Friday, Feb 13 2026 | Time 12:52 Hrs(IST)
मनोरंजन


'वागले की दुनिया' में सुगंधा मिश्रा की हुयी एंट्री

'वागले की दुनिया' में सुगंधा मिश्रा की हुयी एंट्री

मुंबई, 17 अप्रैल (वार्ता) सोनी सब के शो वागले की दुनिया -नई पीढ़ी, नए किस्से में अभिनेत्री और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा की एंट्री हो गयी है।

सुगंधा मिश्रा ,'वागले की दुनिया' में सुमन गढिया का किरदार निभाती नजर आयेंगी। यह एक अल्हड़, बेहद नाटकीय और चालाक महिला है, जिसे हर परिस्थिति को ड्रामा में बदलने की कला बखूबी आती है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को एक चौंकाने वाला मोड़ देखने को मिलेगा, जब सुमन एक सुनियोजित जाल में राजेश वागले (सुमीत राघवन) को फंसाते हुए उन पर अनुचित व्यवहार का झूठा आरोप लगा देती हैं।

सुगंधा मिश्रा ने कहा, मुझे सुमन का किरदार पहली ही बार में बेहद पसंद आ गया। वह अजीब, अप्रत्याशित और परतों से भरा है ।एक ऐसा रोल जो आपको एक्टिंग का भरपूर आनंद देता है और खुद को बार-बार चौंकाने का मौका देता है। मेरे अंदर हमेशा से थोड़ा सा 'ड्रामा क्वीन' था, इसलिए सुमन का किरदार निभाना मेरे लिए काफी स्वाभाविक लगा। यह किरदार मजेदार तो है ही, पर पहली बार कुछ गंभीर और भावनात्मक दृश्य करने का मौका भी मिला, जो चुनौतीपूर्ण और रोमांचक दोनों रहा। भारती आचरेकर जी जैसे दिग्गज कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सम्मान की बात थी डर भी लगा और प्रेरणा भी मिली। पूरी टीम ने मुझे बहुत अपनापन दिया और पूरे सफर में बेहद सहयोगी और उत्साहवर्धक रही।”

सुमित राघवन ने कहा, राजेश एक ऐसा किरदार है जो हमेशा सही काम करने में विश्वास रखता है, चाहे कोई देख रहा हो या नहीं। इस वजह से उस पर इतना गंभीर आरोप लगना उसके लिए और पूरे परिवार के लिए एक बड़ा भावनात्मक झटका है। शो ने इस ट्रैक को बेहद संवेदनशीलता और खूबसूरती से प्रस्तुत किया है, जिसमें रिश्तों की ताकत और सच्चाई की अहमियत को भी उभारा गया है। सुगंधा के साथ काम करना आनंददायक रहा। उन्होंने सेट पर नई ऊर्जा ला दी और सुमन के किरदार को पूरी तरह जीवंत कर दिया। पर्दे के पीछे हम खूब हंसे, लेकिन ऑन-स्क्रीन भावनात्मक दृश्यों में भी उन्होंने लाजवाब संतुलन दिखाया।

वागले की दुनिया ,नई पीढ़ी, नए किस्से, सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।

प्रेम

वार्ता

More News

सिद्धांत चतुर्वेदी ने ‘दो दीवाने सहर में’ के साथ शुरू किया अपना रोमांटिक हीरो का सफर

13 Feb 2026 | 10:57 AM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता) बॉलीवुड अभिनेता सिद्धांत चतुर्वेदी अपने सिनेमाई सफर के एक नए अध्याय में कदम रख रहे हैं, जहां वह पहली बार पूरी तरह से रोमांटिक हीरो की भूमिका निभाते नजर आनेवाले हैं। सिद्धांत फिलहाल फिल्म ‘दो दीवाने सहर में’ के जरिए अपने अब तक के इंटेंस और लेयर्ड किरदारों से अलग, संवेदनशील, आकर्षक और भावनात्मक अंदाज में दिखाई देंगे। कई लोग इसे उनका 'लवर बॉय एरा' भी कह रहे हैं।.

see more..

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने ‘रागिनी 3’ का किया एलान, तमन्ना भाटिया और जुनैद खान की जोड़ी आयेगी नजर

13 Feb 2026 | 10:13 AM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता)बालाजी मोशन पिक्चर्स ने थ्रिलिंग डेट नाइट हॉरर फिल्म ‘रागिनी 3’ का ऐलान किया है। इस फिल्म में लीड रोल में तमन्ना भाटिया होंगी और उनके साथ जुनैद खान नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष करेंगे।.

see more..

बालाजी मोशन पिक्चर्स ने ‘रागिनी 3’ का किया एलान, तमन्ना भाटिया और जुनैद खान की जोड़ी आयेगी नजर

13 Feb 2026 | 10:13 AM

मुंबई, 13 फरवरी (वार्ता)बालाजी मोशन पिक्चर्स ने थ्रिलिंग डेट नाइट हॉरर फिल्म ‘रागिनी 3’ का ऐलान किया है। इस फिल्म में लीड रोल में तमन्ना भाटिया होंगी और उनके साथ जुनैद खान नजर आएंगे। फिल्म का निर्देशन शशांक घोष करेंगे।.

see more..
अदालती आदेश के बाद राजपाल यादव को मिला फिल्म उद्योग का समर्थन

अदालती आदेश के बाद राजपाल यादव को मिला फिल्म उद्योग का समर्थन

12 Feb 2026 | 6:54 PM

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) चेक बाउंस मामले में तिहाड़ जेल में आत्मसमर्पण करने वाले अभिनेता राजपाल यादव के समर्थन और सहायता के लिए फिलम उद्योग की कई हस्तियां सामने आयी है। गायक गुरु रंधावा ने घोषणा की है कि वह अपनी आगामी संगीत वीडियो में 'भूल भुलैया' के अभिनेता को शामिल करेंगे और उन्होंने इसके लिए यादव को अग्रिम भुगतान भी कर दिया है।

see more..

निखिल सिद्धार्थ एक भारतीय सम्राट के जीवन पर आधारित 'स्वयंभू' को लेकर हैं उत्साहित

12 Feb 2026 | 6:50 PM

नयी दिल्ली, 12 फरवरी (वार्ता) निखिल सिद्धार्थ अपनी आगामी फिल्म "स्वयंभू" को लेकर बेहद उत्साहित हैं, जो एक भारतीय सम्राट के जीवन पर आधारित है।.

see more..