Tuesday, Dec 16 2025 | Time 12:06 Hrs(IST)
खेल


मुम्बई इंडियंस के पहले मैच में सूर्यकुमार होंगे कप्तान

मुम्बई इंडियंस के पहले मैच में सूर्यकुमार होंगे कप्तान

मुम्बई 19 मार्च (वार्ता) मुम्बई इंडियंस के नियमित कप्तान हार्दिक पंड्या पर पिछले वर्ष इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2024 के आखिरी मैच में धीमे ओवर रेट के कारण एक मैच के लिए लगे प्रतिबंध के कारण आईपीएल के इस सत्र में टीम के लिए सूर्यकुमार यादव पहले मैच में मुम्बई इंडियंस की बागडोर संभालेंगे।

हार्दिक ने कहा, “यह मेरे नियंत्रण से बाहर की चीज है। पिछले साल आखिरी मुकाबले में हमने अंतिम ओवर 1.5 या दो मिनट देरी से किया था। यह दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन यही नियम है। हमें प्रक्रिया के अनुसार ही चलना होगा। सूर्या भारत के कप्तान हैं और जब मैं नहीं हूं तो वह आदर्श विकल्प हैं।”

उल्लेखनीय है कि हार्दिक 29 मार्च को गुजरात टाइटंस (जीटी) के साथ अहमदाबाद में होने वाले दूसरे मैच के लिए उपलब्ध रहेंगे। मुंबई का घरेलू मैदान में दो दिन बाद 31 मार्च को कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) साथ मैच है। इसके बाद मुम्बई इंडियंस चार अप्रैल को लखनऊ में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के साथ और सात अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरीबी) के खिलाफ घरेलू मैदान पर खेलेगी।

राम, उप्रेती

वार्ता

More News

रोमांचक मुकाबले में श्रीलंका ने अफगानिस्तान को दो विकेट से हराया

15 Dec 2025 | 6:28 PM

दुबई 15 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद विरन चामुदिता (62) और चमीका हीनातिगाला (नाबाद 51) की जुझारू पारियों के दम पर श्रीलंका ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में अफगानिस्तान को चार गेंदे शेष रहते दो विकेट से हरा दिया।.

see more..

अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे मेसी का हुआ भव्य स्वागत

15 Dec 2025 | 5:33 PM

नयी दिल्ली, 15 दिसंबर (वार्ता) अरुण जेटली स्टेडियम पहुंचे अर्जेंटीना के दिग्गज लियोनल मेसी, रोड्रिगो डी पॉल और लुइस सुआरेज का यहां सोमवार को भव्य स्वागत हुआ।.

see more..

इंग्लैंड ने एक बदलाव के साथ तीसरे एशेज टेस्ट के लिए टीम की घोषणा की

15 Dec 2025 | 4:34 PM

एडिलेड, 15 दिसंबर (वार्ता) इंग्लैंड ने एडिलेड ओवल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होने वाले एशेज टेस्ट के तीसरे मुकाबले के लिए एक बदलाव के साथ एकादश की पुष्टि कर दी है।.

see more..

बंगलादेश ने नेपाल को सात विकेट से हराया

15 Dec 2025 | 4:08 PM

दुबई 15 दिसंबर (वार्ता) गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के बाद जवाद अबरार (नाबाद 70) की शानदार अर्धशतकीय पारी की बदौलत बंगलादेश ने सोमवार को अंडर-19 एशिया कप ग्रुप बी मुकाबले में नेपाल को 151 गेंदे शेष रहते सात विकेट से हरा दिया।.

see more..

बोंडी बीच पर हुई गोलीबारी की घटना पर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने दुख व्यक्त किया

15 Dec 2025 | 3:31 PM

सिडनी, 15 दिसंबर (वार्ता) क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड एंड वेल्स क्रिकेट बोर्ड (ईसीबी) ने सोमवार को बोंडी बीच पर हुए दुखद हमले पर दुख और शोक व्यक्त करते हुए पीड़ितों, उनके परिवारों और यहूदी समुदाय के प्रति संवेदना व्यक्त की। .

see more..