Monday, Sep 7 2026 | Time 18:01 Hrs(IST)
दुनिया


ईरान ने होर्मुज खोलने के लिए अमेरिका के सामने रखी कई शर्तें

तेहरान, 18 अगस्त (वार्ता) ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बघेर गालिबाफ ने अमेरिका के सामने होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए कई शर्तें रखी हैं तथा उन्होंने स्पष्ट किया कि अमेरिका के ईरानी बंदरगाहों की नाकेबंदी हटाये जाने , जब्त संपत्तियों को मुक्त करने और तेल पर से प्रतिबंध हटाये जाने के साथ ही सैन्य धमकियां बंद करने तक इस जलमार्ग को नहीं खोला जायेगा।
जून में अमेरिका-ईरान के बीच तनाव कम करने तथा 60 दिनों में अंतिम समझौते तक पहुंचने के लिए एक सहमति पत्र (एमओयू) बना था, जिसकी समय सीमा बिना किसी सफलता के समाप्त हो गयी है। इस बीच, होर्मुज जलडमरूमध्य में एक पोत पर हमला होने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी, जिससे क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है।
वार्ता विफल होने और लंबा संघर्ष खींचने की आशंका के चलते वैश्विक बाजारों पर असर पड़ा है। ब्रेंट क्रूड बढ़कर 91 डॉलर और डब्ल्यूटीआई वायदा 85 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया है।
इसके साथ ही अमेरिका और जर्मनी सहित कई प्रमुख देशों में बॉन्ड यील्ड बहु-वर्षीय उच्चतम स्तर पर पहुंच गयी है, जिससे वैश्विक अर्थव्यवस्था और उधारी लागतों पर राजकोषीय दबाव बढ़ता दिख रहा है।
आलम अशोक
वार्ता
More News

अमेरिका ने रूस-यूक्रेन के साथ त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने पर दिया जोर

07 Sep 2026 | 4:48 PM

कीव, 07 सितंबर (वार्ता) अमेरिका ने रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त करने के प्रयासों के तहत यूक्रेन और रूस के साथ त्रिपक्षीय वार्ता फिर शुरू करने पर जोर दिया है। अमेरिका के दूत स्टीव विटकॉफ और जैरेड कुशनर ने कीव में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के साथ इस मसले पर महत्वपूर्ण बातचीत की।.

see more..

ईरान ने अमेरिका पर होर्मुज जलडमरूमध्य में माल ढुलाई में बाधा डालने का लगाया आरोप

07 Sep 2026 | 1:57 PM

मॉस्को, 07 सितंबर (स्पूतनिक) ईरान ने अमेरिका पर होर्मुज जलडमरूमध्य में माल ढुलाई और जहाजों की आवाजाही में बाधा डालने का गंभीर आरोप लगाते हुए बताया है कि यह महत्वपूर्ण जलमार्ग समुद्री यातायात के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।.

see more..

रूस-यूक्रेन वार्ता को इस्तांबुल में फिर से शुरू कराने की कोशिश : तुर्की

07 Sep 2026 | 1:05 PM

अंकारा, 07 सितंबर (स्पूतनिक/वार्ता) तुर्की को उम्मीद है कि रूस-यूक्रेन वार्ता प्रक्रिया को फिर से इस्तांबुल लाया जा सकता है और उसका मानना है कि पश्चिमी देशों को इस पहल का समर्थन करना चाहिए। यह जानकारी तुर्की सरकार के सूत्र ने स्पुतनिक को दी।.

see more..

तुर्की रूस-यूक्रेन बातचीत इस्तांबुल में शुरू करने की कर रहा है कोशिश

07 Sep 2026 | 12:31 PM

Turkey seeks to resume Russia-Ukraine negotiations in Istanbul
Moscow, Sept 7 (Sputnik/UNI) Turkey hopes to return the Russia-Ukraine negotiation process to Istanbul and believes Western countries should support this initiative, a source in the Turkish government told Sputnik.

see more..