More News
12 Apr 2026 | 11:41 AMमास्को, 12 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) रूस संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए उम्मीदवारों के नामांकन पर बारीकी से नजर रख रहा है और चयन प्रक्रिया में पूरी तरह से सक्रिय रहना चाहता है। यह जानकारी रूसी विदेश मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय संगठनों विभाग के निदेशक किरिल लोग्विनोव ने स्पुतनिक को दी। श्री लोग्विनोव ने कहा, "रूसी पक्ष अगले महासचिव के चयन की प्रक्रिया को पूरी तरह से जांचने का इरादा रखता है। हम नामांकन प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र महासचिव का पद अत्यंत महत्वपूर्ण बना हुआ है।
see more..12 Apr 2026 | 11:40 AMइस्लामाबाद, 12 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच हुई शांति वार्ता बेनतीजा रही। दोनों देशों के बीच करीब 21 घंटे तक बातचीत चली।.
see more..
12 Apr 2026 | 11:13 AMमास्को, 12 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) ईरान और अमेरिका कई मुद्दों पर सहमत हुए लेकिन दो-तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर असहमति होने के कारण इस्लामाबाद में हुई बातचीत के बाद समझौता नहीं हो सका। यह जानकारी ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने दी। मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार, श्री बगाई ने कहा, "हमारे बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी लेकिन दो-तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हमारे विचार अलग-अलग थे और अंततः वार्ता किसी समझौते पर पहुंचने में विफल रही।"
see more..12 Apr 2026 | 10:48 AMतेहरान, 12 अप्रैल (वार्ता) ईरान ने होर्मुज जलडमरुमध्य से प्रतिदिन लगभग 10 जहाज़ों को गुजरने की अनुमति देने का फैसला किया है, जिसमें सुपरटैंकर के लिए शुल्क 20 लाख डॉलर तक हो सकता है। यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जनरल ने अपनी एक रिपोर्ट में दी।.
see more.. 12 Apr 2026 | 8:37 AMइस्लामाबाद, 12 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस ने इस्लामाबाद में हुई वार्ता के बाद कहा कि ईरान ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित समझौते की शर्तों को खारिज कर दिया है और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बिना किसी समझौते के वापस लौट रहा है। श्री वैंस ने पत्रकारों से कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने हमारी शर्तों को अस्वीकार करने का फैसला किया है। .
see more..