Sunday, Aug 16 2026 | Time 21:09 Hrs(IST)
दुनिया


अंतरराष्ट्रीय बैठकों में प्रतिनिधित्व की मांग पर अड़ा अफगानिस्तान

काबुल, 05 अगस्त (वार्ता/स्पूतनिक) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में अफगानिस्तान में तालिबान शासन के पांच वर्ष पूरे होने के मद्देनजर होने वाली समीक्षा बैठक से पहले अफगानिस्तान के मौजूदा प्रशासन ने अंतरराष्ट्रीय बैठकों में अपने प्रतिनिधि की भागीदारी सुनिश्चित करने की मांग की है।
अफगान रेडियो स्टेशन 'सलाम वतनदार' की रिपोर्ट के अनुसार, सरकार के प्रवक्ता जबीहुल्लाह मुजाहिद ने कहा कि अफगानिस्तान के प्रतिनिधियों की अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उपस्थिति के लिए आवश्यक परिस्थितियां बनायी जानी चाहिए।
वर्तमान में संयुक्त राष्ट्र में अफगानिस्तान के स्थायी प्रतिनिधि के रूप में पूर्व सरकार द्वारा नियुक्त नसीर अहमद फाइक नाममात्र के प्रतिनिधि बने हुए हैं।
श्री मुजाहिद ने कहा, "अफगानिस्तान अंतरराष्ट्रीय समुदाय का अभिन्न हिस्सा है और सभी देशों को संयुक्त राष्ट्र की सदस्यता का अधिकार है। अफगानिस्तान के इस अधिकार को भी मान्यता मिलनी चाहिए थी, लेकिन लगभग पांच वर्षों से इसे नजरअंदाज किया जा रहा है। मानवाधिकारों की रक्षा का दावा करने वाले संगठन के लिए यह दुर्भाग्यपूर्ण है। अफगानिस्तान संयुक्त राष्ट्र में उपस्थित होकर अपने अधिकारों की रक्षा करना और अपने संबंध में उठाए जाने वाले मुद्दों पर जवाब देना चाहता है।"
उल्लेखनीय है कि सोमवार को संयुक्त राष्ट्र में डेनमार्क की स्थायी प्रतिनिधि क्रिस्टिना मार्कस लासेन ने कहा था कि सुरक्षा परिषद अफगानिस्तान में तालिबान के सत्ता में लौटने की पांचवीं वर्षगांठ के अवसर पर वहां की स्थिति की समीक्षा करेगी। उन्होंने बताया कि बैठक में विशेष रूप से अफगान नागरिकों, खासकर महिलाओं और लड़कियों पर पड़े प्रभाव पर चर्चा होगी।
उल्लेखनीय है कि अगस्त 2021 में तालिबान ने अमेरिका समर्थित सरकार को हटाकर अफगानिस्तान की सत्ता पर कब्जा कर लिया था। इसके बाद अमेरिका और नाटो की सेनाएं लगभग 20 वर्ष की सैन्य मौजूदगी समाप्त कर देश से वापस लौट गयी थीं। तत्कालीन राष्ट्रपति अशरफ गनी राजधानी काबुल के पतन से कुछ घंटे पहले ही देश छोड़कर चले गये थे, जिसके बाद तत्कालीन सरकार का पतन हो गया।
शादाब
वार्ता/स्पूतनिक
More News

ऑस्ट्रेलिया : बॉन्डी बीच हमले के बाद न्यू साउथ वेल्स में बंदूक वापसी योजना शुरू होगी

16 Aug 2026 | 7:07 PM

सिडनी, 16 अगस्त (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के सबसे अधिक आबादी वाले न्यू साउथ वेल्स (एनएसडब्ल्यू) राज्य में इस साल के अंत में बंदूक वापसी योजना शुरू की जाएगी। बॉन्डी बीच आतंकी हमले के बाद नकदी के बदले हथियार वापस लेने की यह देश की पहली राज्य स्तरीय योजना होगी।.

see more..

हमास प्रतिनिधिमंडल ने मिस्र में की वार्ता, इजरायली उल्लंघनों, गाजा योजना के क्रियान्वयन पर चर्चा

16 Aug 2026 | 5:51 PM

काहिरा, 16 अगस्त (वार्ता) हमास के एक वरिष्ठ प्रतिनिधिमंडल ने रविवार को काहिरा में मिस्र के अधिकारियों के साथ वार्ता की। फलस्तीनी संगठन के अनुसार, बातचीत का उद्देश्य कथित इजरायली उल्लंघनों से मिस्र को अवगत कराना और गाजा के लिए तय रोडमैप के क्रियान्वयन को सुनिश्चित करना था। .

see more..
यमन में हूती हमलों में तेजी, मोखा, मारीब को बनाया निशाना

यमन में हूती हमलों में तेजी, मोखा, मारीब को बनाया निशाना

16 Aug 2026 | 5:18 PM

सना, 16 अगस्त (वार्ता) यमन में हूती समूह ने मोखा और मारीब में मिसाइल और ड्रोन हमले तेज कर दिये हैं। सरकारी बलों और स्थानीय अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त यमन सरकार का समर्थन करने वाले नेशनल रेजिस्टेंस फोर्सेज ने बताया कि एक मिसाइल मोखा में गिरी। राष्ट्रपति नेतृत्व परिषद के सदस्य तारिक सालेह के नेतृत्व वाले इन बलों ने हमले में किसी के हताहत होने या नुकसान के बारे में तत्काल जानकारी नहीं दी। मारीब में प्रांतीय सरकार के मीडिया कार्यालय के अनुसार, शनिवार शाम छह बैलिस्टिक मिसाइलों और चार ड्रोन से रिहायशी इलाकों को निशाना बनाया गया। हमलों में चार लोग घायल हुए तथा मकानों, वाहनों और अन्य नागरिक संपत्तियों को नुकसान पहुंचा।

see more..
इंडोनेशिया : भूकंप से 51 लोगों की मौत, 9,290 लोग राहत शिविरों में पहुंचे, आपातकाल लागू

इंडोनेशिया : भूकंप से 51 लोगों की मौत, 9,290 लोग राहत शिविरों में पहुंचे, आपातकाल लागू

16 Aug 2026 | 5:08 PM

जकार्ता, 16 अगस्त (वार्ता) इंडोनेशिया के पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांत में शनिवार को आये 7.7 तीव्रता के भूकंप और उसके बाद के झटकों में 51 लोगों की मौत हो गयी तथा 113 लोग घायल हुए हैं। राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन एजेंसी (बीएनपीबी) के अनुसार, 9,290 लोग राहत एवं निकासी केंद्रों में शरण लेने को मजबूर हुए हैं। बीएनपीबी के डेटा, सूचना एवं आपदा संचार केंद्र के कार्यवाहक प्रमुख बर्टन एसपी पंजैतान ने रविवार को बताया कि सिका जिले में सबसे अधिक 3,356 लोग और मंगराई में 2,078 लोग राहत शिविरों में हैं। पूर्वी नुसा तेंगारा प्रांतीय सरकार ने भूकंप के बाद 15 से 28 अगस्त तक 14 दिन की आपातकालीन प्रतिक्रिया अवधि घोषित की है। राज्यपाल मेल्की लाका लेना द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इससे प्रभावित क्षेत्रों में राहत, बचाव और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने में मदद मिलेगी।

see more..

ऑस्ट्रेलिया में भारतीय मूल के तीन कारोबारियों की दुकानों में चोरी, पुलिस की देरी पर नाराजगी

16 Aug 2026 | 2:56 PM

एडिलेड, 16 अगस्त (वार्ता) ऑस्ट्रेलिया के ब्लेयर एथोल इलाके में एक ही रात में भारतीय मूल के तीन कारोबारियों की दुकानों में चोरी की घटनाएं सामने आयी हैं। चोरों ने दुकानों के दरवाजे और खिड़कियां तोड़कर कैश रजिस्टर उखाड़ लिये, जिससे कारोबारियों को हजारों डॉलर का नुकसान हुआ है। .

see more..