Monday, Mar 16 2026 | Time 13:51 Hrs(IST)
मनोरंजन


'वागले की दुनिया' में सुगंधा मिश्रा की हुयी एंट्री

'वागले की दुनिया' में सुगंधा मिश्रा की हुयी एंट्री

मुंबई, 17 अप्रैल (वार्ता) सोनी सब के शो वागले की दुनिया -नई पीढ़ी, नए किस्से में अभिनेत्री और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा की एंट्री हो गयी है।

सुगंधा मिश्रा ,'वागले की दुनिया' में सुमन गढिया का किरदार निभाती नजर आयेंगी। यह एक अल्हड़, बेहद नाटकीय और चालाक महिला है, जिसे हर परिस्थिति को ड्रामा में बदलने की कला बखूबी आती है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को एक चौंकाने वाला मोड़ देखने को मिलेगा, जब सुमन एक सुनियोजित जाल में राजेश वागले (सुमीत राघवन) को फंसाते हुए उन पर अनुचित व्यवहार का झूठा आरोप लगा देती हैं।

सुगंधा मिश्रा ने कहा, मुझे सुमन का किरदार पहली ही बार में बेहद पसंद आ गया। वह अजीब, अप्रत्याशित और परतों से भरा है ।एक ऐसा रोल जो आपको एक्टिंग का भरपूर आनंद देता है और खुद को बार-बार चौंकाने का मौका देता है। मेरे अंदर हमेशा से थोड़ा सा 'ड्रामा क्वीन' था, इसलिए सुमन का किरदार निभाना मेरे लिए काफी स्वाभाविक लगा। यह किरदार मजेदार तो है ही, पर पहली बार कुछ गंभीर और भावनात्मक दृश्य करने का मौका भी मिला, जो चुनौतीपूर्ण और रोमांचक दोनों रहा। भारती आचरेकर जी जैसे दिग्गज कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सम्मान की बात थी डर भी लगा और प्रेरणा भी मिली। पूरी टीम ने मुझे बहुत अपनापन दिया और पूरे सफर में बेहद सहयोगी और उत्साहवर्धक रही।”

सुमित राघवन ने कहा, राजेश एक ऐसा किरदार है जो हमेशा सही काम करने में विश्वास रखता है, चाहे कोई देख रहा हो या नहीं। इस वजह से उस पर इतना गंभीर आरोप लगना उसके लिए और पूरे परिवार के लिए एक बड़ा भावनात्मक झटका है। शो ने इस ट्रैक को बेहद संवेदनशीलता और खूबसूरती से प्रस्तुत किया है, जिसमें रिश्तों की ताकत और सच्चाई की अहमियत को भी उभारा गया है। सुगंधा के साथ काम करना आनंददायक रहा। उन्होंने सेट पर नई ऊर्जा ला दी और सुमन के किरदार को पूरी तरह जीवंत कर दिया। पर्दे के पीछे हम खूब हंसे, लेकिन ऑन-स्क्रीन भावनात्मक दृश्यों में भी उन्होंने लाजवाब संतुलन दिखाया।

वागले की दुनिया ,नई पीढ़ी, नए किस्से, सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

प्रेम

वार्ता

More News

स्टार प्लस ने नए शो 'तुम देना साथ मेरा' का किया एलान

16 Mar 2026 | 9:59 AM

मुंबई, 16 मार्च (वार्ता)स्टार प्लस दर्शकों के लिए नया शो 'तुम देना साथ मेरा' लेकर आ रहा है । इस शो के जरिए फैंस के पसंदीदा कलाकार सृति झा और शब्बीर अहलूवालिया लंबे समय बाद एक बार फिर साथ नजर आएंगे। अपराजिता और रक्षित के रूप में उनकी वापसी ने अभी से टेलीविजन दर्शकों के बीच हलचल पैदा कर दी है।.

see more..

‘गोलमाल 5’ में शरमन जोशी की वापसी

15 Mar 2026 | 5:02 PM

मुंबई, 15 मार्च (वार्ता) अभिनेता शरमन जोशी आधिकारिक तौर पर गोलमाल 5 की कास्ट में शामिल हो गए .

see more..

जाह्नवी कपूर ने की 'हैमनेट' में जैकोबी जूप के अभिनय तारीफ

15 Mar 2026 | 4:58 PM

मुंबई, 15 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेत्री जाह्नवी कपूर ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया पेज पर ड्रामा 'हैमनेट' में बेहतरीन अभिनय के लिए युवा अभिनेता जैकोबी जूप तारीफ़ की है और कहा है कि जैकोबी जूप के अभिनय ने उन पर गहरा असर डाला है।.

see more..

पुलकित सम्राट कृति खरबंदा की शादी के दो साल पूरे

15 Mar 2026 | 4:27 PM

मुंबई, 15 मार्च (वार्ता) पुलकित सम्राट और कृति खरबंदा की शादी के दो साल पूरे हो गये हैं।.

see more..

‘लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस’ का टीज़र पोस्टर अंशुमन झा के जन्मदिन पर रिलीज

15 Mar 2026 | 4:10 PM

मुंबई, 15 मार्च (वार्ता) फर्स्ट रे फिल्म्स ने अपनी बहुप्रतीक्षित एक्शन थ्रिलर फिल्म लकड़बग्घा 2: द मंकी बिज़नेस का टीज़र पोस्टर जारी कर दिया है। .

see more..