Sunday, Apr 12 2026 | Time 15:03 Hrs(IST)
दुनिया


अमेरिका-ईरान युद्धविराम में 'लेबनान शामिल नहीं है' : नेतन्याहू

तेल अवीव, 08 अप्रैल (वार्ता) इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने ईरान पर हमले रोकने के अमेरिका के फैसले का समर्थन किया है, लेकिन कहा कि दो सप्ताह का यह युद्धविराम लेबनान में इजराइल के जारी सैन्य अभियानों पर लागू नहीं होगा।
उन्होंने कहा कि इस युद्धविराम में 'लेबनान शामिल नहीं है', जबकि पाकिस्तानी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ ने युद्धविराम की घोषणा करते हुए कहा था कि इस संघर्ष विराम में लेबनान सहित ईरान के तमाम सहयोगियों पर भी तत्काल प्रभाव से हमले रोकना है।
श्री नेतन्याहू का यह बयान पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की उस घोषणा के बाद आया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि अमेरिका, ईरान और उनके सहयोगी 'लेबनान और अन्य जगहों सहित हर जगह तत्काल युद्धविराम के लिए सहमत हो गये हैं'। श्री शरीफ ने कहा कि यह कदम 'तत्काल प्रभावी' है।
वहीं बुधवार को 'एक्स' पर जारी बयान में श्री नेतन्याहू ने कहा कि इजरायल अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के उन प्रयासों का समर्थन करता है, जो यह सुनिश्चित करने के लिए हैं कि 'ईरान अब अमेरिका-इजरायल, पड़ोसी अरब देशों और दुनिया के लिए परमाणु, मिसाइल और आतंकी खतरा न रहे।"
इजरायल रक्षा बल (आईडीएफ) ने बुधवार को कहा कि उसने देश के नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार, ईरान पर हमले स्थगित कर दिये हैं और उन्नत युद्धक तैयारी बनाये रखी है।
सेना ने बयान में कहा, "राजनीतिक नेतृत्व के निर्देशों के अनुसार, आईडीएफ ईरान के खिलाफ अभियान के हिस्से के रूप में गोलाबारी रोक रहा है और रक्षा के लिए हाई अलर्ट पर है और किसी भी उल्लंघन का जवाब देने के लिए तैयार है।"
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने घोषणा की कि वह ईरान के साथ दो सप्ताह के द्विपक्षीय युद्धविराम पर सहमत हो गये हैं और दावा किया कि ईरान भी 'होर्मुज जलडमरूमध्य' खोलने के लिए तैयार हो गया है। ईरानी सर्वोच्च राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद ने इसके बाद कहा कि तेहरान शुक्रवार को पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद में अमेरिका के साथ बातचीत शुरू करेगा।
'एक्सियोस' ने एक अनाम वरिष्ठ इजराइली अधिकारी के हवाले से खबर दी है कि श्री नेतन्याहू को अमेरिका से आश्वासन मिला है कि ईरान से बातचीत के दौरान, अमेरिकी अधिकारी उससे परमाणु सामग्री छोड़ने, यूरेनियम संवर्धन रोकने और बैलिस्टिक मिसाइलों से उत्पन्न खतरे को त्यागने का आग्रह करेंगे।
आलम जितेन्द्र
वार्ता
More News
रूस यूएन महासचिव पद के चयन प्रक्रिया में पूरी तरह से रहेगा सक्रिय: विदेश मंत्रालय

रूस यूएन महासचिव पद के चयन प्रक्रिया में पूरी तरह से रहेगा सक्रिय: विदेश मंत्रालय

12 Apr 2026 | 11:41 AM

मास्को, 12 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) रूस संयुक्त राष्ट्र महासचिव पद के लिए उम्मीदवारों के नामांकन पर बारीकी से नजर रख रहा है और चयन प्रक्रिया में पूरी तरह से सक्रिय रहना चाहता है। यह जानकारी रूसी विदेश मंत्रालय के अंतरराष्ट्रीय संगठनों विभाग के निदेशक किरिल लोग्विनोव ने स्पुतनिक को दी। श्री लोग्विनोव ने कहा, "रूसी पक्ष अगले महासचिव के चयन की प्रक्रिया को पूरी तरह से जांचने का इरादा रखता है। हम नामांकन प्रक्रिया पर बारीकी से नजर रख रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि अंतरराष्ट्रीय राजनीति के संदर्भ में संयुक्त राष्ट्र महासचिव का पद अत्यंत महत्वपूर्ण बना हुआ है।

see more..

अमेरिका-ईरान के बीच 21 घंटे की बातचीत के बाद भी नहीं हुआ समझौता

12 Apr 2026 | 11:40 AM

इस्लामाबाद, 12 अप्रैल (वार्ता) पाकिस्तान में अमेरिका और ईरान के बीच हुई शांति वार्ता बेनतीजा रही। दोनों देशों के बीच करीब 21 घंटे तक बातचीत चली।.

see more..
ईरान-अमेरिका के बीच 2-3 महत्वपूर्ण मुद्दों पर मतभेदों के कारण समझौता नहीं: ईरान

ईरान-अमेरिका के बीच 2-3 महत्वपूर्ण मुद्दों पर मतभेदों के कारण समझौता नहीं: ईरान

12 Apr 2026 | 11:13 AM

मास्को, 12 अप्रैल (स्पुतनिक/वार्ता) ईरान और अमेरिका कई मुद्दों पर सहमत हुए लेकिन दो-तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर असहमति होने के कारण इस्लामाबाद में हुई बातचीत के बाद समझौता नहीं हो सका। यह जानकारी ईरानी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता इस्माइल बगाई ने दी। मेहर समाचार एजेंसी के अनुसार, श्री बगाई ने कहा, "हमारे बीच कई मुद्दों पर सहमति बनी लेकिन दो-तीन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हमारे विचार अलग-अलग थे और अंततः वार्ता किसी समझौते पर पहुंचने में विफल रही।"

see more..

ईरान ने होर्मुज जलडमरूमध्य से प्रतिदिन 20 लाख डालर शुल्क के साथ 10 जहाजों के गुजरने की अनुमति दी

12 Apr 2026 | 10:48 AM

तेहरान, 12 अप्रैल (वार्ता) ईरान ने होर्मुज जलडमरुमध्य से प्रतिदिन लगभग 10 जहाज़ों को गुजरने की अनुमति देने का फैसला किया है, जिसमें सुपरटैंकर के लिए शुल्क 20 लाख डॉलर तक हो सकता है। यह जानकारी वॉल स्ट्रीट जनरल ने अपनी एक रिपोर्ट में दी।.

see more..

अमेरिका-ईरान वार्ता बिना किसी समझौते के समाप्त: वैंस

12 Apr 2026 | 8:37 AM

इस्लामाबाद, 12 अप्रैल (वार्ता) अमेरिकी उपराष्ट्रपति जे.डी. वैंस ने इस्लामाबाद में हुई वार्ता के बाद कहा कि ईरान ने अमेरिका द्वारा प्रस्तावित समझौते की शर्तों को खारिज कर दिया है और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल बिना किसी समझौते के वापस लौट रहा है। श्री वैंस ने पत्रकारों से कहा कि ईरानी प्रतिनिधिमंडल ने हमारी शर्तों को अस्वीकार करने का फैसला किया है। .

see more..