Friday, Mar 6 2026 | Time 14:31 Hrs(IST)
मनोरंजन


शर्मीलेपन को दूर करने और अभिनय में निपुण बनने के लिए सनी देओल चले गए थे विदेश

शर्मीलेपन को दूर करने और अभिनय में निपुण बनने के लिए सनी देओल चले गए थे विदेश

मुंबई, 15 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड के माचो हीरो सनी देओल ने बताया है कि शर्मीलेपन को दूर करने और अभिनय में निपुण बनने के लिए वह 19 साल की उम्र में भारत छोड़कर विदेश चले गए थे, जहां उन्होंने थिएटर स्कूल से प्रशिक्षण लिया।

सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन का लोकप्रिय सिंगिंग रियलिटी शो ‘इंडियन आइडल 15’ इस हफ्ते सनी देओल के सम्मान में एक खास एपिसोड लेकर आ रहा है! आगामी फिल्म ‘जाट’ की स्टारकास्ट इस शो में शिरकत करेगी, जिसमें सनी देओल, रणदीप हुड्डा और विनीत कुमार मंच की रौनक बढ़ाएंगे। इस खास मौके पर 'आइडल का आशीर्वाद फेस' रागिनी, सनी देओल की डेब्यू फ़िल्म बेताब के मशहूर गाने ‘जब हम जवां होंगे’ की सुरीली प्रस्तुति देकर सभी को मंत्रमुग्ध कर देंगी।

सनी देओल ने कहा, "रागिनी ने मुझे उस वक्त वापस पहुंचा दिया जब हमने यह गाना शूट किया था। इस गाने को पूरा करने में हमें कई दिन लगे,क्योंकि मौसम बार-बार बदल रहा था, और हमें सही परिस्थितियों का इंतजार करना पड़ा था। लेकिन इस फिल्म की शूटिंग किसी पिकनिक से कम नहीं थी, हमने खूब मस्ती की। यह मेरी सबसे पसंदीदा और मजेदार फिल्मों में से एक थी। कोई टेंशन नहीं, कोई ओवरथिंकिंग नहीं।बस फन ही फन! जिस तरह से तुमने यह गाना गाया, मैं सचमुच उस दौर में लौट गया। मुझे यह भी याद आ गया कि इस फिल्म में सोनू निगम जी ने मेरे बचपन का किरदार निभाया था।"

इसके बाद बादशाह ने सनी देओल से पूछा, "आपको कब एहसास हुआ कि आपको फिल्मों में आना है? क्या यह बचपन से ही आपका सपना था?" सनी देओल ने जवाब दिया, "बचपन में मैं इन सबसे काफी दूर था, लेकिन जैसा कहते हैं, यह सब जीन्स में होता है। कहीं न कहीं मेरे अंदर यह जुनून पहले से था। मैं अपने पिता (धर्मेंद्र) के साथ बड़ा हुआ, उनकी हर फिल्म देखी, और बिना सोचे-समझे मैं भी उसी रास्ते पर चल पड़ा। बचपन में हम सिर्फ मस्ती किया करते थे, पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान नहीं देते थे, लेकिन स्कूल खत्म होने के बाद यह तय करना था कि आगे क्या करना है। तभी मैंने फैसला किया कि मुझे एक्टर बनना है। मैं तब लगभग 19-20 साल का था। मैं बहुत शर्मीला था, इसलिए मैंने खुद को अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकालने का सोचा। मैंने विदेश जाकर एक थिएटर स्कूल जॉइन किया, जहां कोई मुझे नहीं जानता था। वहीं से मैंने काम करना शुरू किया और धीरे-धीरे मेरा आत्मविश्वास बढ़ने लगा। वहीं से मेरी जर्नी शुरू हुई। फिर मैं भारत लौटा और ‘बेताब’, ‘अर्जुन’, ‘डकैत’ जैसी फिल्मों में काम किया।"

इंडियन आइडल 15 का यह खास एपिसोड इस शनिवार और रविवार रात 8:30 बजे सिर्फ़ सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविजन और सोनी लिव पर प्रसारित होगा।

प्रेम

वार्ता

More News

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव का देसी लोकगीत 'मछरिया मारे चलले' रिलीज

06 Mar 2026 | 11:57 AM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव का देसी लोकगीत 'मछरिया मारे चलले' रिलीज हो गया है। देसी लोकगीत 'मछरिया मारे चलले' का निर्माण फिल्म निर्माता रत्नाकर कुमार ने किया है। यह गाना देसी अंदाज में फिल्माया गया है, जोकि देखते ही बन रहा है। लोकगीत 'मछरिया मारे चलले' वर्ल्डवाइड रिकॉर्ड्स भोजपुरी के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर रिलीज कर दिया गया है। .

see more..

बच्चों की सुरक्षा पर एकता कपूर की पहल: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कंसेंट और सेफ टच का अहम संदेश

06 Mar 2026 | 11:46 AM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) फिल्म निर्माता एकता कपूर ने अपने शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कंसेंट और सेफ टच का संदेश दिया है। स्टार प्लस ने सालों से ऐसी कहानियाँ बनाई हैं जो भावनाओं और गहरे ड्रामे से भरी होती हैं। इसके सबसे यादगार शोज में से एक, 'क्यूँकि सास भी कभी बहू थी', सिर्फ एक फैमिली सीरियल से कहीं बढ़कर था। यह एक ऐसा शो बना जिसने असल जिंदगी की समस्याओं और जरूरी सामाजिक मुद्दों को बहुत ही सहज तरीके से दिखाया, और उन किरदारों के जरिए बातचीत शुरू करने में मदद की जिनसे दर्शक खुद को गहराई से जुड़ा हुआ महसूस करते थे।.

see more..

बच्चों की सुरक्षा पर एकता कपूर की पहल: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कंसेंट और सेफ टच का अहम संदेश

06 Mar 2026 | 11:46 AM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) फिल्म निर्माता एकता कपूर ने अपने शो ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’ में कंसेंट और सेफ टच का संदेश दिया है। स्टार प्लस ने सालों से ऐसी कहानियाँ बनाई हैं जो भावनाओं और गहरे ड्रामे से भरी होती हैं। इसके सबसे यादगार शोज में से एक, 'क्यूँकि सास भी कभी बहू थी', सिर्फ एक फैमिली सीरियल से कहीं बढ़कर था। यह एक ऐसा शो बना जिसने असल जिंदगी की समस्याओं और जरूरी सामाजिक मुद्दों को बहुत ही सहज तरीके से दिखाया, और उन किरदारों के जरिए बातचीत शुरू करने में मदद की जिनसे दर्शक खुद को गहराई से जुड़ा हुआ महसूस करते थे।.

see more..

जैस्मीन अख्तर और डॉ. ज़्यूस ने नए पंजाबी ट्रैक ‘व्हिप’ के साथ धमाल मचाया

06 Mar 2026 | 10:56 AM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता)सिंगर जैस्मीन अख्तर ने अपना लेटेस्ट ट्रैक “व्हिप” रिलीज़ किया है, जो मशहूर म्यूज़िक प्रोड्यूसर डॉ. ज़्यूस के साथ एक हाई-एनर्जी कोलेबोरेशन है। एटीट्यूड, बोल्ड विज़ुअल्स और पावरफुल बीट्स से भरा यह नया गाना पंजाबी म्यूज़िक लवर्स के बीच पहले से ही एक्साइटमेंट पैदा कर रहा है।.

see more..

जब खुली किताब पर फिल्म बनाने का विचार मन में पहले से था : सौरभ शुक्ला

06 Mar 2026 | 10:40 AM

मुंबई, 06 मार्च (वार्ता) बॉलीवुड के जानेमाने चरित्र अभिनेता और निर्देशक सौरभ शुक्ला का कहना है कि नाटक 'जब खुली किताब' पर फिल्म बनाने का विचार उनके मन में पहले से था। कभी-कभी किसी कहानी की मंज़िल कैमरा शुरू होने से पहले ही तय हो जाती है। “जब खुली किताब” की यात्रा भी ऐसी ही है। इसकी शुरुआत थिएटर के मंच से हुई थी और अब यह फिल्म के रूप में दर्शकों के सामने आ रही है।.

see more..