Thursday, Mar 12 2026 | Time 17:01 Hrs(IST)
दुनिया


अमेरिका-ब्रिटेन संबंध साफ तौर पर अब पहले जैसे नहीं रहे: ट्रंप

लंदन, 03 मार्च (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ब्रिटेन और अमेरिका के संबंध 'साफ तौर पर अब वैसे नहीं रहे, जैसे पहले थे।'
अमेरिकी राष्ट्रपति की यह टिप्पणी तब आयी है, जब ब्रिटेन ने ईरान के खिलाफ अमेरिकी-इजरायली हमले में शामिल नहीं होने का फैसला लिया।
श्री ट्रंप ने 'द सन' अखबार से कहा कि ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर 'मददगार नहीं रहे हैं।' उन्होंने कहा, "मैंने कभी नहीं सोचा था कि मैं ऐसा देखूंगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि ब्रिटेन ऐसा करेगा। यह देखकर बहुत दुख होता है कि हमारे संबंध अब वैसे नहीं रहे, जैसे कभी हुआ करते थे।"
श्री ट्रंप ने कहा कि वह श्री स्टार्मर से ‘बहुत निराश’ हैं, क्योंकि उन्होंने ईरान पर हमले करने के लिए डिएगो गार्सिया सैन्य अड्डे का उपयोग करने से उन्हें रोक दिया था। उन्होंने कहा कि ब्रिटेन द्वारा अमेरिकी सेना को इस बेस का उपयोग करने से रोकना एक ऐसी घटना थी, जो ‘पहले कभी नहीं हुई थी।’
रविवार को जारी एक बयान में, श्री स्टार्मर ने 'विशिष्ट और सीमित रक्षात्मक उद्देश्यों' के लिए बेस का उपयोग करने के अमेरिकी अनुरोध को स्वीकार कर लिया था, लेकिन ट्रंप ने कहा कि श्री स्टार्मर ने अपना मन बदलने में 'बहुत लंबा समय लगा दिया।'
श्री स्टार्मर ने सोमवार को ब्रिटिश संसद को बताया कि ब्रिटेन ईरान पर अमेरिका और इजरायल के 'आक्रामक हमलों' में शामिल नहीं हो रहा है। उन्होंने कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने हमारे शुरुआती हमलों में शामिल न होने के फैसले पर अपनी असहमति जतायी है, लेकिन यह मेरा कर्तव्य है कि मैं यह तय करूं कि ब्रिटेन के राष्ट्रीय हित में क्या है।"
भारत.श्रवण
वार्ता
.
More News
रूस के शिवेलुच ज्वालामुखी में विस्फोट, राख का गुबार आठ किमी ऊंचाई तक उठा

रूस के शिवेलुच ज्वालामुखी में विस्फोट, राख का गुबार आठ किमी ऊंचाई तक उठा

12 Mar 2026 | 4:05 PM

व्लादिवोस्तोक, 12 मार्च (वार्ता) रूस के कामचटका प्रायद्वीप पर शिवेलुच ज्वालामुखी में विस्फोट के बाद आसमान में आठ किलोमीटर की ऊंचाई तक धुएं और राख का गुब्बार फैल गया। कामचटका ज्वालामुखी विस्फोट प्रतिक्रिया दल ने गुरुवार को यह जानकारी दी। रूसी विज्ञान अकादमी के ज्वालामुखी विज्ञान और भूकंप विज्ञान संस्थान की टीम ने गुरुवार को बताया, "ज्वालामुखी में विस्फोट के साथ-साथ उत्सर्जन गैस और भाप भी निकला।

see more..
ईरान पर अमेरिकी हमलों के पहले छह दिनों का खर्च 11.3 अरब डॉलर पहुँचा; पेंटागन ने कांग्रेस को सौंपी रिपोर्ट

ईरान पर अमेरिकी हमलों के पहले छह दिनों का खर्च 11.3 अरब डॉलर पहुँचा; पेंटागन ने कांग्रेस को सौंपी रिपोर्ट

12 Mar 2026 | 3:33 PM

वाशिंगटन, 12 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) अमेरिकी रक्षा मंत्रालय (पेंटागन) के अधिकारियों ने अमेरिकी सांसदों को जानकारी दी है कि ईरान के खिलाफ शुरू किए गए सैन्य अभियान के पहले छह दिनों में ही 11.3 अरब अमेरिकी डॉलर से ज्यादा का खर्च आ चुका है। रिपोर्ट के अनुसार, यह आंकड़ा कांग्रेस को प्राप्त अब तक का सबसे व्यापक प्रारंभिक अनुमान है। हालांकि, इसमें हमले शुरू होने से पहले सैन्य साजो-सामान और कर्मियों की तैनाती पर हुआ खर्च शामिल नहीं है।

see more..

थाईलैंड नाैसेना ने तीन लापता क्रू मेंबर्स को बचाने के लिए ओमान से मदद मांगी

12 Mar 2026 | 3:33 PM

बैंकॉक, 12 मार्च (वार्ता/शिन्हुआ) थाईलैंड के एक मालवाहक जहाज में चालक दल के तीन लापता सदस्यों के फंसे होने की आशंका है। .

see more..

यूएनएचआरसी में भारत ने दोहराया 'आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरा'

12 Mar 2026 | 2:54 PM

जेनेवा, 12 मार्च (वार्ता) भारत ने बुधवार को जेनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद (यूएनएचआरसी) में इस बात को दोहराया कि आतंकवाद 'मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक' बना हुआ है और इसके खिलाफ एक 'एकीकृत वैश्विक प्रतिक्रिया की आवश्यकता' है।.

see more..