Thursday, Mar 12 2026 | Time 15:59 Hrs(IST)
दुनिया


पाकिस्तानी सेना ने जवाबी कार्रवाई में 67 अफगान तालिबानियों को मार गिराया: सूचना मंत्री

इस्लामाबाद, 03 मार्च (वार्ता) पाकिस्तान के सूचना मंत्री अताउल्लाह तरार ने दावा किया है कि पाकिस्तान के सुरक्षा बलों ने रात भर चली जवाबी कार्रवाई में 67 अफगान तालिबानियों को ढेर कर दिया है।
यह कार्रवाई मंगलवार तड़के खैबर पख्तूनख्वा और उत्तरी बलूचिस्तान की सीमाओं पर 16 अलग-अलग स्थानों पर तालिबानी हमलों को नाकाम करने के दौरान की गयी।
श्री तरार ने सोशल मीडिया (एक्स) पर ऑपरेशन गज़ब लिल हक की जानकारी देते हुए बताया कि खैबर पख्तूनख्वा के सीमावर्ती इलाकों में पाकिस्तान सेना की कार्रवाई में 40 अफगान तालिबानी मारे गए। उन्होंने लिखा कि एक स्थान पर अफगान तालिबानी लड़ाकों ने हमला किया, जबकि 12 स्थानों पर गोलाबारी की गई, जिन्हें बिना किसी जानमाल के नुकसान के नाकाम कर दिया गया।
इसके अलावा सूचना मंत्री ने यह भी बताया कि उत्तरी बलूचिस्तान के किला सैफुल्ला, नोशकी और चमन जिलों में अफगान तालिबान ने सीमा पार से 16 ठिकानों पर हमला किया और 25 स्थानों पर गोलाबारी की। श्री तरार ने बताया, "इन सभी हमलों का डटकर मुकाबला किया गया, जिसमें 27 अफगान तालिबानी मारे गए।"
श्री तरार ने कहा, "एफसी बलूचिस्तान नॉर्थ का एक जवान मातृभूमि की रक्षा करते हुए शहीद हो गया, जबकि पांच जवान घायल हो गये।"
मनोज जितेन्द्र
वार्ता
More News

रूस के शिवेलुच ज्वालामुखी में विस्फोट, राख का गुबार आठ किमी ऊंचाई तक उठा

12 Mar 2026 | 3:44 PM

व्लादिवोस्तोक, 12 मार्च (वार्ता) रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर शिवेलुच ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद आसमान में आठ किलोमीटर की ऊंचाई तक धुएं और राख का गुब्बार फैल गया।.

see more..
ईरान पर अमेरिकी हमलों के पहले छह दिनों का खर्च 11.3 अरब डॉलर पहुँचा; पेंटागन ने कांग्रेस को सौंपी रिपोर्ट

ईरान पर अमेरिकी हमलों के पहले छह दिनों का खर्च 11.3 अरब डॉलर पहुँचा; पेंटागन ने कांग्रेस को सौंपी रिपोर्ट

12 Mar 2026 | 3:33 PM

वाशिंगटन, 12 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के अधिकारियों ने अमेरिकी सांसदों को जानकारी दी है कि ईरान के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियान के पहले छह दिनों में ही 11.3 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का खर्च आ चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, यह आंकड़ा कांग्रेस को प्राप्त अब तक का सबसे व्यापक प्रारंभिक अनुमान है। हालांकि, इसमें हमले शुरू होने से पहले सैन्य साजो-सामान और कर्मियों की तैनाती पर हुआ खर्च शामिल नहीं है।

see more..

थाईलैंड नाैसेना ने तीन लापता क्रू मेंबर्स को बचाने के लिए ओमान से मदद मांगी

12 Mar 2026 | 3:33 PM

बैंकॉक, 12 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) थाईलैंड के एक मालवाहक जहाज में चालक दल के तीन लापता सदस्यों के फंसे होने की आशंका है। .

see more..

यूएनएचआरसी में भारत ने दोहराया 'आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरा'

12 Mar 2026 | 2:54 PM

जेनेवा, 12 मार्च (वार्ता) भारत ने बुधवार को जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में इस बात को दोहराया कि आतंकवाद 'मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक' बना हुआ है और इसके खिलाफ एक 'एकीकृत वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता' है।.

see more..
ऊर्जा संकट से निपटने के लिए अमेरिका का बड़ा कदम: रणनीतिक भंडार से जारी करेगा 17.2 करोड़ बैरल कच्चा तेल

ऊर्जा संकट से निपटने के लिए अमेरिका का बड़ा कदम: रणनीतिक भंडार से जारी करेगा 17.2 करोड़ बैरल कच्चा तेल

12 Mar 2026 | 2:43 PM

न्यूयॉर्क, 12 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) ईरान के साथ जारी संघर्ष के बीच बढ़ती तेल की कीमतों को नियंत्रित करने के लिए अमेरिका ने अपने रणनीतिक पेट्रोलियम रिजर्व से 17.2 करोड़ बैरल तेल बाजार में जारी करने की घोषणा की है। ऊर्जा मंत्री के अनुसार, राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ऊर्जा मंत्रालय को अपने हिस्से के 17.2 करोड़ बैरल तेल जारी करने के लिए अधिकृत कर दिया है। यह प्रक्रिया अगले सप्ताह से शुरू होगी और योजनाबद्ध डिस्चार्ज रेट के आधार पर इसे बाजार तक पहुँचाने में लगभग 120 दिन लगेंगे। श्री राइट ने यह भी स्पष्ट किया कि अमेरिका ने अगले एक वर्ष के भीतर इन रणनीतिक भंडारों की भरपाई करने के लिए लगभग 20 करोड़ बैरल तेल की व्यवस्था पहले ही कर ली है।

see more..