Saturday, Sep 5 2026 | Time 10:31 Hrs(IST)
दुनिया


अमेरिका ने की ईरान युद्ध खत्म होने की घोषणा, कहा- 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' ने हासिल कर लिये हैं लक्ष्य

वॉशिंगटन, 06 मई (वार्ता) अमेरिका ने आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि ईरान के खिलाफ चलाया गया प्रमुख सैन्य अभियान 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' अब समाप्त हो गया है।
ह्वाइट हाउस में मंगलवार दोपहर 3:30 बजे के आसपास प्रेस ब्रीफिंग के दौरान विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने स्पष्ट किया कि अमेरिका ने इस अभियान के अपने सभी सैन्य लक्ष्यों को सफलतापूर्वक प्राप्त कर लिया है। श्री रुबियो ने स्पष्ट किया कि 28 फरवरी को ईरान के खिलाफ शुरू किये गये आक्रामक सैन्य अभियान के सभी रणनीतिक लक्ष्य प्राप्त कर लिये गये हैं।
उन्होंने जोर देकर कहा कि सेना ने अब अपने आक्रामक चरण को पूरी तरह समाप्त कर दिया है और अब ध्यान भविष्य की सुरक्षा व्यवस्था पर केंद्रित रहेगा।
इस घोषणा के साथ ही अमेरिकी रणनीति में एक बड़ा बदलाव आया है। इसके तहत अब सेना 'आक्रामक' रुख छोड़कर 'रक्षात्मक' मुद्रा में आ गयी है।
श्री रुबियो ने साफ किया कि अमेरिका अब नयी जंग शुरू करने के बजाय अमन को प्राथमिकता देना चाहता है। उन्होंने हालांकि यह चेतावनी भी दी कि हॉर्मुज जलडमरूमध्य और आसपास के क्षेत्रों में ताकत के इस्तेमाल का विकल्प अब भी खत्म नहीं हुआ है। यदि अमेरिकी सेना या उसके सहयोगियों के हितों पर हमला होता है तो अमेरिका अपनी पूरी शक्ति के साथ जवाबी कार्रवाई करने के लिए स्वतंत्र है।
आक्रामक अभियान की समाप्ति के बाद अब अमेरिका ने 'प्रोजेक्ट फ्रीडम' की शुरुआत की है। इस नये मिशन का मुख्य उद्देश्य दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण तेल जलमार्ग हॉर्मुज जलडमरूमध्य को वैश्विक ऊर्जा व्यापार के लिए सुरक्षित बनाना और फिर से खोलना है।
'टाइम' और 'सीएनए' की रिपोर्ट्स के अनुसार, अमेरिकी नौसेना अब इस क्षेत्र में व्यापारिक जहाजों की सुरक्षा करेगी।
श्री रुबियो ने इसे एक 'रक्षात्मक कवच' बताते हुए कहा कि जब तक अमेरिकी सेना पर गोली नहीं चलायी जायेगी, तब तक उनकी तरफ से कोई हमला नहीं होगा, लेकिन वे किसी भी खतरे का सामना करने के लिए मुस्तैद रहेंगे।
ह्वाइट हाउस की इस ब्रीफिंग में यह संदेश भी दिया गया कि अब सारा ध्यान सैन्य कार्रवाई से हटकर कूटनीति पर रहेगा। अमेरिका का अगला लक्ष्य ईरान को परमाणु हथियार विकसित करने से रोकना और क्षेत्रीय स्थिरता बहाल करना है।
विदेश मंत्री रुबियो ने स्पष्ट चेतावनी दी कि परमाणु हथियारों से लैस ईरान पूरी दुनिया के लिए बड़ा खतरा हो सकता है, जिसे अमेरिका कभी स्वीकार नहीं करेगा। कुल मिलाकर, 'ऑपरेशन एपिक फ्यूरी' का अंत एक बड़े युद्ध के थमने का संकेत तो है, लेकिन क्षेत्र में सैन्य मौजूदगी और कड़ी निगरानी अब भी जारी रहेगी।
आलम जितेन्द्र
वार्ता
More News

नए तेल रूट बनने से होर्मुज जलडमरूमध्य हो जायेगा महत्वहीन :ट्रंप

05 Sep 2026 | 9:29 AM

वॉशिंगटन, 05 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि भविष्य में होर्मुज जलडमरूमध्य का महत्व कम हो जाएगा, क्योंकि मध्य पूर्व में पाइपलाइनें बन रही हैं और तेल ले जाने के लिए वैकल्पिक रास्ते विकसित किए जा रहे हैं। श्री ट्रंप ने पत्रकारों से कहा, "अभी पाइपलाइनें बन रही हैं। सीरिया से होकर जाने वाला रास्ता (जो बहुत बढ़िया है) बन रहा है और असल में खुला भी है; लोग सीरिया से ट्रक ले जा रहे हैं, तेल से भरे बड़े-बड़े ट्रक। होर्मुज जलडमरूमध्य के कई विकल्प तैयार किए जा रहे हैं।

see more..

अमेरिका विदेशी सरकारी कर्मचारियों के बच्चों को जन्म के आधार पर नागरिकता नहीं देगा

05 Sep 2026 | 9:28 AM

वॉशिंगटन, 05 सितंबर (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिका में गृह सुरक्षा विभाग (डीएचएस) ने एक दस्तावेज़ में कहा है कि अमेरिका विदेशी सरकारी कर्मचारियों के उन बच्चों को जन्म के आधार पर नागरिकता नहीं देगा जिनका जन्म अमेरिका में हुआ हो, बशर्ते उनके माता-पिता में से कोई भी अमेरिकी नागरिक न हो। शुक्रवार को जारी दस्तावेज़ में कहा गया, "डीएचएस यह भी साफ़ कर रहा है कि जन्म के आधार पर नागरिकता के मामले में विदेशी सरकारी कर्मचारी का बच्चा अमेरिका के अधिकार क्षेत्र में नहीं आता, जब तक कि बच्चे के माता-पिता में से कम से कम एक अमेरिकी नागरिक न हो।"

see more..

रुस ने यूक्रेन के सुरक्षा सेवा मुख्यालय पर किया ड्रोन हमला , नौ लोग घायल

04 Sep 2026 | 9:05 PM

कीव, 04 सितंबर (वार्ता) यूक्रेन के मध्य कीव में सुरक्षा सेवा (एसबीयू) मुख्यालय पर रूस के ड्रोन हमले में कम से कम नौ लोग घायल हो गये और आस-पास की इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयी। .

see more..

मलेशिया ने सारावाक में आपातकाल घोषित किया

04 Sep 2026 | 8:41 PM

कुआलालंपुर, 04 सितंबर (वार्ता) मलेशिया ने पड़ोसी देश इंडोनेशिया में लगी आग के असर को देखते हुए बोर्नियो द्वीप पर सारावाक के कुछ हिस्सों में आपातकाल घोषित कर दिया है।.

see more..

नेपाल: भोटेकोशी बाढ़ त्रासदी के 10 दिन, अब तक 1,294 शव बरामद और 5,000 से अधिक लापता

04 Sep 2026 | 8:08 PM

काठमांडू, 4 सितंबर (वार्ता) नेपाल में भोटेकोशी नदी में आई विनाशकारी बाढ़ के दसवें दिन शुक्रवार शाम जारी अद्यतन आंकड़ों के अनुसार, बाढ़ के बाद से अब तक 1,294 शव बरामद किए जा चुके हैं, जबकि 5,053 लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत अभियानों के दौरान 13,095 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है और 5,663 लोग घायल हुए हैं। .

see more..