Tuesday, Dec 16 2025 | Time 11:52 Hrs(IST)
भारत


सुप्रीम कोर्ट ने की पूर्व मुख्यमंत्री कोड़ा की याचिका खारिज, नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

सुप्रीम कोर्ट ने की पूर्व मुख्यमंत्री कोड़ा की याचिका खारिज, नहीं लड़ पाएंगे चुनाव

नयी दिल्ली, 25 अक्टूबर (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने कोयला खदान घोटाले में दोषसिद्धि को निलंबित करने की झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मधु कोड़ा की याचिका शुक्रवार को खारिज कर दी।

श्री कोड़ा ने दिल्ली उच्च न्यायालय के आदेश के खिलाफ दायर की याचिका में आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए शीर्ष अदालत से राहत देने की गुहार लगाई थी।

न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और न्यायमूर्ति संजय कुमार की पीठ ने याचिका खारिज करते हुए कहा कि दोषसिद्धि पर रोक को साधारण परिस्थितियों में अनुमति नहीं दी जा सकती, क्योंकि इसके लिए कई कारकों पर विचार किया जाना है।

पीठ ने दिल्ली उच्च न्यायालय के उस आदेश में हस्तक्षेप करने से इनकार कर दिया, जिसमें श्री कोड़ा की याचिका खारिज कर दी गई थी।

पूर्व मुख्यमंत्री को वर्ष 2017 में झारखंड स्थित कोयला खदान के आवंटन में भ्रष्टाचार और साजिश का दोषी ठहराया गया था और तीन साल की कैद की सजा सुनाई गई थी।

दिल्ली उच्च न्यायालय ने 18 अक्टूबर को अपने आदेश में कहा कि श्री कोड़ा निर्वाचित प्रतिनिधि नहीं थे, जिन्हें सार्वजनिक पद पर रहने के दौरान अयोग्य ठहराया गया था। श्री कोड़ा ने पहले भी दोषसिद्धि के निलंबन के लिए एक आवेदन दायर किया था, जिसे वर्ष 2020 में खारिज कर दिया गया था।

उच्च न्यायालय ने श्री नवजोत सिंह सिद्धू मामले पर भी भरोसा किया था, जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने वर्ष 2007 में कहा था कि दोषसिद्धि पर रोक लगाने की शक्ति का प्रयोग असाधारण परिस्थितियों में किया जा सकता है।

बीरेंद्र, आशा

वार्ता

More News
प्रधानमंत्री मोदी ने विजय दिवस पर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

प्रधानमंत्री मोदी ने विजय दिवस पर सैनिकों को श्रद्धांजलि दी

16 Dec 2025 | 10:31 AM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को विजय दिवस पर 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के सैनिकों को श्रद्धांजलि दी और कहा कि उनके साहस और बलिदान ने श्री मोदी ने आज एक्स पर एक पोस्ट में कहा, "विजय दिवस पर हम उन बहादुर सैनिकों को याद करते हैं जिनके साहस और बलिदान ने 1971 में भारत को एक ऐतिहासिक जीत दिलाई। भारत को एक ऐतिहासिक जीत दिलाई।.

see more..

दिल्ली में एआईक्यू में सुधार से राहत

16 Dec 2025 | 8:59 AM

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर (वार्ता) राष्ट्रीय राजधानी में मंगलवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) में सुधार होने से पिछले तीन दिनों के खतरनाक 'गंभीर' वायु प्रदूषण से कुछ राहत मिली है।.

see more..

आज का इतिहास (प्रकाशनार्थ 17 दिसंबर)

16 Dec 2025 | 8:20 AM

नयी दिल्ली 16 दिसंबर (वार्ता) भारतीय एवं विश्व इतिहास में 17 दिसंबर की महत्त्वपूर्ण घटनाएँ इस प्रकार है।.

see more..

दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई 17 दिसंबर को होगी

15 Dec 2025 | 11:44 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) सुप्रीम कोर्ट ने आज कहा कि वह दिल्ली-एनसीआर में बिगड़ते वायु प्रदूषण के स्तर से संबंधित याचिका पर 17 दिसंबर को सुनवाई करेगा।.

see more..

अदालत ने 500 करोड़ रुपये के धोखाधड़ी मामले में अंडमान के पूर्व सांसद और अन्य को जमानत देने से किया इनकार

15 Dec 2025 | 10:58 PM

नई दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) पोर्ट ब्लेयर स्थित विशेष धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) अदालत ने पीएमएलए मामले में अंडमान और निकोबार द्वीप समूह के पूर्व सांसद कुलदीप राय शर्मा, एएनएससीबीएल के प्रबंध निदेशक के मुरुगन, एएनएससीबीएल के ऋण अधिकारी के कलैवानन और कुलदीप राय शर्मा के सहयोगी संजय लाल की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं।.

see more..