Saturday, Mar 7 2026 | Time 05:14 Hrs(IST)
भारत


तेजस में जीवन रक्षक प्रणाली का अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सफल परीक्षण

तेजस में जीवन रक्षक प्रणाली का अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सफल परीक्षण

नयी दिल्ली 05 मार्च (वार्ता) रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) की एक प्रयोगशाला ने स्वदेशी लड़ाकू विमान तेजस के लिए देश में ही विकसित ऑन-बोर्ड ऑक्सीजन जनरेटिंग सिस्टम (ओबीओजीएस) आधारित जीवन रक्षक प्रणाली का अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सफल परीक्षण किया है।

यह एक अत्याधुनिक प्रणाली है जिसे उड़ान के दौरान पायलटों के लिए सांस लेने योग्य ऑक्सीजन उत्पन्न करने और नियंत्रित करने के लिए डिज़ाइन किया गया है। इससे पारंपरिक तरल ऑक्सीजन सिलेंडर-आधारित प्रणालियों पर निर्भरता समाप्त हो जायेगी। इस प्रणाली का हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एजेंसी के एलसीए-प्रोटोटाइप व्हीकल-3 विमान पर कठोर परीक्षण किया गया। इसमें समुद्र तल से 50,000 फुट की ऊँचाई और हाई-जी युद्धाभ्यास सहित विभिन्न उड़ान स्थितियों में कड़े एयरोमेडिकल मानकों को पूरा किया गया।

ये परीक्षण डीआरडीओ की बेंगलुरु स्थित प्रयोगशाला, डिफेंस बायो-इंजीनियरिंग एंड इलेक्ट्रो मेडिकल लेबोरेटरी ने मंगलवार को किये।

ये परीक्षण विमान के ऊंचाई पर एरोबैटिक युद्धाभ्यास, टैक्सीइंग, टेक ऑफ, क्रूज, जी टर्न और लैंडिंग के दौरान किये गये। सेंटर फॉर मिलिट्री एयरवर्थनेस एंड सर्टिफिकेशन से उड़ान की मंजूरी के बाद, सिस्टम ने सभी निर्दिष्ट मापदंडों को सफलतापूर्वक पूरा किया। यह वास्तविक समय में ऑक्सीजन उत्पादन सुनिश्चित करेगा, जिससे पायलट की सहनशक्ति और परिचालन प्रभावशीलता बढ़ेगी। उचित संशोधनों के साथ, इस प्रणाली को मिग-29 के और अन्य विमानों में उपयोग के लिए भी अनुकूलित किया जा सकता है।

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इस उल्लेखनीय उपलब्धि पर डीआरडीओ, वायु सेना, सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों और उद्योग भागीदारों को बधाई दी। उन्होंने कहा कि यह विकास अत्याधुनिक रक्षा प्रौद्योगिकियों के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को मजबूत करता है और ‘विकसित भारत 2047’ के दृष्टिकोण के अनुरूप है। रक्षा अनुसंधान एवं विकास विभाग के सचिव और डीआरडीओ के अध्यक्ष डॉ समीर वी कामत ने भी सफल परीक्षण में योगदान के लिए डीआरडीओ टीम, वायु सेना और उद्योग भागीदारों की सराहना की।

संजीव

वार्ता

More News

पश्चिम एशिया से 14,992 यात्री भारत लौटे

06 Mar 2026 | 9:33 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) अमेरिका और इजरायल द्वारा गत 28 फरवरी को ईरान पर किये गये हमले के बाद पश्चिम एशिया में फंसे 14,992 यात्री अब तक भारत लौट आये हैं। .

see more..

ट्रंप का नारा: ईरान को फिर से बनाओ महान, दी चेतावनी -'बिना शर्त आत्मसमर्पण' के बिना समझौता नहीं

06 Mar 2026 | 9:07 PM

नई दिल्ली, 6 मार्च (वार्ता) अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक नया नारा दिया - ईरान को फिर से बनाओ महान (एमआईजीए)। हालांकि, उन्होंने साथ ही यह चेतावनी भी दी है कि ईरान के 'बिना शर्त आत्मसमर्पण' करने के अलावा और किसी भी तरह उसके साथ कोई समझौता नहीं किया जाएगा।.

see more..

दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान झड़प में व्यक्ति की मौत के बाद तनाव, पुलिस की तैनाती

06 Mar 2026 | 9:06 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) दिल्ली के उत्तम नगर में होली के दौरान दो परिवारों के बीच हुई झड़प में 26 वर्षीय युवक की मौत होने के बाद शुक्रवार को इलाके में अर्धसैनिक एवं दिल्ली पुलिस की टीमें भेजी गयीं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। .

see more..

प्रधानमंत्री मोदी नौ मार्च को बजट-पश्चात वेबिनार को करेंगे संबोधित

06 Mar 2026 | 9:01 PM

नयी दिल्ली, 06 मार्च (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नौ मार्च (सोमवार) को केंद्रीय बजट 2026–27 में घोषित प्रमुख पहलों पर चर्चा के लिए 11:30 बजे एक वेबिनार को संबोधित करेंगे। .

see more..
जामिया देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : प्रोफेसर आसिफ़

जामिया देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध : प्रोफेसर आसिफ़

06 Mar 2026 | 8:57 PM

नयी दिल्ली 06 मार्च (वार्ता) जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर मज़हर आसिफ़ ने कहा कि जामिया देश की प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत करने और भावी सिविल सेवकों को तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रोफ़ेसर आसिफ़ ने जामिया के सेंटर फॉर कोचिंग एंड करियर प्लानिंग की रेजिडेंशियल कोचिंग अकादमी (आरसीए) की संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 में शानदार सफलता के लिए ख़ुशी का इजहार करते हुए जामिया परिवार की ओर से सभी सफल अभ्यर्थियों को हार्दिक बधाई दी।

see more..