Thursday, Mar 12 2026 | Time 16:52 Hrs(IST)
दुनिया


खाड़ी देशों के ऊर्जा ठिकानों पर ड्रोन हमले, वैश्विक गैस कीमतों में उछाल

मस्कट, 03 मार्च (वार्ता) खाड़ी क्षेत्र में ऊर्जा संरचनाओं पर हुए सिलसिलेवार ड्रोन हमलों के बाद वैश्विक गैस बाजारों में भारी उथल-पुथल देखी गयी है। ओमान के डुक्म बंदरगाह स्थित एक तेल भंडारण सुविधा को यूएवी (ड्रोन) हमले में नुकसान पहुंचा है।
सरकारी समाचार एजेंसी ओमान न्यूज एजेंसी (ओएनए) ने एक सुरक्षा सूत्र के हवाले से बताया कि हमले में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है और भंडारण टैंक को हुआ नुकसान नियंत्रण में है।
इस बीच, कतर की सरकारी ऊर्जा कंपनी कतर एनर्जी ने ईरान पर आरोपित ड्रोन हमलों के बाद तरलीकृत प्राकृतिक गैस (एलएनजी) का उत्पादन अस्थायी रूप से निलंबित कर दिया है। कंपनी ने कहा कि रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी और मेसईद इंडस्ट्रियल सिटी स्थित उसकी परिचालन इकाइयों को निशाना बनाये जाने के बाद एलएनजी और संबद्ध उत्पादों का उत्पादन रोक दिया गया है।
ऊर्जा आपूर्ति में व्यवधान की खबर से वैश्विक बाजारों में तेज प्रतिक्रिया देखी गयी। डच और ब्रिटिश थोक गैस कीमतों में करीब 50 प्रतिशत तक उछाल आया, जबकि एशियाई एलएनजी बेंचमार्क कीमतों में लगभग 39 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी।
कतर के रक्षा मंत्रालय के अनुसार, ईरान से दागे गये दो ड्रोन ने प्रमुख बुनियादी ढांचे को निशाना बनाया। एक ड्रोन ने मेसईद स्थित एक बिजली संयंत्र के जल टैंक को निशाना बनाया, जबकि दूसरा रास लफान इंडस्ट्रियल सिटी में कतर एनर्जी की ऊर्जा सुविधा से टकराया। हालांकि, किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। अधिकारियों ने नुकसान के आकलन के बाद विस्तृत बयान जारी करने की बात कही है।
सउदी अरब ने पुष्टि की है कि रास तनुरा तेल रिफाइनरी पर हुए अलग ड्रोन हमले के बाद कुछ इकाइयों को एहतियातन अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। सउदी प्रेस एजेंसी द्वारा जारी रक्षा मंत्रालय के बयान के अनुसार, दो ड्रोन ने सोमवार सुबह रिफाइनरी को निशाना बनाने का प्रयास किया। ड्रोन को इंटरसेप्ट कर लिया गया, लेकिन एक छोटी आग लगने से संयंत्र के कुछ हिस्सों में सावधानीवश उत्पादन रोकना पड़ा।
इन समन्वित हमलों ने खाड़ी क्षेत्र के ऊर्जा ढांचे की बढ़ती संवेदनशीलता को उजागर कर दिया है। क्षेत्रीय तनाव के चलते तेल और गैस बाजारों पर तत्काल प्रभाव पड़ा है, जिससे यूरोप और एशिया सहित वैश्विक ईंधन बाजारों में अस्थिरता बढ़ गयी है।
प्रदीप.श्रवण
वार्ता
More News
रूस के शिवेलुच ज्वालामुखी में विस्फोट, राख का गुबार आठ किमी ऊंचाई तक उठा

रूस के शिवेलुच ज्वालामुखी में विस्फोट, राख का गुबार आठ किमी ऊंचाई तक उठा

12 Mar 2026 | 4:05 PM

व्लादिवोस्तोक, 12 मार्च (वार्ता) रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर शिवेलुच ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद आसमान में आठ किलोमीटर की ऊंचाई तक धुएं और राख का गुब्बार फैल गया। कामचटका ज्वालामुखी विस्फोट प्रतिक्रिया दल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रूसी विज्ञान अकादमी के ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप विज्ञान संस्थान की टीम ने गुरुवार को बताया, "ज्वालामुखी में विस्फोट के साथ-साथ उत्सर्जन गैस और भाप भी निकला।

see more..
ईरान पर अमेरिकी हमलों के पहले छह दिनों का खर्च 11.3 अरब डॉलर पहुँचा; पेंटागन ने कांग्रेस को सौंपी रिपोर्ट

ईरान पर अमेरिकी हमलों के पहले छह दिनों का खर्च 11.3 अरब डॉलर पहुँचा; पेंटागन ने कांग्रेस को सौंपी रिपोर्ट

12 Mar 2026 | 3:33 PM

वाशिंगटन, 12 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के अधिकारियों ने अमेरिकी सांसदों को जानकारी दी है कि ईरान के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियान के पहले छह दिनों में ही 11.3 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का खर्च आ चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, यह आंकड़ा कांग्रेस को प्राप्त अब तक का सबसे व्यापक प्रारंभिक अनुमान है। हालांकि, इसमें हमले शुरू होने से पहले सैन्य साजो-सामान और कर्मियों की तैनाती पर हुआ खर्च शामिल नहीं है।

see more..

थाईलैंड नाैसेना ने तीन लापता क्रू मेंबर्स को बचाने के लिए ओमान से मदद मांगी

12 Mar 2026 | 3:33 PM

बैंकॉक, 12 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) थाईलैंड के एक मालवाहक जहाज में चालक दल के तीन लापता सदस्यों के फंसे होने की आशंका है। .

see more..

यूएनएचआरसी में भारत ने दोहराया 'आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरा'

12 Mar 2026 | 2:54 PM

जेनेवा, 12 मार्च (वार्ता) भारत ने बुधवार को जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में इस बात को दोहराया कि आतंकवाद 'मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक' बना हुआ है और इसके खिलाफ एक 'एकीकृत वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता' है।.

see more..