More News16 Aug 2026 | 8:01 PMढाका/नयी दिल्ली, 16 अगस्त (वार्ता) बंगलादेश ने रविवार को भारत से पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के प्रत्यर्पण के अपने अनुरोध पर शीघ्र कार्रवाई करने और प्रधानमंत्री तारिक रहमान की भारत यात्रा के लिए "अनुकूल माहौल" बनाने में मदद करने का आग्रह किया।.
see more.. 16 Aug 2026 | 7:07 PMसिडनी, 16 अगस्त (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य में इस साल के अंत में बंदूक वापसी योजना शुरू की जाएगी। बॉन्डी बीच आतंकी हमले के बाद नकदी के बदले हथियार वापस लेने की यह देश की पहली राज्य स्तरीय योजना होगी।.
see more.. 16 Aug 2026 | 5:51 PMकाहिरा, 16 अगस्त (वार्ता) हमास के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को काहिरा में मिस्र के अधिकारियों के साथ वार्ता की। फलस्तीनी संगठन के अनुसार, बातचीत का उद्देश्य कथित इजरायली उल्लंघनों से मिस्र को अवगत कराना और गाजा के लिए तय रोडमैप के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। .
see more..
16 Aug 2026 | 5:18 PMसना, 16 अगस्त (वार्ता) यमन में हूती समूह ने मोखा और मारीब में मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिये हैं। सरकारी बलों और स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन सरकार का समर्थन करने वाले नेशनल रेजिस्टेंस फोर्सेज ने बताया कि एक मिसाइल मोखा में गिरी। राष्ट्रपति नेतृत्व परिषद के सदस्य तारिक सालेह के नेतृत्व वाले इन बलों ने हमले में किसी के हताहत होने या नुकसान के बारे में तत्काल जानकारी नहीं दी। मारीब में प्रांतीय सरकार के मीडिया कार्यालय के अनुसार, शनिवार शाम छह बैलिस्टिक मिसाइलों और चार ड्रोन से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। हमलों में चार लोग घायल हुए तथा मकानों, वाहनों और अन्य नागरिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा।
see more..
16 Aug 2026 | 5:08 PMजकार्ता, 16 अगस्त (वार्ता) इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में शनिवार को आये 7.7 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद के झटकों में 51 लोगों की मौत हो गयी तथा 113 लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) के अनुसार, 9,290 लोग राहत एवं निकासी केंद्रों में शरण लेने को मजबूर हुए हैं। बीएनपीबी के डेटा, सूचना एवं आपदा संचार केंद्र के कार्यवाहक प्रमुख बर्टन एसपी पंजैतान ने रविवार को बताया कि सिका जिले में सबसे अधिक 3,356 लोग और मंगराई में 2,078 लोग राहत शिविरों में हैं। पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांतीय सरकार ने भूकंप के बाद 15 से 28 अगस्त तक 14 दिन की आपातकालीन प्रतिक्रिया अवधि घोषित की है। राज्यपाल मेल्की लाका लेना द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इससे प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलेगी।
see more..