Wednesday, Jul 22 2026 | Time 07:39 Hrs(IST)
दुनिया


ईरान ने कुवैत एवं बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किये हमले

ईरान ने कुवैत एवं बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर किये हमले

तेहरान, 08 जुलाई (वार्ता) ईरान ने बुधवार को कहा कि उस पर अमेरिकी हमलों के जवाब में कुवैत और बहरीन में अमेरिकी ठिकानों पर हमला किया है।




अमेरिका के सेंट्रल कमांड (सेंटकॉम) ने मंगलवार रात कहा था कि अमेरिका ने ‘हॉर्मुज जलडमरूमध्य में तीन वाणिज्यिक जहाजों पर ईरान के हमलों के जवाब में’ ईरान के खिलाफ सिलसिलेवार हमले शुरू किये हैं। सेंटकॉम ने बाद में बुधवार को कहा कि उसने अपना अभियान पूरा कर लिया है, जिसमें वायु रक्षा प्रणाली, जहाज-रोधी मिसाइल प्रणाली और छोटी नावों सहित 80 से अधिक ईरानी ठिकानों को निशाना बनाया गया है।


 


फार्स समाचार एजेंसी ने इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स (आईआरजीसी) के एक बयान के हवाले से कहा, “इस आक्रामकता की शुरुआत में आईआरजीसी की नौसेना और वायुसेना ने एक संयुक्त अभियान चलाया और ड्रोन व मिसाइलों का उपयोग करके बहरीन में सलमान बंदरगाह पर अमेरिकी नौसेना के पांचवें बेड़े के साथ-साथ कुवैत में अली अल सलेम हवाई ठिकाने पर हमला किया।”


 


रिपोर्ट के अनुसार, ईरानी सेना ने एक अमेरिकी एमक्यू-9 ड्रोन को भी मार गिराया है। इससे पहले, कुवैत की सेना ने कहा था कि देश की वायु रक्षा प्रणाली दुश्मन की मिसाइलों और ड्रोन को नष्ट कर रही है। सेना ने ‘एक्स’ पर कहा, “ कुवैती वायु रक्षा प्रणाली वर्तमान में दुश्मन के मिसाइल और ड्रोन खतरों का जवाब दे रही है। बहरीन के गृह मंत्रालय ने इससे पहले एक्स पर कहा, “ सायरन बजा दिया गया है। नागरिकों और निवासियों से शांत रहने और निकटतम सुरक्षित स्थान पर जाने का आग्रह किया जाता है।”


 


भारत. श्रवण

वार्ता

More News

ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की

21 Jul 2026 | 8:37 PM

तेहरान/इस्लामाबाद, 21 जुलाई (वार्ता) ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने मंगलवार को पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। ईरान और अमेरिका के बीच समाप्त हो चुके युद्धविराम समझौते को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय मध्यस्थों ने प्रयास तेज कर दिये हैं। .

see more..

इजरायल-लेबनान समझौते के तहत दक्षिणी लेबनान में सेना की तैनाती शुरू

21 Jul 2026 | 8:23 PM

बेरुत, 21 जुलाई (वार्ता) लेबनानी सेना ने दक्षिणी लेबनान के एक क्षेत्र में अपनी तैनाती शुरू कर दी है। यह अमेरिका की मध्यस्थता में हुए समझौते को लागू करने की दिशा में पहला कदम है। इस समझौते के तहत इजरायली सेना को सीमा के कुछ इलाकों से पीछे हटना है।.

see more..

ईरान ने खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य ठिकानों पर हमले किये

21 Jul 2026 | 6:49 PM

तेहरान, 21 जुलाई (वार्ता) ईरान ने अपने जवाबी हमले जारी रखते हुए खाड़ी क्षेत्र में अमेरिकी ठिकानों को निशाना बनाया तथा इस दौरान जॉर्डन, कुवैत, बहरीन और सीरिया में कई स्थानों पर हमले किये गये।.

see more..

गहराते संघर्ष के बीच ट्रंप की ईरान को चेतावनी, प्रत्येक अमेरिकी सैनिक की मौत का बदला लेंगे

21 Jul 2026 | 6:16 PM

वॉशिंगटन, 21 जुलाई (वार्ता) अमेरिका ने ईरान के साथ होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर कूटनीतिक बातचीत जारी रहने के बावजूद उसके खिलाफ अपना सैन्य अभियान जारी रखने का संकेत दिया है। .

see more..

इजरायली सैनिकों की वापसी के लिए अमेरिका से दबाव बनाने की मांग को लेकर ट्रंप से मिलेंगे लेबनान के राष्ट्रपति औन

21 Jul 2026 | 5:52 PM

वॉशिंगटन, 21 जुलाई (वार्ता) लेबनान के राष्ट्रपति जोसेफ औन मंगलवार को ह्वाइट हाउस में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से मुलाकात करेंगे। .

see more..