Wednesday, May 13 2026 | Time 18:48 Hrs(IST)
दुनिया


पाकिस्तान में विपक्षी नेता ने आर्थिक संकट के बीच अफगानिस्तान के साथ बातचीत का किया आह्वान

इस्लामाबाद, 06 मई (स्पुतनिक/वार्ता) पाकिस्तान की नेशनल असेंबली में विपक्ष के नेता और पश्तूनख्वा मिल्ली अवामी पार्टी (पीकेएमएपी) के अध्यक्ष महमूद खान अचकज़ई ने सरकार से अफगानिस्तान के साथ बातचीत फिर से शुरू करने का आह्वान किया है। उन्होंने चेतावनी दी है कि पड़ोसी देश के साथ तनावपूर्ण संबंध एवं राजनीतिक गलत अनुमान पाकिस्तान की आर्थिक समस्याओं को और बढ़ा रहे हैं। यह जानकारी बुधवार को अफ़गान समाचार पोर्टल एरियाना न्यूज़ ने दी।
रिपोर्ट में मंगलवार को कहा गया कि श्री अचकज़ई का मानना है कि पाकिस्तान की मौजूदा आर्थिक कठिनाइयों की जड़ें सरकार की उन गलत नीतियों में निहित हैं जिनके कारण अफगानिस्तान एक आर्थिक साझेदार नहीं रहा है, जो हाल तक पाकिस्तानी वस्तुओं के लिए एक प्रमुख निर्यात बाजार था।
रिपोर्ट के अनुसार, श्री अचकज़ई ने कहा कि अफगानिस्तान अभी भी पाकिस्तानी सामानों में बहुत रुचि रखता है और उन्होंने बल देकर कहा कि इस्लामाबाद की नीतियों ने उसके अपने आर्थिक हितों को नुकसान पहुंचाया है।
खबरों के अनुसार, उन्होंने पाकिस्तान के नेतृत्व से आर्थिक दबावों एवं क्षेत्रीय अस्थिरता दोनों से निपटने के लिए संवाद और अपनी नीतियों में सुधार करते हुए व्यावहारिक समाधान खोजने का आग्रह किया।
अभय
वार्ता
More News

राष्ट्रपति शी के साथ उच्च स्तरीय बैठक के लिए चीन पहुंचे ट्रंप, चर्चा के मुख्य विषय होंगे- व्यापार, ताइवान और ईरान

13 May 2026 | 5:58 PM

वॉशिंगटन, 13 मई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्थानीय समयानुसार आज सुबह बीजिंग पहुंचे और वह यहां अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। .

see more..

भारत-रूस के बीच है "अटूट रणनीतिक दोस्ती" : लावरोव

13 May 2026 | 5:02 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को भारत-रूस संबंधों को "गहरे भरोसे पर आधारित और लंबे समय से चले आ रहे रणनीतिक साझेदारी" करार देते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध केवल तेल और रक्षा सहयोग तक सीमित नहीं हैं।.

see more..

अमेरिका के हथियारों के जखीरे खाली होने के दावे गलत : हेगसेथ

13 May 2026 | 4:33 PM

वाशिंगटन, 13 मई (वार्ता) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान युद्ध में अमेरिका के हथियारों के ज़ख़ीरे खाली होने की रिपोर्टें और राजनीतिक दावे मूर्खतापूर्ण एवं व्यर्थ रूप से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किये गये हैं। .

see more..

चीन आपसी सम्मान एवं समानता के आधार पर अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने को तैयार: चीनी विदेश मंत्रालय

13 May 2026 | 3:53 PM

बीजिंग, 13 मई (वार्ता) चीन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की राजकीय यात्रा से पहले बुधवार को कहा कि वह समानता, आपसी सम्मान और साझा लाभ के आधार पर अमेरिका के साथ सहयोग बढ़ाने और मतभेदों को दूर करने के लिए तैयार है।.

see more..

रूस के बेलगोरोद में पटरी से उतरी ट्रेन

13 May 2026 | 3:25 PM

मॉस्को, 13 मई (वार्ता) रूस के बेलगोरोद क्षेत्र में रेल की पटरी में लगभग 6.5 फीट का अंतर आने के कारण एक ट्रेन पटरी से उतर गई है। .

see more..