट में यह जानकारी दी। रिपोर्ट में राउट काउंटी शेरिफ डग शेरार के हवाले से कहा गया कि यह हादसा गुरुवार रात को हुआ।

see more..

ईरान पर दबाव तेज: राष्ट्रपति ट्रंप ने परमाणु संचालित विमानवाहक पोत 'यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड' रवाना किया

13 Feb 2026 | 11:37 PM

वॉशिंगटन/तेहरान, 13 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सबसे उन्नत और परमाणु संचालित विमानवाहक पोत 'यूएसएस जेराल्ड आर. फोर्ड' और उसके स्ट्राइक ग्रुप को कैरिबियन सागर से हटाकर पश्चिम एशिया में तैनात करने का आदेश दिया है। .

see more..

पुरानी दुनिया हुई खत्म, यह भू-राजनीति का नया युग: मार्को रुबियो

13 Feb 2026 | 10:31 PM

वाशिंगटन, 13 फरवरी (वार्ता) अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो इस सप्ताहांत "म्यूनिख सुरक्षा सम्मेलन" में शामिल होने के लिए जर्मनी की यात्रा करेंगे। यह जानकारी अमेरिकी विदेश मंत्रालय के अधिकारिक वेबसाइट से शुक्रवार को प्राप्त हुई। .

see more..