Tuesday, Aug 18 2026 | Time 14:29 Hrs(IST)
दुनिया


ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की

तेहरान/इस्लामाबाद, 21 जुलाई (वार्ता) ईरान के गृह मंत्री एस्कंदर मोमेनी ने मंगलवार को पाकिस्तान के वरिष्ठ अधिकारियों से मुलाकात की। ईरान और अमेरिका के बीच समाप्त हो चुके युद्धविराम समझौते को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से क्षेत्रीय मध्यस्थों ने प्रयास तेज कर दिये हैं।
प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के अनुसार, यह यात्रा ईरान और अमेरिका के बीच वार्ता को फिर से पटरी पर लाने की दिशा में पाकिस्तान के बढ़ते कूटनीतिक प्रयासों का हिस्सा है। हालांकि, यह अभी भी स्पष्ट नहीं है कि पिछले एक सप्ताह में भड़की भीषण जंग को रोकने के लिए किसी नए ढांचे पर सहमति बन पाएगी या नहीं।
बंद कमरे में हुई बातचीत का हवाला देते हुए दो पाकिस्तानी अधिकारियों ने बताया कि श्री मोमेनी ने इस्लामाबाद में पाकिस्तान के सेना प्रमुख फील्ड मार्शल असीम मुनीर से मुलाकात की। इसके अलावा, मंगलवार को ही उनकी प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ के साथ भी बैठक प्रस्तावित थी।
पाकिस्तान अमेरिका और ईरान के बीच प्रमुख मध्यस्थों में से एक रहा है। उसने पिछले महीने अंतरिम समझौते को कराने में मदद भी की थी। इस समझौते के टूटने के बाद से पाकिस्तान दोनों पक्षों को जून के सहमति पत्र में शामिल अनसुलझे मुद्दों पर बातचीत फिर से शुरू करने के लिए राजी करने में जुटा हुआ है।
पाकिस्तानी अधिकारियों ने मंगलवार की इन बैठकों के विस्तृत ब्योरे की तुरंत घोषणा नहीं की है।
यह कूटनीतिक हलचल ऐसे समय में हो रही है जब ईरान ने अमेरिका के सहयोगी खाड़ी अरब देशों के खिलाफ अपने हमले जारी रखे हैं। हालांकि, अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने रविवार को कहा था कि अमेरिका ईरान के साथ बातचीत के लिए तैयार है। उन्होंने जोर देकर कहा कि 'यह बातचीत वास्तविक और ठोस होनी चाहिए।'
दूसरी ओर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप का रुख काफी सख्त नजर आ रहा है। सप्ताहांत में तीन अमेरिकी सैनिकों के मारे जाने के बाद उन्होंने बदला लेने का संकल्प जताया है।
श्री ट्रंप ने सोशल मीडिया मंच 'ट्रुथ सोशल' पर चेतावनी देते हुए लिखा, "हर बार जब ईरान किसी अमेरिकी सैनिक को मारेगा, तो उसे उसकी कई गुना कीमत चुकानी होगी!" उनका यह बयान इस बात का संकेत है कि कूटनीतिक सफलता के प्रयासों के बीच भी अमेरिका अपनी सैन्य कार्रवाई जारी रखेगा।
भारत जितेन्द्र
वार्ता
More News
एर्दोगन ने ट्रम्प से ईरान के साथ वार्ता जारी रखने का किया आग्रह

एर्दोगन ने ट्रम्प से ईरान के साथ वार्ता जारी रखने का किया आग्रह

18 Aug 2026 | 12:36 PM

अंकारा, 18 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तैयप एर्दोगन ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से अमेरिका और ईरान के बीच तनाव कम करने के लिए कूटनीति का अधिकतम उपयोग करने तथा दोनों देशों के बीच वार्ता जारी रखने का आग्रह किया है। तुर्की के राष्ट्रपति प्रशासन ने मंगलवार को जारी बयान में बताया कि श्री एर्दोगन और श्री ट्रम्प के बीच फोन पर बातचीत हुई, जिसमें दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों के अलावा क्षेत्रीय और वैश्विक घटनाक्रमों पर चर्चा की। बयान के अनुसार, राष्ट्रपति एर्दोगन ने ईरान और अमेरिका के बीच तनाव को दूर करने के लिए कूटनीति का अधिकतम उपयोग करने के महत्व पर जोर दिया और बातचीत जारी रहने की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि तुर्की शांति स्थापित करने के प्रयासों का समर्थन करता रहेगा।

see more..

सेबेस्टियन लेकोर्नू ने कर प्राधिकरण पर साइबर हमले के बाद सुरक्षा बढ़ाने में तेजी लाने का दिया आदेश

18 Aug 2026 | 10:47 AM

पेरिस, 18 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) फ्रांस के प्रधानमंत्री सेबेस्टियन लेकोर्नू ने देश के कर प्राधिकरण पर हुए बड़े पैमाने के साइबर हमले के बाद सरकारी सूचना प्रणालियों की सुरक्षा मजबूत करने के उपायों में तेजी लाने का निर्देश दिया है। .

see more..
अमेरिका ने बातचीत में रुकावट डालने पर ओमान को दी धमकी

अमेरिका ने बातचीत में रुकावट डालने पर ओमान को दी धमकी

18 Aug 2026 | 10:45 AM

वाशिंगटन,18अगस्त(वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने सहयोगी देश ओमान को उनके प्रशासन और ईरान के बीच बातचीत में रुकावट डालने की स्थिति में बम से उड़ाने की धमकी दी है। बीबीसी की एक रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका और ओमान, दोनों ही तेहरान के साथ अलग-अलग बातचीत कर रहे हैं ताकि होर्मुज़ जलडमरूमध्य को फिर से खोला जा सके। यह जलमार्ग वैश्विक अर्थव्यवस्था के लिए बहुत ज़रूरी है। अमेरिका-ईरान तनाव के दौरान यह रास्ता लगभग छह महीनों से ज़्यादा समय से बंद रहा है।

see more..

ट्रंप ने ईरान से आत्मसमर्पण करने को कहा, होर्मुज जलडमरूमध्य को लेकर ओमान के खिलाफ कार्रवाई की धमकी दी

17 Aug 2026 | 11:28 PM

वॉशिंगटन, 17 अगस्त (वार्ता) अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान से आत्मसमर्पण करने काे कहा है। साथ ही दूसरी ओर उन्होंने ओमान के खिलाफ सैन्य कार्रवाई की धमकी दी और दावा किया कि हमास उनकी गाजा शांति योजना के तहत अपने हथियार डाल रहा है। .

see more..

बंगलादेश की पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदा स्थिति के बारे में कोई विशिष्ट जानकारी नहीं : आईसीटी

17 Aug 2026 | 7:28 PM

ढाका, 17 अगस्त (वार्ता) अंतरराष्ट्रीय अपराध न्यायाधिकरण (आईसीटी) के मुख्य अभियोजक मोहम्मद अमीनुल इस्लाम ने आज कहा कि 2024 में सत्ता से हटाये जाने के बाद से भारत में रह रहीं बेदखल पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना की मौजूदा स्थिति के बारे में बंगलादेश के पास कोई विशिष्ट जानकारी नहीं है।.

see more..