Friday, Mar 6 2026 | Time 14:40 Hrs(IST)
राज्य » उत्तर प्रदेश


स्वतंत्र देव ने जालौन में किया 29.64 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

स्वतंत्र देव ने जालौन में किया 29.64 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण

जालौन 21 मई (वार्ता) उत्तर प्रदेश के जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने बुधवार को जालौन जिले के ग्राम महोई, तहसील माधौगढ़ में पाहुज नदी के बाएं तट पर स्थित ‘नवीन महोई पम्प नहर’ का शिलान्यास किया। इसके साथ ही कुल 29.64 करोड़ रुपये की आठ परियोजनाओं का लोकार्पण भी सम्पन्न हुआ।

नवीन महोई पम्प नहर के निर्माण से क्षेत्र के हजारों किसानों को सीधे तौर पर लाभ मिलेगा। यह पम्प नहर विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जल उपलब्ध कराएगी, जहां परंपरागत सिंचाई संसाधन या तो अनुपलब्ध हैं या सीमित हैं। लोकार्पित परियोजनाओं में सड़क मार्गों के सुधार, पुलिया निर्माण, एवं नहरों के किनारों पर सुदृढ़ीकरण जैसे कार्य शामिल हैं। पहले जहां मानसून के समय मार्गों पर आवागमन बाधित होता था, वहीं अब नई सड़कों और मरम्मत कार्यों के माध्यम से सभी मौसमों में निर्बाध यात्रा संभव होगी।

श्री सिंह ने कहा कि इन परियोजनाओं में नहरों का पुनर्स्थापन एवं सुदृढ़ीकरण भी एक अहम हिस्सा रहा। दशकों पुरानी नहरों की मरम्मत कर उन्हें जल वहन योग्य बनाया गया है। इससे जल आपूर्ति व्यवस्था बेहतर हुई है, और जल रिसाव जैसी समस्याओं पर नियंत्रण पाया गया है।

आज के कार्यक्रम में लगभग 22.50 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली नई परियोजनाओं का भी शिलान्यास किया गया। ये परियोजनाएं आगामी समय में क्षेत्रीय जल संसाधनों और ग्रामीण ढांचे के और अधिक विस्तार में सहायक होंगी।

इस अवसर पर ग्राम महोई और आसपास के ग्रामीणों में अत्यंत उत्साह का वातावरण देखने को मिला। स्थानीय किसानों ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि अब खेतों को समय पर सिंचाई मिल पाएगी, और फसलों की गुणवत्ता के साथ उत्पादन भी बढ़ेगा।

जलशक्ति मंत्री जी कहा “जल और जीवन का गहरा रिश्ता है। हमारी सरकार का हर कदम जल संरक्षण, सिंचाई विस्तार और ग्रामीण उत्थान को समर्पित है। हम हर खेत तक पानी पहुँचाकर ही दम लेंगे।”

प्रदीप

वार्ता

More News

उत्सव से उत्साह की ओर ले जाते हैं भारतीय त्योहार : रमेश

06 Mar 2026 | 2:25 PM

मऊ, 6 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के गोरक्ष प्रांत प्रचारक रमेश जी ने कहा कि भारतीय त्योहार समाज को उत्सव से उत्साह की ओर ले जाने का काम करते हैं और होली का पर्व पारिवारिक एवं सामाजिक समरसता को मजबूत करने का संदेश देता है।.

see more..

गमछे के सहारे लटका मिला युवक का शव, हत्या का आरोप

06 Mar 2026 | 2:17 PM

भदोही, 6 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव गमछे के सहारे लटका मिलने से सनसनी फैल गई।.

see more..

नोएडा के आईवी काउंटी सोसायटी में व्यक्ति की गोली मारकर की हत्या

06 Mar 2026 | 1:09 PM

नोएडा, 06 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश के नोएडा सेक्टर-113 थाना क्षेत्र सेक्टर-75 की आईवी काउंटी सोसायटी में एक सनसनीखेज वारदात सामने आई, जहां विवाहेत्तर संबंध को लेकर हुए विवाद में एक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना से सोसायटी में हड़कंप मच गया है।.

see more..

अवैध प्लाटिंग पर केडीए की कार्रवाई, 19.5 बीघे में निर्माण ध्वस्त

06 Mar 2026 | 1:08 PM

कानपुर, 6 मार्च (वार्ता) कानपुर विकास प्राधिकरण (केडीए) ने शुक्रवार को जोन-1बी क्षेत्र में अवैध प्लाटिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 19.5 बीघे में विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों के निर्माण को ध्वस्त कर दिया।.

see more..

शाहजहांपुर में दो युवकों के शव पेड़ से लटकते मिले

06 Mar 2026 | 12:43 PM

शाहजहांपुर 06 मार्च (वार्ता) उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना रोजा और थाना सिधौली क्षेत्र में शुक्रवार को सुबह दो युवकों के शव पेड़ पर लटकते मिले है। .

see more..