Wednesday, May 13 2026 | Time 18:20 Hrs(IST)
दुनिया


अमेरिका के 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' में शामिल हो या नहीं, विचार कर रहे : दक्षिण कोरिया

सोल , 05 मई (वार्ता) दक्षिण कोरिया ने कहा है कि वह अमेरिका के नेतृत्व वाले 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' में शामिल होने के प्रस्ताव पर विचार कर रहा है, जिसका उद्देश्य होर्मुज जलडमरूमध्य में ईरानी प्रतिबंध के बीच सहयोगी देशों के वाणिज्यिक जहाजों को सुरक्षित मार्ग प्रदान करना है।
दक्षिण कोरिया के विदेश मंत्रालय ने एक आधिकारिक बयान में कहा, "अंतरराष्ट्रीय समुद्री मार्गों में सुरक्षा और मुक्त आवाजाही सभी देशों के साझा हित में है और इसे अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार संरक्षित किया जाना चाहिए।"
मंत्रालय ने कहा कि इसी सिद्धांत के आधार पर अमेरिका के प्रस्ताव की समीक्षा की जा रही है, जिसमें कोरियाई प्रायद्वीप की सैन्य तैयारी और घरेलू कानूनों को भी ध्यान में रखा जा रहा है। बयान में यह भी कहा गया कि होर्मुज जलडमरूमध्य सहित प्रमुख समुद्री मार्गों के सुरक्षित उपयोग को लेकर दक्षिण कोरिया और अमेरिका के बीच करीबी समन्वय बना हुआ है।
ईरान द्वारा इस महत्वपूर्ण जलमार्ग पर नियंत्रण कड़ा करने के बाद दक्षिण कोरिया सहित कई एशियाई देशों की समुद्री आपूर्ति प्रभावित हुई है, क्योंकि सियोल अपनी ऊर्जा जरूरतों के लिए खाड़ी क्षेत्र से आने वाले आयात पर काफी निर्भर है।
संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और इजरायल के साथ ईरान के संघर्ष के आर्थिक प्रभाव से एशिया-प्रशांत क्षेत्र को सैकड़ों अरब डॉलर का नुकसान हो सकता है, वैश्विक ईंधन संकट गहरा सकता है और लाखों लोग गरीबी की चपेट में आ सकते हैं।
विशेषज्ञों का कहना है कि वैश्विक विनिर्माण का आधे से अधिक हिस्सा एशिया में होने के कारण इस क्षेत्र में किसी भी आर्थिक झटके का व्यापक असर पूरी दुनिया की आपूर्ति शृंखला पर पड़ेगा।
शादाब अशोक
वार्ता
More News

भारत-रूस के बीच है "अटूट रणनीतिक दोस्ती" : लावरोव

13 May 2026 | 5:02 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को भारत-रूस संबंधों को "गहरे भरोसे पर आधारित और लंबे समय से चले आ रहे रणनीतिक साझेदारी" करार देते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध केवल तेल और रक्षा सहयोग तक सीमित नहीं हैं।.

see more..

अमेरिका के हथियारों के जखीरे खाली होने के दावे गलत : हेगसेथ

13 May 2026 | 4:33 PM

वाशिंगटन, 13 मई (वार्ता) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान युद्ध में अमेरिका के हथियारों के ज़ख़ीरे खाली होने की रिपोर्टें और राजनीतिक दावे मूर्खतापूर्ण एवं व्यर्थ रूप से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किये गये हैं। .

see more..

चीन आपसी सम्मान एवं समानता के आधार पर अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार: चीनी विदेश मंत्रालय

13 May 2026 | 3:53 PM

बीजिंग, 13 मई (वार्ता) चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राजकीय यात्रा से पहले बुधवार को कहा कि वह समानता, आपसी सम्मान और साझा लाभ के आधार पर अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने और मतभेदों को दूर करने के लिए तैयार है।.

see more..

रूस के बेलगोरोद में पटरी से उतरी ट्रेन

13 May 2026 | 3:25 PM

मॉस्को, 13 मई (वार्ता) रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में रेल की पटरी में लगभग 6.5 फीट का अंतर आने के कारण एक ट्रेन पटरी से उतर गई है। .

see more..

अमेरिका ने घातक फेंटानिल की आपूर्ति के लिए भारतीय दवा विक्रेता एवं उसके 13 करीबियों पर वीज़ा प्रतिबंध लगाए

13 May 2026 | 1:24 PM

वॉशिंगटन, 13 मई (वार्ता) अमेरिका ने भारत स्थित ऑनलाइन दवा विक्रेता केएस इंटरनेशनल ट्रेडर्स से जुड़े 13 करीबी व्यावसायिक सहयोगियों पर वीज़ा प्रतिबंधों की घोषणा की है। अमेरिका ने इस नेटवर्क पर देश में घातक और अवैध फेंटानिल को बढ़ावा देने का आरोप लगाया है।.

see more..