Wednesday, May 13 2026 | Time 19:14 Hrs(IST)
दुनिया


ईरान के साथ वार्ता में प्रगति देखते हुए ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका

ईरान के साथ वार्ता में प्रगति देखते हुए ट्रम्प ने प्रोजेक्ट फ्रीडम रोका

वाशिंगटन, 06 मई (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि ईरान के साथ शांति समझौते की दिशा में बड़ी प्रगति हुई है।


 


अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में उन्होंने यह भी घोषणा किया कि उन्होंने होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुरू की गई प्रोजेक्ट फ्रीडम को स्थगित करने का निर्णय लिया है ताकि यह आकलन किया जा सके कि शांति समझौते को अंतिम रूप दिया जा सकता है या नहीं।




राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, "पाकिस्तान और अन्य देशों के अनुरोध, ईरान के खिलाफ अभियान के दौरान मिली जबरदस्त सैन्य सफलता और इसके अलावा, ईरान के प्रतिनिधियों के साथ पूर्ण एवं अंतिम समझौते की दिशा में हुई महत्वपूर्ण प्रगति के आधार पर, हमने पारस्परिक रूप से सहमति व्यक्त की है कि नाकाबंदी पूरी तरह से लागू रहेगी लेकिन प्रोजेक्ट फ्रीडम (होर्मुज जलडमरूमध्य से जहाजों की आवाजाही) को थोड़े समय के लिए रोक दिया जाएगा ताकि यह देखा जा सके कि समझौता अंतिम रूप दिया जा सकता है या नहीं।"


 


अभय

वार्ता

More News

दक्षिणी लेबनान में इजरायली हवाई हमलों में रिहायशी इमारत ध्वस्त

13 May 2026 | 6:48 PM

बेरूत, 13 मई (वार्ता) इज़रायल के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार दोपहर दक्षिण लेबनान के कई कस्बों और गांवों पर हवाई हमले किये, जिनमें कफर रुम्मान-अल-मायदानेह राजमार्ग पर स्थित एक रिहायशी इमारत पूरी तरह नष्ट हो गयी। .

see more..

फ्रांस में हंता वायरस की स्थिति काबू में, यूरोप में समन्वय जरूरी : मैक्रों

13 May 2026 | 6:13 PM

नैरोबी, 13 मई (वार्ता) फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रों ने मंगलवार को कहा कि फ्रांस में हंता वायरस की स्थिति "नियंत्रण में" है और वायरस को फैलने से रोकने के लिए यूरोपीय स्तर पर मजबूत समन्वय की आवश्यकता है। .

see more..

राष्ट्रपति शी के साथ उच्च स्तरीय बैठक के लिए चीन पहुंचे ट्रंप, चर्चा के मुख्य विषय होंगे- व्यापार, ताइवान और ईरान

13 May 2026 | 5:58 PM

वॉशिंगटन, 13 मई (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप स्थानीय समयानुसार आज सुबह बीजिंग पहुंचे और वह यहां अपने चीनी समकक्ष शी जिनपिंग के साथ उच्च स्तरीय शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेंगे। .

see more..

भारत-रूस के बीच है "अटूट रणनीतिक दोस्ती" : लावरोव

13 May 2026 | 5:02 PM

नयी दिल्ली, 13 मई (वार्ता) रूस के विदेश मंत्री सर्गेई लावरोव ने बुधवार को भारत-रूस संबंधों को "गहरे भरोसे पर आधारित और लंबे समय से चले आ रहे रणनीतिक साझेदारी" करार देते हुए कहा कि दोनों देशों के संबंध केवल तेल और रक्षा सहयोग तक सीमित नहीं हैं।.

see more..

अमेरिका के हथियारों के जखीरे खाली होने के दावे गलत : हेगसेथ

13 May 2026 | 4:33 PM

वाशिंगटन, 13 मई (वार्ता) अमेरिका के रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने कहा है कि ईरान युद्ध में अमेरिका के हथियारों के ज़ख़ीरे खाली होने की रिपोर्टें और राजनीतिक दावे मूर्खतापूर्ण एवं व्यर्थ रूप से बढ़ा-चढ़ाकर पेश किये गये हैं। .

see more..