Thursday, Jan 15 2026 | Time 02:41 Hrs(IST)
भारत


मद्रास के राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश

मद्रास के राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल वसूली पर सुप्रीम कोर्ट का अंतरिम आदेश

नयी दिल्ली, 09 जून (वार्ता) उच्चतम न्यायालय ने मद्रास उच्च न्यायालय के उस आदेश पर सोमवार को अंतरिम रोक लगा दी, जिसमें मदुरै-तूतीकोरिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर के पुनर्निर्माण नहीं होने तक वहां टोल शुल्क वसूली पर रोक लगाई गई थी।

शीर्ष अदालत के इस अंतरिम आदेश के बाद एनएचएआई मद्रास के मदुरै-तूतीकोरिन राष्ट्रीय राजमार्ग पर टोल वसूली करने के लिए स्वतंत्र हैं।

न्यायमूर्ति प्रशांत कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति मनमोहन की अंशकालीन कार्य दिवस पीठ ने भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) द्वारा दायर विशेष अनुमति याचिका (एसएलपी) पर नोटिस जारी करते हुए यह अंतरिम आदेश पारित किया।

एनएचएआई ने उच्च न्यायालय के निर्देश को चुनौती दी थी। शीर्ष अदालत के समक्ष एनएचएआई की ओर से पेश हुए अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एन. वेंकटरमन ने उच्च न्यायालय के आदेश पर रोक लगाने का अनुरोध करते हुए तर्क दिया कि उस राजमार्ग पर प्रतिदिन 25,000 से अधिक लोग यात्रा करते हैं।

दूसरी ओर, मूल प्रतिवादियों का की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता पी. विल्सन ने शीर्ष अदालत की ओर से उच्च न्यायालय के रोक संबंधी आदेश का विरोध करते हुए तर्क दिया कि टोल वसूली ‘दिनदहाड़े डकैती’ के समान है, क्योंकि सड़क की स्थिति खराब है और वह उपयोग के लिए उपयुक्त नहीं है।

उन्होंने दलील दी कि एनएचएआई ने पहले भी सड़क की मरम्मत के लिए अन्य मामलों में वचन दिया था, लेकिन उसका पालन नहीं किया।

हालांकि, शीर्ष अदालत ने पाया कि उच्च न्यायालय के समक्ष मूल रिट याचिका में टोल वसूली पर प्रतिबंध लगाने की मांग नहीं की गई थी।

पीठ ने प्रतिवादियों को जवाबी हलफनामा दाखिल करने का निर्देश दिया और कहा कि मामले पर बाद में विस्तार से विचार किया जाएगा।

न्यायमूर्ति मनमोहन ने टिप्पणी की,“उन्हें अभी (टोल) वसूलने दें, फिर हम देखेंगे।”

मद्रास उच्च न्यायालय ने तीन जून के अपने आदेश में फैसला सुनाया था कि अगर सड़कों का रखरखाव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण अधिनियम के तहत निर्धारित मानकों के अनुसार नहीं किया जाता है, तो टोल वसूली अस्वीकार्य है।

उच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति एस एम सुब्रमण्यम और न्यायमूर्ति ए डी मारिया क्लेटे की खंडपीठ ने कहा था कि एनएचएआई सड़क उपयोगकर्ताओं से शुल्क वसूलने से पहले उसकी (सड़क की) गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए बाध्य है।

अपने आदेश में उच्च न्यायालय ने कहा था,“भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण राजमार्गों का उचित रखरखाव करने और उसके बाद सड़क उपयोगकर्ताओं से टोल शुल्क वसूलने के लिए बाध्य है।”

बीरेंद्र.संजय

वार्ता

More News

कृषि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए ग्रेडिंग प्रणाली लागू होनी चाहिए : शिवराज सिंह चौहान

14 Jan 2026 | 11:04 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण तथा ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कृषि विश्वविद्यालयों और कॉलेजों के लिए ग्रेडिंग प्रणाली लागू करने का सुझाव दिया है। .

see more..

ईरान विदेश मंत्री ने जयशंकर को किया फोन

14 Jan 2026 | 10:25 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने बुधवार शाम को ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची के साथ फोन पर बातचीत की।.

see more..

लोहड़ी पर अलाव की गर्माहट के साथ गजक, मूंगफली और देसी स्नैक्स के साथ बांटी खुशियां

14 Jan 2026 | 9:19 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) लोहड़ी पर प्रसिद्ध शेफ हरपाल सिंह की राय में लोहड़ी एक त्योहार नहीं, बल्कि आग के अलाव के साथ गर्मजोशी, खुशियां और परंपराओं का उत्सव है। सर्द रात में गूंजती ढोल की थाप पर भांगड़ा के साथ आग की लपटें उठती हैं तो लोहड़ी अपने पूरे रंग में नजर आती है। लोहड़ी में सरसों का साग, मक्के की रोटी, तिल के लड्डू, गजक और मूंगफली की चिक्की इसकी पहचान है। वहीं शहरों लोहड़ी के घरों तक सिमटने के बावजूद त्योहार की सामाजिक भावना और पारिवारिक जुड़ाव आज भी कायम है।.

see more..

आईएनएसवी कौंडिन्य 17 दिन की ऐतिहासिक यात्रा के बाद मस्कट पहुंचा

14 Jan 2026 | 9:15 PM

मस्कट/नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) भारत और ओमान के बीच 5,000 साल पुराने समुद्री और सांस्कृतिक संबंधों को जीवंत करते हुए भारतीय नौसेना का विशेष पाल पोत 'आईएनएसवी कौंडिन्य' बुधवार को ओमान के सुल्तान कबूस बंदरगाह पहुंच गया।.

see more..

केंद्रीय कर्मचारियों के लिए समग्र वेतन खाता पैकेज, मिलेंगे बैंकिंग, बीमा समेत सभी वित्तीय समाधान

14 Jan 2026 | 9:15 PM

नयी दिल्ली, 14 जनवरी (वार्ता) केंद्र सरकार ने अपने सभी कर्मचारियों को उनके वेतन खाते के साथ ही बीमा और सभी तरह के वित्तीय समाधान उपलब्ध कराने के लिए एक नयी पहल की है।.

see more..