Wednesday, Jun 10 2026 | Time 11:33 Hrs(IST)
दुनिया


अमेरिका-ईरान के बीच नये हमले, टैंकर एवं ठिकानों को बनाया गया निशाना

माॅस्को, 03 जून (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिका और ईरान ने रात भर एक-दूसरे पर नए हमले किए जिसमें अमेरिका ने एक ईरानी तेल टैंकर को निष्क्रिय कर दिया और केशम द्वीप पर ईरानी ठिकानों पर हमला किया। उधर ईरान ने दावा किया कि उसने कुवैत में एक अमेरिकी एयरबेस और बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय पर जवाबी मिसाइल एवं ड्रोन हमले किए।
अमेरिकी केंद्रीय कमांड (सेंटकॉम) ने कहा कि उसने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में स्थित ईरान के एक रणनीतिक द्वीप, क़ेश्म द्वीप पर आत्मरक्षा में हमला किया। उसने कहा कि ये हमले तब किए गए जब ईरान ने क्षेत्रीय पड़ोसी देशों को निशाना बनाने के लिये ड्रोन एवं बैलिस्टिक मिसाइलों का जमकर इस्तेमाल किया ।
सेंटकॉम ने यह भी घोषणा की कि उसने बोत्सवाना के झंडे वाले तेल टैंकर को नियमों का पालन नहीं करने के कारण रोक दिया है, जब वह अरब खाड़ी में स्थित एक ईरानी बंदरगाह की ओर जाने की कोशिश कर रहा था। इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) ने पुष्टि की है कि उसने अमेरिका की आक्रामकता और होर्मुज़ जलडमरूमध्य के नियमों के उल्लंघन का जवाब दिया है।
आईआरजीसी के एक बयान के अनुसार, उसकी सेनाओं ने लाइबेरिया के झंडे वाले कंटेनर जहाज़ को जहाज-रोधी मिसाइलों से निशाना बनाया। कुवैत में एक अमेरिकी एयरबेस पर हमला किया (अपुष्ट रिपोर्टों में इसकी पहचान अली अल-सलेम एयरबेस के रूप में की गई है)। बहरीन में अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के मुख्यालय को मिसाइलों और ड्रोन से निशाना बनाया। आईआरजीसी ने चेतावनी दी, "आक्रमण की स्थिति में प्रतिक्रिया अलग और कहीं ज्यादा कठोर होगी।"
सेंटकॉम ने दावा किया कि कुवैत और बहरीन की ओर दागी गईं ईरानी मिसाइलें अपने तय लक्ष्यों को भेदने में नाकाम रहीं जिनमें से कुछ तो उड़ान के दौरान ही नष्ट हो गईं जबकि कुछ को अमेरिका, कुवैत और बहरीन की हवाई सुरक्षा प्रणालियों ने बीच में ही रोक लिया।
अभय जितेन्द्र
वार्ता
More News

अमेरिकी हेलीकॉप्टर नष्ट होने एवं अमेरिकी हमलों के बावजूद ईरान से समझौता अब भी संभव: ट्रंप

10 Jun 2026 | 10:18 AM

वॉशिंगटन, 10 जून (स्पूतनिक) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान के अपाचे हेलीकॉप्टर को नष्ट करने के जवाब में किये गये अमेरिकी हमलों के बावजूद ईरान के साथ समझौता अब भी संभव है।.

see more..

पाकिस्तान ने अफ़ग़ानिस्तान पर किया हमला, 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत

10 Jun 2026 | 8:55 AM

मॉस्को, 10 जून (स्पुतनिक/वार्ता) अफगान सरकार के प्रवक्ता ज़बीहुल्लाह मुजाहिद ने बुधवार को कहा कि पाकिस्तानी सेना ने अफ़गानिस्तान के तीन प्रांतों में हवाई हमले किए, जिनमें 11 बच्चों समेत 13 लोगों की मौत हो गई जबकि 14 अन्य घायल हो गए।.

see more..

अमेरिका ने ईरान के वायु रक्षा, रडार प्रणाली पर किया हमला

10 Jun 2026 | 8:34 AM

वॉशिंगटन, 10 जून (स्पुतनिक/वार्ता) अमेरिकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि सेना के अपाचे हेलिकॉप्टर को गिराए जाने के जवाब में अमेरिकी सेना ने ईरान पर कई हमले किए। खबरों के अनुसार, इन हमलों में ईरान के वायु रक्षा एवं रडार प्रणाली को निशाना बनाया गया।.

see more..

ईरानी हमले का जवाब देंगे-राष्ट्रपति ट्रंप

09 Jun 2026 | 11:43 PM

वाशिंगटन 09 जून (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ईरान ने अमेरिकी सेना के एक अत्याधुनिक अपाचे हेलिकॉप्टर को मार गिराया है और इस हमले का जवाब देना उसके लिए जरूरी हो गया है। .

see more..

एच-1बी वीजा आवेदनों पर एक लाख अमेरिकी डॉलर के शुल्क गैरकानूनी घोषित

09 Jun 2026 | 10:16 PM

वॉशिंगटन, 9 जून (वार्ता) अमेरिका की एक संघीय अदालत ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा नए एच-1बी वीजा पर लगाए गए एक लाख अमेरिकी डॉलर के शुल्क को खारिज कर दिया है। अदालत ने अपने फैसले में कहा कि यह शुल्क एक गैरकानूनी टैक्स था, जिसे लगाने के लिए अमेरिकी कांग्रेस (संसद) ने प्राधिकृत नहीं किया था।.

see more..