Thursday, Jun 18 2026 | Time 01:01 Hrs(IST)
दुनिया


तुर्किये और सऊदी अरब ने होर्मुज जलडमरूमध्य के विकल्प के रुप में रेल मार्ग पर चर्चा की

इस्तांबुल, 04 जून (वार्ता) तुर्की और सऊदी अरब एक ऐसे रेल मार्ग को लेकर बातचीत कर रहे हैं, जिसे आगे चलकर ओमान तक बढ़ाने की योजना है और जो होर्मुज जलडमरूध्य के विकल्प के रूप में काम करेगी।
तुर्की के परिवहन और बुनियादी ढांचा मंत्री अब्दुलकादिर उरालोग्लू ने एक समाचार एजेंसी को बताया कि यह रेल मार्ग काफी हद तक हिजाज़ रेलवे के रास्ते पर आधारित है। उन्होंने कहा, "पहले चरण में तुर्की की सीमा से सीरिया के अलेप्पो तक रेल पटरी का निर्माण करना ज़रूरी है। वहाँ से दमिश्क तक का एक हिस्सा पहले से ही बना हुआ है... जॉर्डन और सऊदी अरब की सीमा वाले हिस्से पर कोई रेलवे नहीं है, हम अभी सऊदी अरब के साथ इसके रास्ते पर चर्चा कर रहे हैं कि यह रास्ता रियाद की ओर मुड़ेगा या इसे हिजाज़ तक लाया जाएगा। हमारा अंतिम लक्ष्य ओमान तक रेल मार्ग बनाना है। वास्तव में, हम होर्मुज जलडमरूमध्य से बचे रहकर निकलने वाले रास्ते की बात कर रहे हैं।"
गौरतलब है कि सऊदी अरब के हिजाज़ क्षेत्र में मक्का और मदीना के बीच पहले से ही एक तेज़ गति वाली रेल लाइन मौजूद है।
श्री उरालोग्लू ने मार्च में कहा था कि तुर्की ऐतिहासिक हिजाज़ रेलवे के उस हिस्से को फिर से चालू करने के लिए दमिश्क सीरिया के साथ बातचीत कर रहा था जो कभी इन देशों को आपस में जोड़ता था।
भारत , जांगिड़
वार्ता/स्पूतनिक
More News

अमेरिका-ईरान के बीच हुए समझौते के मसौदे को जारी करने की तैयारी

17 Jun 2026 | 10:01 PM

वॉशिंगटन, 17 जून (वार्ता) अमेरिका के वार्ताकार ईरान के साथ हुए समझौते के मसौदे को जल्द से जल्द जारी करने का प्रयास कर रहे हैं , हालांकि अमेरिकी प्रशासन के अधिकारी इस समझौते के शब्दों को ज्यादा तवज्जो नहीं दे रहे हैं।.

see more..

ईरान के साथ समझौता 'अंतिम नहीं', वे ठीक से पेश न आए तो फिर से हमले होंगे शुरू : ट्रंप

17 Jun 2026 | 9:55 PM

एवियां-ले-बैं, 17 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दोहराया है कि ईरान के साथ हुआ समझौता ज्ञापन (एमओयू) अभी अंतिम नहीं है और यदि वह ठीक व्यवहार नहीं करता" है तो उसके खिलाफ सैन्य हमले फिर से शुरू किया जा सकता है। .

see more..

ट्रम्प ने मोदी से मुलाकात में खुद को बताया भारत का सच्चा दोस्त, भारत यात्रा का दिया संकेत

17 Jun 2026 | 9:39 PM

एवियन (फ्रांस), 17 जून (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने अपने आप को भारत का सच्चा दोस्त बताते हुए बुधवार को कहा कि रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के संबंध बहुत अच्छे हैं और भारत पर कोई हमला होता है तो अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा।.

see more..

रूस-आसियान शिखर सम्मेलन में पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं मलेशिया के प्रधानमंत्री

17 Jun 2026 | 8:40 PM

कुआलालंपुर, 17 जून (वार्ता) मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम रूस के कजान में आयोजित होने वाले रूस-आसियान शिखर सम्मेलन के दौरान रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मुलाकात कर सकते हैं। मलेशिया के विदेश मंत्रालय ने बुधवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी। .

see more..

पीएम मोदी से मिलीं ईयू अध्यक्ष उर्सुला, भारत के साथ मुक्त व्यापार समझौते की जतायी उम्मीद

17 Jun 2026 | 8:22 PM

एवियन-लेस-बैंस (फ्रांस), 17 जून (वार्ता) यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयन ने फ्रांस में आयोजित हो रहे जी7 शिखर सम्मेलन से इतर भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुलाकात के बाद भारत और यूरोपीय संघ (ईयू) के बीच तय समय-सीमा के भीतर मुक्त व्यापार समझौते (एफटीए) को अंतिम रूप देने की घोषणा की है।.

see more..