Tuesday, Dec 16 2025 | Time 04:20 Hrs(IST)
मनोरंजन


सुरभि ज्योति ने गुनाह सीजन 2 की शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में बताया

सुरभि ज्योति ने गुनाह सीजन 2 की शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में बताया

मुंबई, 15 जनवरी (वार्ता) अभिनेत्री सुरभि ज्योति ने गुनाह सीजन 2 की शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में बताया है।

डिज़्नी+ हॉटस्टार की बहुचर्चित सीरीज़ गुनाह का दूसरा सीजन अब स्ट्रीमिंग पर उपलब्ध है। इस सीरीज़ में मुख्य भूमिकाओं में अभिमन्यु (गश्मीर महाजनी), तारा (सुरभि ज्योति), जेके (दर्शन पंड्या), और माइकल (शशांक केतकर) हैं। गुनाह सीजन 2 भावनाओं और दमदार कहानी का एक रोलरकोस्टर सफर है, जो इस जॉनर के फैंस के लिए देखने लायक है।

सुरभि ज्योति ने गुनाह सीजन 2 की शूटिंग के दौरान आई चुनौतियों के बारे में बताया है।सुरभि ज्योति ने कहा, किसी कहानी का सबसे चुनौतीपूर्ण हिस्सा यह सुनिश्चित करना है कि आप खुद यह मानें कि किरदार के कार्य उचित हैं। यदि आपको खुद ही यकीन नहीं होगा, तो दर्शक स्क्रीन पर दिखाए गए एक्शन और भावनाओं पर सवाल उठाएंगे। अभिनय में अक्सर अपनी व्यक्तिगत मान्यताओं और किरदार की सोच के बीच संतुलन बनाना पड़ता है, लेकिन यह समझना बेहद जरूरी है कि किरदार अपने कार्यों को सही क्यों मानता है। भावनात्मक सीन थकाने वाले हो सकते हैं, और कई बार सुरभि के रूप में मैं किरदार के किए हुए फैसलों से सहमत नहीं होती। लेकिन यही अभिनय की खूबसूरती है।कई जीवन जीना और उन्हें पूरी तरह महसूस करना।

प्रेम

वार्ता

More News

अहमदाबाद पहुंचे 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के कार्तिक और अनन्या

15 Dec 2025 | 7:03 PM

औरहमदाबाद, 15 दिसंबर (वार्ता) रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'तू मेरी मैं तेरा, मैं तेरा तू मेरी' के प्रमोशन के सिलसिले में मुख्य कलाकार, कार्तिक आर्यन और अनन्या पांडे सोमवार को गुजरात के अहमदाबाद पहुँचे।.

see more..

काजोल ने फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का मनाया जश्न

15 Dec 2025 | 3:09 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री काजोल ने अपनी सुपरहिट फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ के 24 साल पूरे होने का जश्न मनाया है।.

see more..

भगवान शिव की भूमिका निभाना सम्मान के साथ-साथ ज़िम्मेदारी भी : अविनेश रेखी

15 Dec 2025 | 2:56 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) अभिनेता अविनेश रेखी का कहना है कि सोनी सब के शो गाथा शिव परिवार की- गणेश कार्तिकेय में भगवान शिव की भूमिका निभाना उनके लिये सम्मान के साथ-साथ एक ज़िम्मेदारी भी है। .

see more..

पवन सिंह की फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू

15 Dec 2025 | 2:51 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘दानवीर’ की शूटिंग लखनऊ में शुरू हो गई है। .

see more..

शिल्पी राज और माही श्रीवास्तव के भोजपुरी गाना 'दिलवा में रखिहा' ने दो मिलियन व्यूज पार किया

15 Dec 2025 | 2:46 PM

मुंबई, 15 दिसंबर (वार्ता) गायिका शिल्पी राज और अभिनेत्री माही श्रीवास्तव की सुपरहिट जोड़ी में रिलीज हुआ भोजपुरी गाना 'दिलवा में रखिहा' एक दिन में दो मिलियन व्यूज पार कर गया है।.

see more..